• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

राजद ने बुलाया नहीं या जदयू ने बहिष्कार किया : निखिल आनंद

शरद यादव को जीते जी और मरने के बाद अपमानित करने का आरोप

admin by admin
February 6, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने जनता दल यूनाइटेड पर शरद यादव को जीते जी और मरने के बाद अपमानित करने का आरोप लगाया और सवाल पूछा: “शरद यादव के अस्थिकलश यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा में राजद ने बुलाया नहीं या जदयू ने बहिष्कार किया”

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार बीजेपी प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने जनता दल यूनाइटेड पर शरद यादव जी को अपमानित करने का आरोप लगाया। निखिल ने कहा कि शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे, ऐसे में जदयू के शीर्ष नेताओं नीतीश कुमार और ललन सिंह सहित नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा शरद यादव जी के अस्थि कलश यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा में नहीं शामिल होना शर्मनाक है।

निखिल ने खुलासा करते हुए कहा कि जब शरद यादव जी का अस्थिकलश पटना पहुंचा तो सीएम नीतीश भी उस वक्त एयरपोर्ट पर थे, लेकिन उन्होंने जानकारी होने के बावजूद जानबूझ कर नजरअंदाज कर दिया। जदयू पार्टी एक दिवंगत महान समाजवादी नेता, जो उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहा हो उससे इतना घटिया बदला लेगी यह राजनीति की मर्यादा- नीति- नैतिकता- सिद्धांत को बेशर्म होकर पी जाने के समान है ।

निखिल आनंद ने कहा कि जदयू के नेता ललन सिंह और नीतीश कुमार शरदजी के निधन के बाद ना तो उनके आवास पर गए, ना उनके परिवारजनों से मिले और अंतिम संस्कार में भी श्रद्धांजलि देने नहीं गए। नीतीश कुमार जी शरद जी से जीते जी तो चिढ़ते थे कि उनका राज्यसभा सीट व बंगला छीन लिया था। लेकिन आश्चर्यजनक है कि मरने के बाद भी नीतीश कुमार और ललन सिंह उनके साथ बदसलूकी करने से नहीं चूके ।

निखिल आनंद ने कहा कि शरद जी की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए महान समाजवादी नेता शरद यादव जी का दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सुनिश्चित किया था। सीएम नीतीश ने शरदजी का जितना अपमान किया उतना तो लालूजी ने भी नहीं किया। शरद यादव जी ने मूल्य आधारित समाजवादी राजनीति का परचम लहराया। यही नहीं, शरदजी ने राजनीतिक पारदर्शिता- नैतिकता का समर्थन किया और परिवारवाद-भ्रष्टाचार का आजीवन विरोध किया।लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कभी लालूजी और नीतीशजी शरदजी के पीछे खड़े थे और अब शरद जी के बेटे-बेटी को तेजस्वी यादव के पीछे खड़ा होना पड़ रहा है ।

Tags: Sharad yadav ka asthi kalas yatra
Previous Post

वित्तीय अनिमियतता के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी  धरना

Next Post

जीवन यात्रा का अभिन्‍न और मजबूत साथी को उठा ले गया

admin

admin

Next Post

जीवन यात्रा का अभिन्‍न और मजबूत साथी को उठा ले गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News