• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बदलाव के तीन सूत्र : सामाजिक न्‍याय, सामाजिक सद्भाव और सामाजिक प्रतिबद्धता

लालूजी यादव का 75वां जन्‍म दिन, 45 वर्षों का संसदीय जीवन

admin by admin
June 14, 2022
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Cover Story of Birendra Yadav News, June 22
लालू प्रसाद यादव। किसी भी परिचय से बड़ा नाम। खेत, खलिहान से सत्‍ता के मचान तक की अनवरत यात्रा, निर्बाध संकल्‍प और तावा में रोटी की तरह समाज को पलट देने का सपना। इस सपने का साकार करने और उसके असर को देखने में संसदीय जीवन के 45 वर्ष गुजर गये। पहली बार 1977 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और फिर बिहार की राजनीति के मुहावरा बन गये। बिहार की राजनीति में एक पीढ़ी जयप्रकाश नारायण के सान्निध्‍य में तैयार हुई थी और दूसरी पीढ़ी लालू यादव के विरोध की राजनीति में तैयार हुई। नीतीश कुमार, सुशील मोदी, रविशंकर प्रसाद जैसे नेताओं को राजनीतिक संजीवनी लालू विरोध की आंच से मिली। इस आंच को सुलगाए रखने के लिए कई तरह के राजनीतिक प्रपंच से लेकर षडयंत्र तक रचे गये। इस प्रयास में कई नेता शीर्ष पर पहुंचकर बिला गये, लेकिन लालूजी अपनी जगह पर विराजमान हैं।
लालूजी भारतीय राजनीति के सबसे बड़े नायक हैं, जिन्‍होंने बिहार जैसी सामाजिक और आर्थिक पृष्‍ठभूमि वाले समाज को बदलकर रख दिया। सवर्ण आधिपत्‍य को ध्‍वस्‍त कर दिया। सामाजिक परिवर्तन और बदलाव की ऐसी धारा तेज हुई कि अब उस धारा को रोक पाना किसी के लिए असंभव हो गया है। उस धारा के साथ बहना ही हर राजनीतिक दल की बाध्‍यता हो गयी है।
लालूजी एक व्‍यक्ति होने के साथ ही एक राजनीतिक धारा के पर्याय भी हैं। वामपंथी और समाजवादी आंदोलन ने बिहार की सामाजिक जमीन को लंबे समय तक सिंचित किया था। इनके आंदोलन का तौर-तरीका भले अलग-अलग था, लेकिन मसकद एक ही था सामाजिक बदलाव। वामपंथी जमीन में हिस्‍सेदारी को परिवर्तन का कारक मानते थे तो समाजवादी राजनीति में हिस्‍सेदारी को बदलाव का आधार मानते थे। इन दोनों आंदोलनों को सबसे अधिक ताकत यादव जाति से मिल रही थी। 1950 के बाद से राजनीति में यादव जाति एक प्रगतिशील, परिवर्तनकारी और समन्‍वयवादी ताकत रही है। पटना विश्‍वविद्यालय में भूमिहार आधिपत्‍य को चुनौती देने की बारी आयी तो यादव को आगे कर ही लक्ष्‍य हासिल किया जा सका। वहां भी लालू यादव ही बदलाव के विकल्‍प बने। कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष के चयन की बारी आयी तो दर्जनों शीर्ष नेताओं के बीच लालू यादव ही विकल्‍प बने। आज जब हम बिहार में परिवर्तन की बात करते हैं, वंचितों को आवाज देने की बात आती है तो लालू यादव का नाम आता है।
बिहार की राजनीति में लालू यादव की बात आती है तो सामाजिक न्‍याय का मुहावरा उन्‍होंने ही गढ़ा। सामाजिक न्‍याय की निरंतरता और उसे ताकतवर बनाये रखने के लिए सामाजिक सद्भाव जरूरी है। सामाजिक न्‍याय और सामाजिक सद्भाव को बनाये रखने के लिए सामाजिक प्रतिबद्धता भी जरूरी है, समाज के प्रति कमिटमेंट जरूरी है। लालू यादव आज सबसे बड़े ताकतवर नेता बने हैं तो इसके लिए यही तीन सूत्र थे- सामाजिक न्‍याय, सामाजिक समरसता और सामाजिक प्रतिबद्धता।
