• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत भागता है और ‘लालू चालीसा’ पढ़ने से भूमिहार

bihar politics

admin by admin
June 13, 2021
in कैबिनेट क्लब, जाति, प्रशासन
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जेठ की दोहपरी से हर कोई परिचित होंगे। देह झुलसा देने वाली गर्मी और बधार में चलने वाली लू। सहारा बस पेड़ों का। स्‍कूल के जमाने में गर्मी की छुट्टी में भैंस की चरवाही का अपना आनंद। सोन नदी के किनारे खेतों में भैंस हांककर पेड़ के पास गुल्‍ली डंडा या डोल पत्‍ता का खेल। इस दौरान एक कहावत बड़ी प्रचलित थी कि दिन-दोपहरिया में कोई भूत दिख जाये तो हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत भाग जाता है।
वर्षों बाद भैंस की चरवाही छोड़कर खबरों की पहरेदारी में आये। यहां एक नयी कहावत गढ़ने का मौका मिला। हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत भागता है और लालू चालीसा पढ़ने से भूमिहार ‘भागता’ है। लालू यादव 1990 में मुख्‍यमंत्री बने। करीब चार-पांच साल बाद उनके दो मित्र नीतीश कुमार और सुशील मोदी उनके ‘दुश्‍मन’ बन गये। दरअसल यादव के सत्‍ता में आने के बाद पिछड़ों और दलितों में सत्‍ता की भूख पैदा हुई और उसी भूख की उपज थे नीतीश-सुशील। इस भूख को नीतिगत आकार दिया भाजपा के नेता गोविंदाचार्य ने। उन्‍होंने एक नया शब्‍द गढ़ा – सोशल इंजीनियरिंग। यह शब्‍द भाजपा के संदर्भ में गढ़ा गया था, लेकिन उसमें फिट बैठ गये नीतीश कुमार। सोशल इंजीनियरिंग की सहज स्‍वीकार्यता में सबसे बड़ी बाधा भूमिहार जाति और उसके नेता थे। उसका काट सुशील मोदी ने खोज निकाला और वह काट था ‘लालू चालीसा’।
1996 नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सुशील मोदी को समझ आ गया कि यह राह आसान नहीं है। पटना विश्‍वविद्यालय में उन्‍होंने समझ लिया था कि यादव और भूमिहार एक-दूसरे के ‘कट्टर’ दुश्‍मन हैं। पटना विश्‍वविद्यालय में भूमिहारों के वर्चस्‍व को यादवों ने ही ध्‍वस्‍त किया था। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद सुशील मोदी ने लालू यादव के खिलाफ अभियान शुरू किया। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मीडिया में स्‍वीकार्यता बढ़ गयी। लालू के खिलाफ उनके बयान को मीडिया में प्रमुखता मिलती थी। लालू यादव के खिलाफ सुशील मोदी का ‘विषवमन’ भूमिहारों को रास आने लगा। सुशील मोदी का यह ‘लालू चालीसा’ उनके लिए रामवाण साबित हुआ। कांग्रेस के पतन के बाद भूमिहारों का भाजपा की ओर पलायन शुरू हो गया। भूमिहारों के बड़े नेता भाजपा में शामिल होने लगे। लेकिन भूमिहारों ने भाजपा में कभी बड़ा नेता बनने की कोशिश नहीं की। आज भूमिहारों के बल पर भाजपा बड़ी ताकत बनी है, लेकिन प्रमंडल स्‍तरीय एक भूमिहार नेता भी भाजपा के पास नहीं हैं। वजह है कि सुशील मोदी के ‘लालू चालीसा’ से भूमिहार हाशिये पर चला जाता है। पिछले 15 वर्षों में सुशील मोदी और नीतीश कुमार दोनों ‘लालू चालीसा’ की ताकत पर राज कर रहे हैं और भूमिहारों को सत्‍ता की बैलगाड़ी में जोत कर ‘गाड़ीवान’ बने हुए हैं।
Tags: patna bihar rajniti
Previous Post

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि

Next Post

तेजस्‍वी के साथ मिलकर चिराग को करनी चाहिए राजनीति

admin

admin

Next Post

तेजस्‍वी के साथ मिलकर चिराग को करनी चाहिए राजनीति

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News