• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

सत्‍ता और विपक्ष दोनों के लिए फायदेमंद होता है हंगामा

परिषद में नहीं मिल रहा विपक्ष को ‘मॉनीटर’

admin by admin
June 28, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सड़क और सदन के बीच को भेद अब मिटता जा रहा है। राजनीति में एक कहावत है- सड़कें सूनी हो जाती हैं तो सदन आवारा हो जाता है। राजनीति इसी दौर में पहुंच गयी है। सड़क हंगामा और सदन विमर्श का मंच माना जाता है। अब सड़कें सूनी हो गयी हैं और हंगामा सदन में पहुंच गया है। विमर्श विलुप्‍त होता जा रहा है। यह राजनीति की त्रासदी है या त्रासदी भरी राजनीति, समझ में नहीं आता है।
सोमवार को हम विधान मंडल के गलियारे में घुमरिया रहे थे। पोर्टिको के बाहर का माहौल भी खबरों से भरा पड़ा था। अलग-अलग पड़ाव पर कई लोगों से मुलाकात हुई और कई खबर भी निकल आये। सत्‍तारूढ़ दल के एक वरिष्‍ठ नेता की त्रासदी एकदम अलग किस्‍म की थी। सदन में जलवायु परिवर्तन और इससे जुड़े विषय पर विमर्श के लिए समय निर्धारित हुआ था। हालांकि हंगामे के कारण विमर्श नहीं हो सका, लेकिन एक बड़ा सवाल छोड़ गया। सत्‍तारूढ़ दल के एक नेता बता रहे थे कि जलवायु परिवर्तन के विषय पर बोलने के लिए कोई विधायक तैयार नहीं हो रहे थे, जबकि इससे जुडी सामग्री मोबाइल पर उपलब्‍ध है। उनकी यह पीड़ा बता रही थी कि हंगामा विपक्ष के लिए ही नहीं, बल्कि सत्‍तारूढ़ दल के लिए भी कितना जरूरी है।
विधान परिषद में मुख्‍य विपक्षी दल के पास कोई ‘मॉनीटर’ नहीं है, जो सदस्‍यों को पार्टी के निर्देशों से अवगत करा सके और उचित निर्णय ले सके। मॉनीटर का मतलब है मुख्‍य सचेतक। मुख्‍य सचेतक नहीं होने की हड़बड़ी सोमवार को दिखी। दोनों सदनों में समन्‍वय का अभाव भी रहा। विधान सभा में पहली पाली में विपक्षी दलों के हंगामे के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि परिषद में पहली पाली शांतिपूर्ण चली। लेकिन परिषद की दूसरी पाली विधान सभा के तरह हंगामे की भेंट चढ़ गयी। दोनों सदनों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोधी पार्टियां सदन में बहस की मांग कर रही थीं। मजे की बात यह है कि जिन विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण विधान सभा की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी, वही विधायक बैठक स्‍थगित होने के बाद वेल में ही बीडीओ और सीओ के ट्रांसफर के लिए मंत्री से पैरवी करने में जुट गये।
उधर, विधानमंडल परिसर में कैमरे के सामने विपक्ष के सभी दल अपने-अपने बैनर लेकर बयान देने में जुट जाते हैं। सबके अपने-अपने मुद्दे और तर्क हैं, लेकिन एकता सिर्फ हंगामे में ही दिखती है। इस बयानयुद्ध को पत्रकारों ने भी मजाक बना दिया है। एक कैमरा वाले भाई ने राजद के विधायक फतेबहादुर सिंह का इंटरव्‍यू किया। लेकिन जब उसने उस इंटरव्‍यू के बाद अपनी बात कह रहा था, तब उसने कहा कि अभी आप विधायक रितलाल राय को सुन रहे थे।
satta aur vipaksha donon ke liye fAyaedemand hangama
Tags: satta aur vipaksha donon ke liye fAyaedemand hangama
Previous Post

विधान मंडल: बेटा-दामाद, साला-बहनोई और भावह-भैंसूर की मंडली

Next Post

नीतीश के झटहा से भकुआ गयी भाजपा

admin

admin

Next Post

नीतीश के झटहा से भकुआ गयी भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News