• About
  • Contcat Us
Sunday, June 8, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

एक पुस्तिका ने श्रद्धांजिल और श्राद्ध को एकाकार कर दिया

पत्रकार नवल किशोर ने मां के संस्‍मरण को किया शब्‍दबद्ध

admin by admin
January 21, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना में हमारे साथी हैं नवल किशोर। पिछले दिनों 9 जनवरी को उनकी मां का निधन हो गया था और शनिवार को उनका श्राद्ध था। शाम को श्राद्ध में पहुंचा तो एकदम गांव के माहौल में पहुंच गया। श्राद्ध का भोज, न उम्र की सीमा, न जाति का बंधन। बच्‍चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी एक ही पांत में। जगह देखकर कर बैठ जाइए।
बुंदिया और पूड़ी, यही मेन मीनू होता है श्राद्ध का। सब्‍जी का प्रकार, मिठाई की संख्‍या और अन्‍य खाद्य सामग्री परिजनों की इच्‍छा पर। रायता भी मेन मीनू का हिस्‍सा होता है। इस श्राद्ध के भोज में हम भी पांत में बैठ गये, लेकिन लिक्विड प्रोफाइल बढ़ने का दबाव मन पर था, इसलिए संयम ही बरतना पड़ रहा था।
नवल जी ने श्राद्ध को स्‍मरणीय बनाने के लिए अपनी ओर से खास और सार्थक पहल की थी। उन्‍होंने ‘मां के नाम’ शीर्षक से एक पुस्तिका प्रकाशित कर दी है। 42 पृष्‍ठों की इस पुस्तिका में मां से जुड़े संस्‍मरण के साथ देहांत के बाद लिखी गयी डायरी और परिवार के सदस्‍यों का स्‍व. रुणा देवी के प्रति उद्गार भी शामिल है। इसे आप साहित्यिक पहल भी कह सकते हैं। मां के प्रति श्रद्धांजलि का नया स्‍वरूप भी कह सकते हैं।
नवलजी के घर में हम पहले भी कई बार जा चुके हैं। मां-पिता के साथ परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मुलाकात होती रही थी। लेकिन नया घर बनने के बाद पहली बार गये थे। घर की छत पर ही भोज का इंतजाम था। अब गांव हो या शहर पांत का स्‍वरूप हर जगह बदल गया है। बोरा, दरी या टाट पर बैठ कर खाने की परंपरा समाप्‍त होती जा रही है। इसकी जगह टेबुल और कुर्सी ने ले ली है। हालांकि श्राद्ध के भोज में खाना परोसने का जिम्‍मा अभी भी गांव-मुहल्‍ले के युवा उठा लेते हैं। इससे परिवार के अभिभावकों और अन्‍य सदस्‍यों को सहूलियत हो जाती है। आपसी सहयोग की भावना जीवंत दिखती है। इस जीवंतता के बीच ‘मां के नाम’ ने श्राद्ध और श्रद्धांजलि का एकाकार कर दिया है।

Tags: Naval Kishore jee ki Maa ko Shrandajli
Previous Post

डॉ. चंद्रिका यादव एआईसीसी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्‍य मनोनीत

Next Post

देश-दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं पीएम मोदी : नंदकिशोर

admin

admin

Next Post

देश-दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं पीएम मोदी : नंदकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In