• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सीएम पद की उम्‍मीद की आंच सुलगाए रखना चाहते हैं नित्‍यानंद राय

किसी को नहीं फला है पत्रकारों के लिए भोज देना

admin by admin
May 3, 2022
in जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
भाजपा के सांसद और केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय कथिततौर पर मुख्‍यमंत्री के उम्‍मीदवार हैं। वेटिंग सीएम का जुमला समर्थकों ने चलाया या विरोधियों ने, यह स्‍पष्‍ट नहीं है। लेकिन इसी बहाने वे खबरों में बने रहते हैं। अभी बोचहां उपचुनाव में यह भी चर्चा रही कि नित्‍यानंद राय को सीएम बनाने का झांसा देकर यादव वोटरों को भरमाने का प्रयास भापजा ने किया था। अब तो भाजपा वाले ही यह आरोप लगा रहे हैं कि वे यादव वोट भाजपा को नहीं दिलवा पाये।
— वीरेंद्र यादव, वरिष्‍ठ संसदीय पत्रकार, पटना —
बात हम वेटिंग सीएम की करें तो इसका मीडिया भोज से सीधा संबंध रहा है। मुख्‍यमंत्री पद की अभिलाषा रखने वाले हर व्‍यक्ति पत्रकारों के साथ बेहतर संबंध कायम रखना चाहते हैं। इसकी शुरुआत सुशील मोदी ने की थी। उन्‍होंने 2014-15 में सत्‍ता बदलने की सुगबुगाहट के साथ ही संक्रांत के मौके पर पत्रकारों के लिए भोज की शुरुआत की थी। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। सासंद बनने के बाद भी यह क्रम जारी है। 2015 में ही नंदकिशोर यादव ने भी होली के मौके पर पत्रकारों के लिए भोज का आयोजन किया था। उस समय यह भी चर्चा थी कि नंद किशोर यादव भी सीएम बन सकते हैं। लेकिन 2015 के चुनाव के बाद दोनों की उम्‍मीद धूल गयी। नयी सरकार बनने के बाद तेजस्‍वी यादव ने भी नये आवास 5 देशरत्‍न मार्ग में उपमुख्‍यमंत्री के रूप में भोज दिया था।। लेकिन यह भोज शुभ साबित नहीं हुआ और सरकार चली गयी। बाद में आवास का मामला कोर्ट तक पहुंचा और खाली भी करना पड़ा। नित्‍यानंद राय ने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष के रूप में पत्रकारों के लिए पिकनिक की शुरुआत की। वे पत्रकारों के लिए हाजीपुर के गंगा दियारे में बनाये गये अपने फार्म हाउस में रात्रि भोज का आयोजन करते हैं। संभवत: उन्‍होंने पहला मीडिया भोज 2017 और 2018 में किया। 2019 में चुनाव के कारण भोज आयोजित नहीं हो सका। दरअसल वे भोज का आयोजन 1 मई को करते हैं, ताकि पत्रकार आफिस की चिंता से मुक्‍त रहें। पिछले दो साल भोज कोरोना की भेंट चढ़ गया। तीसरी बार उन्‍होंने 1 मई को भोज अपने फार्म हाउस में आयोजित किया। वे भोज के बहाने सीएम बनने की उम्‍मीद की आंच को सुलगाए रखना चाहते हैं।
इस बीच अब भोज के साथ पत्रकार सम्‍मान की भी परंपरा शुरू हो गयी है। विधान सभा स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा ने 2021 से भोज के साथ सम्‍मान की परंपरा शुरू की। संक्रांत के मौके पर आयोजित दही-चूड़ा भोज के दौरान पत्रकारों को थैला और चादर देकर सम्‍मानित किया जाता है। इस साल भी भोज सह सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि वे भी अब खुद को मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। मतलब वेटिंग सीएम। विजय सिन्‍हा की तर्ज पर अब नित्‍यांनद राय भी पत्रकारों को बैग के देकर सम्‍मानित करने लगे हैं। लेकिन संयोग है कि मुख्‍यमंत्री पद के अभिलाषी जिन लोगों ने पत्रकारों के लिए भोज आयोजित किया, उनकी मंशा अधूरी रह गयी है।
nityanand hajipur bihar
Tags: nityanand bhoj athajipru
Previous Post

हमारी खींची तस्‍वीर, जो वायरल हो गयी थी

Next Post

भविष्‍य में भाजपा के साथ जाने से परहेज नहीं: मुकेश सहनी

admin

admin

Next Post

भविष्‍य में भाजपा के साथ जाने से परहेज नहीं: मुकेश सहनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News