• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

सत्‍ता और विपक्ष की लॉबी रही ‘बम-बम’

तेजप्रताप के रास्‍ते पर चल पड़े हैं अशोक चौधरी !

admin by admin
July 29, 2021
in कैबिनेट क्लब, जाति, राजनीति
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बुधवार को बिहार अभियंत्रण विश्‍वविद्यालय विधेयक पर मतदान के दौरान सत्‍ता और‍ विपक्ष दोनों पक्षों का फ्लोर मैनेजमेंट और प्रबंधन तंत्र पूरी तरह विफल रहा था। सत्‍ता पक्ष के‍ सिर्फ 110 विधायकों ने मतदान किया था, जबकि विपक्ष के सिर्फ 89 विधायक मतदान में हिस्‍सा ले पाये थे।
दूध का जला मट्ठा भी फूंक पर पीता है। यही हाल गुरुवार को विधान सभा में थी। दोनों पक्षों के लगभग सभी सदस्‍य सदन शुरू होने से लेकर समाप्‍त होने तक सदन या लॉबी में नजर आये। सत्‍ता पक्ष की लॉबी में पहली बार 4-5 महिलाएं एक जगह बैठी दिखीं। भोजनावकाश के समय में भी अन्‍य दिनों की तुलना में ज्‍यादा विधायक लॉबी में दिख रहे थे। कुछ सदस्‍य विस्‍तारित भवन में आवंटित समिति कक्ष में भी मौजूद रहे, तो कुछ कैंटिन। लेकिन भोजनावकाश के बाद बैठक फिर शुरू होने पर लगभग सभी सदस्‍य सदन या लॉबी में मौजूद थे। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव अन्‍य दिनों की तुलना में आज ज्‍यादा देर सदन में मौजूद रहे।
इस लॉबी से उस लॉबी के बीच चक्‍कर और बैठकी लगाने के दौरान वाट्सएप में एक फोटो दिख गयी मंत्री अशोक चौधरी की। अशोक चौधरी पूरा भक्तिभाव में दिखे। लंबा-सा सफेद टीका ललाट पर। साथ में चार और टीकाधारी लोग मौजूद थे। लोकेशन उनके सरकारी आवास का लग रहा था। अशोक चौधरी को देखकर अचानक राजद नेता तेजप्रताप यादव की याद आ गयी। तेजप्रताप के लालट पर भी टीके का लेप लगा रहता है। इस लेप के लिए आनुष्‍ठानिक शब्‍द का इस्‍तेमाल भी किया जाता है। लगता है अशोक चौधरी भी अब तेज प्रताप के तरह आध्‍यात्मिक मार्ग की ओर बढ़ चले हैं या इसका पूर्वाभ्‍यास कर रहे हैं। विधानमंडल के दोनों सदनों में कई सदस्‍य टीकाधारी हैं। टीका को लेकर सबका अपना-अपना विश्‍वास है। कुछ लोगों को सत्‍ता का अहसास होता है तो कुछ लोगों को अध्‍यात्‍म का। सत्‍ता की राह पर अध्‍यात्‍म की यात्रा पहले भी कई लोग कर चुके हैं। संभव है इस सत्‍तायुक्‍त अध्‍यात्‍म की यात्रा का कारवां और लंबा हो। गौरतलब है कि तेजप्रताप विधान सभा के और अशोक चौधरी विधान परिषद के सदस्‍य हैं।
Tags: bihar viahdn sahbha todya
Previous Post

सरकार नहीं, सरकार की प्रतिष्‍ठा हार गयी

Next Post

जन भागीदारी और जनविश्‍वास से चलती है सरकार : राणा रणधीर

admin

admin

Next Post

जन भागीदारी और जनविश्‍वास से चलती है सरकार : राणा रणधीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News