सामाजिक न्‍याय का आशय है समाज के वंचित वर्गों तक संसाधनों और अवसरों का समान वितरण ताकि उस समाज को भी विकास की मुख्‍यधारा में शामिल होने का मौका मिले। इसके साथ ही सामाजिक, सांस्‍कृतिक और राजनीतिक जीवन में समान हिस्‍सेदारी की बात भी आती है। न्‍याय का मतलब है जीवन यापन के सभी आवश्‍यक जरूरतों को पूरा करने का अवसर। इसके लिए लालू यादव का कार्यकाल याद किया जाता है। इस लक्ष्‍य को हासिल करने का हरसंभव राजनीतिक और प्रशासनिक प्रयास किये गये। जनप्रतिनिधि संस्‍थाओं में उनको प्रतिनिधित्‍व दिया गया।
सामाजिक समरसता का मतलब है कि शांतिपूर्ण सहजीवन और सहअस्तित्‍व। इस दिशा में प्रयास करते हुए लालू यादव ने धार्मिक उन्‍माद पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास किया। सामाजिक सम्‍मान से वंचित जातियों को सम्‍मान दिलाने के लिए उन जातियों के नायकों का महिमामंडन किया गया, उनमें से नायक तलाशे गये। उन जातियों में स्‍वाभिमान जागृति की पहल भी की गयी। इस प्रक्रिया में सबसे प्रबल कारक था सामाजिक प्रतिबद्धता यानी कमिटमेंट।
सामाजिक कमिटमेंट की वजह से ही लालू यादव बदलाव के नायक और परिवर्तन के वाहक बन पाये। उन्‍होंने सामाजिक न्‍याय की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया। सामाजिक समरसता के बाधक तत्‍वों में दूर किया गया। उन्‍होंने सत्‍ता के लिए सामाजिक न्‍याय से कभी समझौता नहीं किया। 15 वर्षों तक‍ बिहार सरकार और 5 वर्षों तक केंद्र सरकार में महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए उन्‍होंने हर वक्‍त सामाजिक न्‍याय के लिए प्रतिबद्धता दर्शायी और इसे हासिल करने का प्रयास किया। सामाजिक परिर्वतन में उनकी भूमिका का महत्‍वपूर्ण रही।
लालू यादव का संसदीय जीवन लगभग 45 वर्षों का हो गया है। इस दौरान सांसद, विधायक, मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत अनेक जिम्‍मेवारियों का निर्वाह किया। इन जिम्‍मेवारियों के हर मोड़ पर वे सामाजिक न्‍याय, सामाजिक सद्भाव और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहे। इस राह में अनेक बार रोड़े भी अटकाये गये, लेकिन बदलाव की धारा कभी कमजोर नहीं पड़ी, धार की गति धीमी नहीं हुई। अपने संसदीय जीवन के 45 वर्षों की यात्रा पूरी के करने के बाद भी भारतीय राजनीति में लालूजी की प्रासंगिकता बनी हुई है, वे बिहार की राजनीति के लिए अपरिहार्य तत्‍व बने हुए हैं तो उसकी जड़ में है सामाजिक न्‍यास और सद्भाव के प्रति प्रतिबद्धता, कमिटमेंट। यही बिहार की राजनीतिक धारा है और समाज की प्रतिबद्धता भी। इसके लिए प्रेरणा पुरुष हैं लालू यादव और समाज बदलने के प्रति उनका समर्पण।
lalu yadav birth day at patna
Tags: lalu yadav birth day at patna
Previous Post

मिठाई खा जा लोग, पानी पीय जा

Next Post

‘कुर्माइ’ में अटका राजद-जदयू, धानुक के खेत में ‘कमल’ खिलाने चली भाजपा

admin

admin

Next Post

‘कुर्माइ’ में अटका राजद-जदयू, धानुक के खेत में ‘कमल’ खिलाने चली भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News