• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

तेजस्‍वी यादव जी, कहां जा रहे हैं आप ?

वीरेंद्र यादव,वरिष्‍ठ संसदीय पत्रकार,पटना

admin by admin
May 4, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार में नेता प्रतिपक्ष हैं तेजस्‍वी यादव। सामाजिक रूप से मजबूत जाति यादव का राजनीतिक आधार है। मुसलमानों का भी भरोसा हासिल है। पिछले विधान सभा चुनाव में दर्जन भर विधायकों के अभाव में सरकार बनाने का मौका दरवाजे से आकर लौट गया। इसके बाद से तेजस्वी यादव सरकार बनाने की राह तलाश रहे हैं। पार्टी का आधार विस्‍तार की जमीन तलाश रहे हैं। यह एक स्‍वाभाविक राजनीतिक प्रक्रिया है।
— birendrayadavnews.com—

लेकिन सवाल यह है कि सत्‍ता की राह तलाशने के फेर में तेजस्‍वी यादव कहां जा रहे हैं? जिस राह की ओर जा रहे हैं, क्‍या वह राह उन्‍हें सत्‍ता के सिंहासन तक पहुंचा पायेगी? 3 मई को परशुराम जयंती थी। इसको लेकर भूमिहारों की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उसी में एक आयोजन पटना के बापू सभागार में हुआ था। इसमें तेजस्‍वी यादव मुख्‍य अतिथि थे। भूमिहारों की भीड़ में एक अकेला यादव। 32 दांत में एक जीभ। भूमिहारों के पक्ष में बोलना था और बोले भी। लेकिन सवाल यह था कि वह बोल क्‍या रहे थे? उन्‍होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में राजद ने 5 भूमिहारों को टिकट दिया और तीन जीत गये। इसका आशय यह हुआ कि भूमिहार राजद के साथ आ रहे हैं। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा जा सकता है कि परिषद चुनाव में राजद ने 10 यादव को टिकट दिया और 9 हार गये। उसी फार्मूले पर इसका आशय हुआ कि यादव राजद का साथ छोड़ रहे हैं।
विधान परिषद चुनाव में जिन पांच सीटों की बात तेजस्‍वी यादव कर रहे हैं, उन सीटों पर कुल वोटरों की 4 फीसदी हिस्‍सेदारी भी भूमिहार वोटरों की नहीं है। हम पटना की बात करें तो पटना में जिला परिषद सदस्‍यों की संख्‍या 45 है, जिसमें सिर्फ 2 भूमिहार हैं। तेजस्‍वी यादव को लोकल बॉडी में वोटरों की जातीय संख्‍या की भी गिनती करवा लेनी चाहिए। राजद ने औरंगाबाद, रोहतास, गोपालगंज और सहरसा में राजपूत को टिकट दिया था। जिस कोसी इलाके में राजपूतों की संख्‍या कम है, वहां राजद जीत गया। जिन इलाकों में सवर्णों की संख्‍या अधिक है, वहां राजद हार गया। इसका मतलब यह है कि राजद के सवर्ण उम्‍मीदवारों ने गैरसवर्णों वोटों के कारण जीत दर्ज की। यह अलग बात है कि इस चुनाव में पैसे की बंदरबांट में न कोई जाति पीछे रही, न कोई पार्टी।
4 मई को हम अपनी पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज को बांटने के लिए कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के घर गये। राजद से जुड़े सभी लोगों ने भूमिहार सम्‍मेलन में तेजस्‍वी यादव के जाने को लेकर सवाल खड़ा किया। राजद के एक वरिष्‍ठ नेता कहा कि समाजवादी आंदोलन को खड़ा करने में कई पीढि़यों ने अपना उत्‍सर्ग किया और तेजस्‍वी यादव ने एक झटके में सब गुड़ गोबर कर दिया।
राजनीतिक गलियारे में लोग हमें तेजस्‍वी यादव का करीबी मान लेते हैं। इसलिए जो बात लोग तेजस्वी यादव से नहीं कह सकते हैं, वह हम पर उड़ेल देते हैं। तेजस्‍वी यादव तक सीधे संदेश पहुंचाना या उनसे मिलना राजद के विधायक और वरिष्‍ठ नेताओं के लिए संभव नहीं है तो आमलोगों की बात ही कौन करे।
तेजस्‍वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके समर्थक उन्‍हें ‘अगली सुबह’ का मुख्‍यमंत्री मानते हैं। इस अपेक्षा को पूरा करने के लिए तेजस्‍वी यादव अब भूमिहारों को ‘कहार’ समझ रहे हैं। पार्टी उनकी है, सरकार उनको बनाने का मौका मिलना है। आम आदमी को क्‍या फर्क पड़ता है कि मुख्‍यमंत्री गोवार है या भूमिहार। लेकिन तेजस्‍वी यादव को इतना जरूर समझना चाहिए कि लालू यादव का ‘जिन्‍न’ सवर्णों के दरवाजे से नहीं निकला था। जिन्‍न की ताकत गैर-सवर्णों में समाहित थी,‍ जिसे तेजस्‍वी यादव नजरअंदाज कर रहे हैं।
tejswi yadav in bhumihar sammelan
Tags: tejswi yadav in bhumihar sammelan
Previous Post

बोचहां में भाजपा की हार, लहर लूट रहे भूमिहार

Next Post

राज्‍यसभा उपचुनाव में उम्‍मीदवार होंगे आरसीपी सिंह?

admin

admin

Next Post

राज्‍यसभा उपचुनाव में उम्‍मीदवार होंगे आरसीपी सिंह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News