• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सरकार नहीं, सरकार की प्रतिष्‍ठा हार गयी

अभियंत्रण विश्‍वविद्यालय विधेयक को बहुमत से 11 वोट कम मिले

admin by admin
July 29, 2021
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार विधान सभा में बुधवार को सरकार जीत गयी, लेकिन सरकार की प्रतिष्‍ठा हार गयी। बिहार अभियंत्रण विश्‍वविद्यालय विधेयक 2021 पर सदन में चर्चा के दौरान विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति (चासंलर) को लेकर सत्‍ता और विपक्ष में मतभेद बढ़ने के बाद मत‍-विभाजन की नौबत आ गयी। इस मतविभाजन में विधेयक के पक्ष में 110 और विपक्ष में 89 वोट पड़े। तकनीकी रूप से मत विभाजन के बाद सदन से यह विधयेक पारित हो गया।
लेकिन 241 सदस्‍यों वाली विधान सभा में बहुमत के लिए 121 वोट चाहिए। लेकिन किसी भी विधेयक को पास कराने के लिए उपस्थित सदस्‍यों का बहुमत चाहिए। इस लिहाजसे विधेयक 21 वोट के बहुमत से पारित हो गया। लेकिन कुल सदस्‍यों के हिसाब से विधान सभा का बहुमत विधयेक को प्राप्‍त नहीं हो सका। विधान सभा में आमतौर पर विधेयक ध्‍वनिमत से पारित हो जाता है। लेकिन सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों की कम उपस्थिति को देखकर विपक्ष मत विभाजन की मांग कर देता है। बुधवार को भी यही हुआ। मतदान के समय उपस्थिति के हिसाब से सत्‍ता पक्ष के बहुमत से 11 विधायक कम थे। इसका आशय यह भी हुआ कि विधान सभा में सरकार की प्रतिष्‍ठा बचाने में सत्‍ता पक्ष नामाक रहा।
इस संबंध में एक घटना का जिक्र एक पूर्व विधायक करते हैं। 1977 में कर्पूरी ठाकुर मुख्‍यमंत्री थे। किसी विधेयक पर उस समय भी मत विभाजन की नौबत आ गयी थी। इस मत विभाजन में विधेयक के पक्ष में बहुमत था, लेकिन कुल सदस्‍य संख्‍या के अनुपात में विधेयक के पक्ष बहुमत हासिल नहीं हो सका था। अगले दिन इसी बात को फोकस करते हुए एक अखबार ने खबर छापी थी। अगले दिन मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से यह स्‍वीकार किया था कि विधेयक उपस्थित विधायकों की संख्‍या के बहुमत से पारित हो गया था, लेकिन विधान सभा की कुल सदस्‍य संख्‍या का उक्‍त विधेयक को बहुमत प्राप्‍त नहीं था।
यह कहा जा सकता है कि इस प्रकार के मतविभाजन से सरकार के अस्तित्‍व पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन सरकार के प्रबंधन तंत्र और फ्लोर मैनेजमेंट की विफलता जरूर उजागर होती है।
Tags: bihar vidhan sabha vidheyak bahumat
Previous Post

पीए ‘गोबर’ रखब तो ‘लीपा’ जइब विधायकजी

Next Post

सत्‍ता और विपक्ष की लॉबी रही ‘बम-बम’

admin

admin

Next Post

सत्‍ता और विपक्ष की लॉबी रही ‘बम-बम’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News