• About
  • Contcat Us
Saturday, June 14, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

भविष्‍य में भाजपा के साथ जाने से परहेज नहीं: मुकेश सहनी

अब संगठनात्‍मक मजबूती और आधार विस्‍तार की होगी कोशिश

admin by admin
May 3, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि अगले एक साल तक पूरी तरह से पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। इस दौरान बूथ स्‍तर पर कार्यकर्ताओं की तैनाती और हर समाज में पार्टी के आधार विस्‍तार की कोशिश की जाएगी।

वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि बोचहां में भाजपा की पराजय वीआईपी की जीत है। भाजपा ने हमारे साथ विश्‍वासघात किया था।  यह राजनीति में सहयोगी दलों के साथ अलोकतांत्रिक व्‍यवहार है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि बोचहां में राजद की जीत का श्रेय राजद संगठन या नेता को नहीं जाता है। इस जीत के श्रेय का असली हकदार वीआईपी ही है। राजद ने हमारे उम्‍मीदवार को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया। राजद के पास अपना कोई उम्‍मीदवार ही नहीं था।

मुकेश सहनी ने कहा कि बोचहां उपचुनाव में पार्टी ने 30 हजार वोट लाकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। यह कुल वोट शेयर का 18 प्रतिशत है। अब पार्टी की पूरी कोशिश है कि जनाधार और वोट दोनों में विस्‍तार हो। इसके लिए जिला, प्रखंड और बूथ स्‍तर पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। अगले चुनावों में गठबंधन के संबंध में उन्‍होंने कहा कि वीआईपी को किसी न किसी पार्टी के साथ गठबंधन करना है। बिहार की राजनीति में भाजपा या राजद ही प्रमुख पार्टी हैं और गठबंधन के लिए इसी दो में से एक को चुनना है। भाजपा और राजद दोनों के साथ राजनीतिक प्रतिस्‍पर्धा है, मतभेद है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ यह भी तय है कि गठबंधन की राजनीति में किसी न किसी के साथ जाना ही होगा। मुकेश सहनी ने कहा कि गठबंधन के लिए उस दल को प्राथमिकता देंगे, जो सत्‍ता में ज्‍यादा हिस्सेदारी दे। हमारी नीतियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित कराने का भरोसा दिलाये।

उन्‍होंने कहा कि सम्‍मानजनक राजनीतिक हिस्‍सेदारी और भागीदारी मिलने पर भाजपा के साथ जाने में भी कोई परहेज नहीं है। राजद, जदयू, भाजपा समेत सभी दल अपने मौके और सुविधा के हिसाब से किसी गठबंधन में शामिल होने या गठबंधन छोड़ने का फैसला करते रहे हैं। वीआईपी भी उसी राजनीतिक वयवस्‍था का हिस्‍सा है। इस संबंध में समय आने पर राजनीतिक जरूरत के हिसाब से निर्णय लिया जायेगा।

mukesh sahani vip bihar

Tags: mukesh sahani vip bihar
Previous Post

सीएम पद की उम्‍मीद की आंच सुलगाए रखना चाहते हैं नित्‍यानंद राय

Next Post

बोचहां में भाजपा की हार, लहर लूट रहे भूमिहार

admin

admin

Next Post

बोचहां में भाजपा की हार, लहर लूट रहे भूमिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

June 14, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा जद(यू) का दामन

June 14, 2025
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल

राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल

June 14, 2025
9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

June 13, 2025

Recent News

त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

June 14, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा जद(यू) का दामन

June 14, 2025
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल

राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल

June 14, 2025
9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

June 13, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

त्रिवेनी संघ के योद्धाओं को समर्पित होगा “बचाओ संविधान बदलो बिहार” सम्मेलन

June 14, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा जद(यू) का दामन

June 14, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In