• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

गाली देने वाले अधिकारी पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण

गाली-गलौच बिहारी अस्मिता को चुनौती: नेता प्रतिपक्ष

admin by admin
February 11, 2023
in जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि महागठबन्धन सरकार के अधिकारियों ने पहले विधायिका का मानमर्दन किया, अब गाली-गलौच कर बिहारी अस्मिता को चुनौती देकर बिहारियों का अपमान कर रहे हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गाली-गलौच व दुर्व्यवहार के आरोपों से यह साफ है कि बिहार पूरी तरह से प्रशासनिक अराजकता के दौर में है। बिहारियों को खुलेआम भद्दी गालियां देने वाले आईएएस अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहारी अस्मिता पर तूफान खड़ा करने वाली पार्टियां जदयू व राजद इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। हर छोटी-बड़ी घटना पर रिएक्ट करने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौन है। अमूमन जांच हो रही है, कार्रवाई होगी, जैसे जुमले भी अभी तक मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की ओर से नहीं उछाला गया है। गालीबाज अफसरों के खिलाफ सरकार अविलम्ब सख्त कार्रवाई करें।

श्री सिन्हा ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के डीजी रैंक के अधिकारी के उपर उसके ही मातहत सीनियर आईपीएस व आईजी रैंक के अधिकारी ने बंद कमरे में माँ-बहन को लेकर गाली-गलौच व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए छुट्टी का आवेदन दिया है। आईजी का आरोप है कि विगत कई महीने से डीजी मैडम उनके साथ गाली-गलौच कर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रही हैं,जिसे झेलना अब संभव नहीं है। इस पूरे मामले पर अब तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अभी थोड़े दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों व बिहारवासियों की दी गई गाली-गलौच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया था। मगर आज तक उस दिशा में क्या कार्रवाई हुई, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि अपनी करतूतों को छुपाने के लिए ही सरकार रिटायर्ड अधिकारियों को प्रोमोशन दे कर पुरस्कृत कर रही है। क्या मुख्यमंत्री जी आप अपने इन्हीं कृपापात्र गुलाम अधिकारियों के जरिए बिहार में सुशासन व कानून के राज की बात करते हैं?

उन्होंने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की लिप्सा व महत्वाकांक्षा में बिहार में न केवल राजनीतिक बल्कि प्रशासनिक अराजकता की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। प्रशासनिक तंत्र की निष्ठा पहले से ही दो राजनीतिक आकाओं के बीच बंटी हुई हैं। प्रशासनिक अराजकता और अनुशासनहीनता किसी भी दृष्टि से शुभ संकेत नहीं है। मुख्यमंत्री बिहार को गर्त में धकेलने का पाप कर रहे हैं, जिसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Tags: Gali dene wale adhikari
Previous Post

भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बनी

Next Post

मुख्यमंत्री को सता रही अपनी चिंता : तारकिशोर प्रसाद

admin

admin

Next Post

मुख्यमंत्री को सता रही अपनी चिंता : तारकिशोर प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News