• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

अजय सिंह की पीढ़ी बदल गयी, लेकिन भाषा नहीं

वीरेंद्र यादव न्‍यूज का सवर्ण संवाद-1

admin by admin
July 18, 2021
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मुंगेर जिले के जमालपुर से कांग्रेस के विधायक हैं अजय कुमार सिंह। भूमिहार हैं। कृषि को अपना मुख्‍य आधार मानने वाले अजय सिंह की डिग्री डॉक्‍टरेट तक की है। भागलपुर विश्‍‍वविद्यालय से एमएससी की डिग्री ली थी।
उनसे हमारी पहली मुलाकात विधान सभा के परिसर में हुई थी। वे रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह से भोजपुरी में बात कर रहे थे। हमने कहा कि जमालपुर के विधायक भोजपुरी में बोल रहे हैं। तब उन्‍होंने बताया कि उनके पूर्वज मूलत: गाजीपुर के रहने वाले थे और कई पीढ़ी पहले मुंगेर आ गये थे। रविवार को एक इंटरव्‍यू के सिलसिले में उनसे बातचीत हुई तो हमने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए पूछ ही लिया कि आप भोजपुरिया कैसे हो गये। तब उन्‍होंने बताया कि उनके पूर्वज आजमगढ़ के रहने वाले थे। 1857 के कुछ साल बाद उनके परदादा या उनके पिता आजमगढ़ से गाजीपुर आ गये। कुछ साल बाद उनके परदादा लापता हो गये। अजय कुमार सिंह की दादी द्वारा बतायी गयी जानकारी के अनुसार, परदादा गाजीपुर से 8 दिनों की पैदल यात्रा के बाद मुंगेर पहुंच गये थे। वहीं पर बनैली राज की कचहरी में तहसीलदार की नौकरी कर ली। बाद के वर्षों में उनके काम से खुश होकर राजा ने करीब दो हजार बीघे की जमींदारी और एक कचहरी दे दी। इसके बाद उनके परदादा गाजीपुर लौटे। फिर और लोग गाजीपुर से मुंगेर आये। इस प्रकार दोनों इलाकों का आपसी संबंध बढ़ता गया। अजय सिंह की चार-पांच पीढ़ी मुंगेर में रह गयी, पीढि़यां बदल गयीं, लेकिन भोजपुरी भाषा से उनका लगाव और पहचान नहीं बदली है।
अपनी राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस से उनका पीढि़यों का रिश्‍ता है। उन्‍होंने 1977 में खुद एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की। कांग्रेस की छात्र, युवा और मुख्‍यधारा की राजनीति करते हुए संगठन में कई जिम्‍मेवारियों का निर्वाह किया। 2018 में कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष बने और 2020 में पार्टी ने टिकट दिया और‍ विधान सभा पहुंचे। विधान सभा में अपनी भूमिका की चर्चा करते हुए उनहोंने कहा कि बजट सत्र में 32 सवाल पूछे थे, लेकिन एक भी सवाल का उपयुक्‍त जवाब किसी मंत्री ने नहीं दिया। उन्‍होंने कहा कि सदन में आने के पूर्व मंत्री पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी नहीं पढ़ते हैं। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जो लिखकर देते हैं, मंत्री उसे पढ़ भर देते हैं। इसे यह भी कह सकते हैं कि मंत्री जवाब देते नहीं हैं, सिर्फ पढ़ते हैं। इसी कारण पूरक प्रश्‍नों पर मंत्रियों के पसीने छूटने लगते हैं।
वे कहते हैं कि महागठबंधन के एक महत्‍वपूर्ण घटक होने दल होने के नाते कांग्रेस अपनी भूमिका का पूरी ताकत से निर्वाह कर रही है। जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। महंगाई के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्‍होंने कहा कि एक विधायक के रूप में लगातार जनता की समस्‍याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। किसानों की समस्‍याओं की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि किसानों के लिए अलग से डीजल पंप होना चाहिए, जहां किसानों को रियायती दर पर डीजल मिल सके।
Tags: mal jamalpur ajay singh
Previous Post

गंगापुत्र देवव्रत के अनिर्णय का अन्‍वेषण है ‘अंतर्द्वंद्व’

Next Post

समीकरण की राजनीति में पीछे छूट गये हैं जनता के मुद्दे

admin

admin

Next Post

समीकरण की राजनीति में पीछे छूट गये हैं जनता के मुद्दे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News