• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

तीसरे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होगी स्‍पीकर की पहली विदाई

1960 और 1970 में भी अध्‍यक्ष के खिलाफ आया था अविश्‍वास प्रस्‍ताव

admin by admin
August 19, 2022
in जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार विधान सभा के अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा के खिलाफ 24 अगस्‍त अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा का समय निर्धारित है। यदि इससे पहले उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया तो इसकी नौबत नहीं आयेगी। यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव सदन में चर्चा के लिए पेश होता है तो अध्‍यक्ष पद से विजय सिन्‍हा की विदाई तय है। वजह साफ है कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस सत्‍ता पक्ष ने दिया है और सरकार को 164 सदस्‍यों का समर्थन प्राप्‍त है। इससे पहले 1960 और 1970 में विपक्ष की ओर से अविश्‍वास का नोटिस दिया गया था। दोनों बार अध्‍यक्ष की कुर्सी पर कोई आंच नहीं आयी थी।
पहले हम बात करते हैं 7 अप्रैल,1960 को तत्कालीन अध्‍यक्ष विंध्‍येश्‍वरी प्रसाद वर्मा के खिलाफ लाये गये अविश्‍वास प्रस्‍ताव की। उस दिन सदन की कार्यवाही अध्‍यक्ष श्री वर्मा की अध्‍यक्षता में शुरू हुई। प्रश्‍नोत्‍तर काल की समाप्ति के बाद अध्‍यक्ष ने कहा कि अब अध्‍यक्ष के संबंध में अविश्‍वास प्रकट करने का संकल्‍प है। संविधान के अनुसार उपाध्‍यक्ष को बुलाता हूं और इस सभा में एक स्‍थान पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद उपाध्‍यक्ष प्रभुनाथ सिंह आसन पर आते हैं और अविश्‍वास का संकल्‍प पढ़ते हैं। उन्‍होंने कहा कि हम इसके द्वारा संकल्‍प करते हैं कि यह सभा संकल्‍प रखती है कि अध्‍यक्ष को उनके पद से हटाया जाए। इस अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर काफी लंबी बहस हुई। इस बहस में डा. श्रीकृष्‍ण सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह, रमाकांत झा, कपिलदेव सिंह, रामजनम ओझा, विनोदानंद झा, रामानंद तिवारी, रामचरित्र सिंह, महेश्‍वर प्रसाद नारायण सिंह, रामेश्‍वर प्रसाद महथा, शकुंतला अग्रवाल, वीरचंद पटेल, कार्यानंद शर्मा, जिआउर रहमान, विनोदानंद झा, कृष्‍णकांत सिंह, भूपेंद्र नारायण मंडल आदि सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया था। अविश्‍वास प्रस्‍ताव चर्चा के बाद अस्‍वीकार हो गया था।
अध्‍यक्ष के खिलाफ दूसरी बार अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस मई-जून 1970 में लाया गया था। इस नोटिस पर चर्चा 8 जून, 1970 को हुई थी। उस समय राम नारायण मंडल विधान सभा के अध्‍यक्ष थे, जबकि उपाध्‍यक्ष का पद रिक्‍त था। सदन में चर्चा अध्‍यक्ष के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होनी थी, इसलिए सदन के संचालन का जिम्‍मा वरिष्‍ठ सदस्‍य राधानंदन झा को सौंपा गया था। चर्चा के दौरान आसन पर राधानंदन झा ही थे, जो बाद में 1980 में स्‍पीकर भी बने थे।
स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास का नोटिस श्‍यामसुदंर दास ने दिया था। श्‍याम सुदंर दास सीतामढ़ी से संसोपा के विधायक थे। उस समय मुख्‍यमंत्री दारोगा प्रसाद राय थे। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस देने वाले विधायक ने कहा कि हमने वर्तमान अध्‍यक्ष को हटाने के संबंध में एक प्रस्‍ताव दिया था। आज चौदहवां दिन है। हम प्रस्‍ताव वापस लेने की सूचना दे रहे हैं। दरअसल अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस सदन में रखे जाने से पहले ही वापस ले ली गयी थी, इस कारण अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा की नौबत नहीं आयी। लेकिन नोटिस देने और वापस लेने को लेकर शयाम सुंदर दास ने अपना पक्ष सदन में रखा था। इसके औचित्‍य को लेकर भी सवाल उठाये गये, लेकिन सभापति ने कहा कि मामला समाप्‍त हो गया है।
स्‍पीकर के खिलाफ तीसरी बार अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस सत्‍ता पक्ष ने दिया है। इस कारण यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव सदन में चर्चा के लिए आता है तो उसका स्‍वीकार हो जाना स्‍वाभाविक है। इस प्रकार तीसरे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर स्‍पीकर की पहली विदाई तय है।
Tags: noconfidens-aganst-speakar
Previous Post

जनद्वार से राज दरबार पहुंचे सुधाकर सिंह

Next Post

विश्‍वास मत के आंत में छुपे दांत को पहचानिए

admin

admin

Next Post

विश्‍वास मत के आंत में छुपे दांत को पहचानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News