• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

जनद्वार से राज दरबार पहुंचे सुधाकर सिंह

जनद्वार से राज दरबार पहुंचे सुधाकर सिंह

admin by admin
August 18, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मंगलवार को नयी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दिन था। सुबह नौ बजे से राजभवन में गहमागहमी बढ़ने लगी थी। विधायकों और कार्यकर्ताओं का मजमा जुटने लगा था। भीड़ अप्रत्याशित थी। राजभवन के सभागार में खड़े होने की जगह नहीं बची थी। काफी सारे लोग बाहर मैदान में ही डटे रहे।
हम भी करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे। कार्डधारी दर्शकों का तांता लगा हुआ था। इस बार मीडिया वालों के लिए विशेष व्‍यवस्‍था नहीं थी। पीआरडी या किसी पार्टी कार्यालय से पास का इंतजाम कर चुके मीडियाकर्मी भी भीड़ में शामिल थे। लेकिन हमारे पास राज भवन की ओर से जारी आमंत्रण कार्ड नहीं था। इसलिए राजभवन के जनद्वार मतलब शपथग्रहण स्‍थल वाली जगह के बगल से निकलने वाली सड़क के बाहर गेट पर झख मार रहे थे। धीरे-धीरे बिना पास वाले पत्रकारों का मजमा बढ़ता जा रहा था। इससे पहले जब भी शपथ ग्रहण का मौका आया, गेट के पास पीआरडी के स्‍टाफ खड़े रहते थे और पत्रकारों को अंदर जाने की इजाजत देते थे। इस बार ऐसी कोई व्‍यवस्‍था नहीं थी।
इधर, एक पत्रकार साथी ने हमसे कहा कि गोवार सरकार के आते आप ही सड़क पर आ गये। आपको भी कार्ड नहीं मिला। इस तरह की टिप्‍पणी को सुनने के साथ ही हमारी नजर खबर पर लगी हुई थी। हमने देखा कि रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्ड लेकर लाइन में लगे हुए थे। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया कि जिस व्‍यक्ति को मंत्री पद की शपथ लेनी है, वह जनता की लाइन क्‍यों लगे हुए हैं। हम सुधाकर सिंह के पास गये। हमने पूछा कि आप का नाम उधर (मंत्री पद के लिए ) चल रहा है और आप इधर लाइन में लगे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। राजभवन जाना है तो इसी रास्‍ते से चले आये।
लेकिन उत्‍सुकता बढ़ती जा रही थी कि ये सरकार में शामिल हो रहे हैं या नहीं। स्‍वाभाविक था कि जिस व्‍यवस्‍था में विधायक पैदल राजभवन जाने को तैयार नहीं हैं। शपथ हॉल के दरवाजे पर कार से उतरते हैं, उस दौर में मंत्री का पदग्रहण करने वाला व्‍यक्ति पैदल जा रहा है। शोर-शराबे के बीच कार्यक्रम शुरू होने से थोड़ी देर पहले बिना पास वाले पत्रकार भी राजभवन के गेट के अंदर प्रवेश कर गये। इस बीच हम पास का इंतजाम कर चुके थे।
सभागार में पहुंचे तो भीड़ खचाखच थी। कुर्सियों पर बैठे व्‍यक्ति से ज्‍यादा खड़े थे। हम भी भीड़ में शामिल होकर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। हमारी कोशिश थी कि प्रारंभ में ही मंत्रियों के नाम सुन लें। लेकिन शोर में राज्‍यपाल के प्रधान सचिव द्वारा मंत्रियों के नामों की घोषणा सुन नहीं पाये। मंत्रियों के बैठने की जगह से इतनी दूरी पर थे कि देखना भी संभव नहीं था। अब शपथ ग्रहण का इंतजार करना था। पांच-पांच लोग झुमर की तरह शपथ पढ़ रहे थे। चौथी टीम में सुधाकर सिंह भी शपथ लेने पहुंचे। अब आश्‍वस्‍त हो गये कि सुधाकर सिंह मंत्री बने हैं। बाद में उनके जिम्‍मे कृषि विभाग सौंपा गया।
शपथ ग्रहण के बाद नाश्‍ते का उत्‍तम प्रबंध था। बड़ा पंडाल बना हुआ था। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी। मंत्रियों के लिए आम लोगों से अलग इंतजाम किया था, ताकि उनको अहसास हो सके कि अब वे आम आदमी नहीं है। राजभवन में शपथ लेने वाला आदमी आम नहीं होता है। उसके पीछे सत्‍ता की ताकत जुट जाती है और उसकी शुरुआत नाश्‍ते के टेबल से ही हो जाती है।
Tags: oth ceremony of bihar cabinet
Previous Post

विश्‍वास मत पर वोटिंग करवाएंगे विजय सिन्‍हा !

Next Post

तीसरे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होगी स्‍पीकर की पहली विदाई

admin

admin

Next Post

तीसरे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होगी स्‍पीकर की पहली विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News