• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

विश्‍वास मत पर वोटिंग करवाएंगे विजय सिन्‍हा !

विशेष सत्र में नहीं हो पायेगा नये स्‍पीकर का चुनाव

admin by admin
August 18, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विधानमंडल का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्‍त को बुलाया गया है। 24 अगस्‍त को विधान सभा की बैठक होगी और 25 अगस्‍त को विधान परिषद की बैठक होगी। विधान परिषद की बैठक में नये सभापति का चुनाव किया जायेगा, लेकिन विधान सभा की बैठक में क्‍या होगा, अभी तय नहीं है।
24 अगस्‍त को नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में नवगठित महागठबंधन सरकार अपना बहुमत साबित करेगी यानी विश्‍वास मत हासिल करेगी। इसी दिन स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस पर बहस होगी और मतदान होगा। 10 अगस्‍त को सत्‍ता पक्ष के लगभग 50 सदस्‍यों ने अविश्‍वास की नोटिस दिया था। संविधान की व्‍यवस्‍था के अनुसार, 14 दिनों के बाद उस पर सदन में चर्चा हो सकती है। इस‍ लिहाज से 24 अगस्‍त को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी।
24 अगस्‍त को 11 बजे विधान सभा की बैठक शुरू होगी तो आसन पर स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा ही होंगे। अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस स्‍पीकर के अधिकार में कटौती नहीं करता है। संविधान में नोटिस के आधार पर स्‍पीकर के किसी वित्‍तीय या विधायी आधार पर रोक नहीं लगाता है। विधान सभा की कार्यसंचालन नियमावली स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के तरीके पर दिशा निर्देश देता है, जिसमें कहा गया है कि जब अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी तो आसन पर स्‍पीकर नहीं होंगे।
एक बात तय हो गयी है कि स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा अपने पद से इस्‍तीफा नहीं देंगे और अविश्‍वास प्रस्‍ताव का सामना करेंगे। लेकिन सवाल यह है कि 24 अगस्‍त की कार्यसूची में पहले स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी या पहले सरकार विश्‍वास मत हासिल करेगी। स्‍पीकर के रूप में कार्यसूची निर्धारण का अधिकार भी विजय सिन्‍हा का होगा। अगर उन्‍होंने कार्य सूची में पहला स्‍थान सरकार के विश्‍वास मत को‍ दिया तो सदन में पहले सरकार के विश्‍वास मत पर चर्चा होगी। वैसी स्थिति में आसन पर विजय कुमार‍ सिन्‍हा ही होंगे और बैठक की अध्‍यक्षता भी वही करेंगे। इसका आशय है कि महागठबंधन सरकार विजय सिन्‍हा की अध्‍यक्षता में ही अपना विश्‍वास मत हासिल करेगी।
इसके बाद स्‍पीकर के सामने दो विकल्‍प होगा। पहला यह है कि महागठबंधन सरकार के बहुमत हासिल करने के बाद विजय सिन्‍हा अपने पद से इस्‍तीफा दे दें। दूसरा विकल्‍प यह है कि वे सदन की कार्यसूची के अनुसार, अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा और मतदान के दौरान आसन छोड़कर चले जाएं। वैसी स्थिति में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा की अध्‍यक्षता उपाध्‍यक्ष महेश्‍वर हजारी करेंगे।
दरअसल यह सब कुछ 23 अगस्‍त को बैठक की कार्यसूची जारी होने के बाद ही स्‍पष्‍ट होगा। यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर पहले चर्चा तय होती है तो भी सदन की बैठक की शुरुआत स्‍पीकर के रूप में विजय सिन्हा ही करेंगे। इसके बाद भले अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान सदन छोड़ सकते हैं। वर्तमान राजनीतिक माहौल में भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और इसी रणनीति के तहत भाजपा सदन में स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा चाहती है।
इस बीच, यह भी स्‍पष्‍ट हो गया है कि 24 अगस्‍त को नये स्‍पीकर का चुनाव संभव नहीं है। इसकी तकनीकी वजह है। स्‍पीकर के इस्‍तीफे या अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित होने के बाद इसकी सूचना राज्‍यपाल को भेजी जाएगी कि स्‍पीकर का पद खाली हो गया है। इसके बाद राज्‍यपाल नये अध्‍यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी करेंगे। कैबिनेट अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए विधान मंडल का सत्र बुलायेगी और फिर नये अध्‍यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है। हालांकि राज्‍यपाल के पास यह अधिकार है कि वे उपाध्‍यक्ष को कार्यकारी अध्‍यक्ष के रूप में नामित कर सकते हैं। जैसा कि विधान परिषद के उपाध्‍यक्ष हारुन रसीद दो-ढाई सालों तक कार्यकारी सभापति की जिम्‍मेवारी का निर्वाह करते रहे थे। लेकिन सरकार बहुत जल्‍दबाजी में होगी तो भी कम से एक सप्‍ताह का अतिरिक्‍त समय अध्‍यक्ष के चुनाव में लग सकता है। यानी सरकार 31 अगस्‍त से पहले नये अध्‍यक्ष का चुनाव नहीं करवा सकती है। एक बार फिर स्‍पष्‍ट कर दें कि विजय सिन्‍हा ने 22 तारीख से पहले इस्‍तीफा दे दिया तो विशेष सत्र में नये स्‍पीकर का चुनाव संभव हो सकता है, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
Tags: confidence-motion-in-vidhan-sabha
Previous Post

तेजस्‍वी जी, अहीरों के मनोविज्ञान को समझिये

Next Post

जनद्वार से राज दरबार पहुंचे सुधाकर सिंह

admin

admin

Next Post

जनद्वार से राज दरबार पहुंचे सुधाकर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News