• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

मंत्री का बयान जातीय उन्माद भड़काने का प्रयास

प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का राजद पर आरोप

admin by admin
January 22, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता के ताजा बयान जिसमें सवर्णों को निशाना बनाते हुए कहा गया है कि ये ‘10% वाले तो अंग्रेजों के दलाल थे और मंदिरों में घन्टा बजाते थे’ को घोर आपत्तिजनक और विद्वेषतात्मक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का बयान देकर मंत्री समाज में सवर्णों व सनातनियों के प्रति नफरत और जहर फैलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद के बयानवीरों को बताना चाहिए कि आजादी की पहली लड़ाई ‘सिपाही विद्रोह’ के नायक मंगल पांडेय और उसके बाद अंग्रेजों को नाकों चने चबवाने वाले वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह कौन थे? क्या अंग्रेजों के खिलाफ जंग लालू यादव के जातीय उन्माद पर लड़ी गई थी? क्या सौ वर्षों की जंग-ए-आज़ादी में असंख्य आहुतियां देने वाले किसी एक जाति व धर्म के लोग थे?

उन्होंने कहा है कि राजद की बुनियाद ही जातीय उन्माद व नफरत पर टिकी हुई है। चोर दरवाजे से सत्ता हासिल करने वाला राजद का मकसद एक बार फिर से बिहार को जातीय नफरत की आग में झोंकना है। जंगल और गुंडाराज के खलनायक राजद जाति व धर्म के आधार पर वोटरों का ध्रुवीकरण करने का घृणित प्रयास कर रहा है। वहीं, राज्य में व्याप्त अपराध व भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए यह सारा खेल किया व कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

श्री सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शह पर जातीय व धार्मिक आधार पर गोलबंदी के लिए सोची-समझी साजिश के तहत इस तरह के कुत्सित बयान दिए जा रहे हैं। कभी लालू यादव ने ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा दिया था तो उसी राह पर चलकर उनके पुत्र तेजस्वी ‘अगड़ों’ को गाली दिलवा रहे हैं। राजद व जदयू दिखावे के लिए नूरा-कुश्ती कर रहा है,किसी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जातीय-धार्मिक उन्माद फैलाने के इस खेल को बिहार की जनता बखूबी समझ रही है।

बिहार की जनता भाजपा व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास ‘ के साथ है। राजद का कुत्सित प्रयास कभी सफल होने वाला नहीं है।

Tags: Bihar BJPmantri ka byan bharkane walaRJD JDU KI NURA KUSHTI DIKHAWE KELIYEVijay Sinha
Previous Post

वीरेंद्र यादव न्यूज़ डॉट कॉम के मुख्‍य उपसंपादक बने रणविजय सिंह

Next Post

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न : उदय नारायण चौधरी

admin

admin

Next Post

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न : उदय नारायण चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News