• About
  • Contcat Us
Tuesday, March 10, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भाजपा की दुकान के बनेंगे रौनक

admin by admin
February 21, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक सब्‍जी होती है टमाटर। बहुपयोगी। कच्‍चा भी चट कर सकते हैं, सलाद भी बना सकते हैं, सब्‍जी का टेस्‍ट बढ़ा देता है और मांसाहार में खप जाता है। इसका अपना भी टेस्‍ट होता है। राजनीति में भी कुछ नेता और उनकी पॉकेट पार्टी है, जो बहुपयोगी हैं। वे भगवा में भी खप जाते हैं और हरा में भी। किसी भी धारा से उनको परहेज नहीं है। सत्‍ता की गारंटी होनी चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और जीतनराम मांझी इसी श्रेणी में आते हैं। इन सबका का कोई बड़ा राजनीतिक सरोकार नहीं है, छोटे-छोटे हित ही उनके लिए सर्वोपरि हैं। महत्‍वाकांक्षा के मारे हैं ये सभी। ये तीनों खुद को मुख्‍यमंत्री का दावेदार मानते हैं, सीएम मटेरियल। जीतनराम मांझी अपने बेटे को भी अब सीएम का दावेदार बताने लगे हैं।


राजनीतिक विमर्श जब प्रहसन में तब्‍दील हो जाये तब राजनीति में हर तरह टमाटर ही नजर आता है। लालची की दुनिया में ठग। कहते हैं लालची की दुनिया में ठग भूखा नहीं मरता है। राजनीति में ठग और लालची का भेद मिट गया है। नीतीश कुमार या उपेंद्र कुश्‍वाहा। तेजस्‍वी यादव या जीतनराम मांझी। संजय जयसवाल या मुकेश सहनी। ये नाम उदाहरण के लिए हैं। राजनीति का बाजार लालची और ठगों से भरा पड़ा है। झंडा और झोला थामने वाला हर व्‍यक्ति लालची या ठग है, भूमिका समय और परिस्थितियों के अनुसार बदल जाती है।

उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी या जीतनराम मांझी एक जाति विशेष की भीड़ का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। उनकी पूरी राजनीतिक सौदेबाजी जाति केंद्रित होती है। इसलिए इनका ‘टमाटरपन’ ज्‍यादा दिखता और महसूस होता है। 20 फरवरी को उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू की कागजी सदस्‍यता छोड़ दी। अब न‍ विधान परिषद में जदयू के हैं, न संगठन में।
उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के साथ जाएंगे। फिर काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मुकेश सहनी भी भाजपा के साथ जाएंगे। वे खगडि़या से चुनाव लड़ेंगे। जीतनराम मांझी भी भाजपा के साथ जाएंगे और गया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तीनों की राजनीति एक-एक सीट के लिए है। तीनों की राजनीतिक महत्‍वाकांक्षा भाजपा के साथ ही पूरी होती है। 2019 में तीनों राजद के साथ चुनाव लड़ रहे थे और अपनी-अपनी सीट पर पराजित हुए थे। विधान सभा चुनाव में तीनों तीन खेमे थे और फिर तीनों भाजपा के साथ खड़े होने को विवश हैं। जीतन राम मांझी के पुत्र एवं मंत्री संतोष सुमन का एमएलसी का कार्यकाल अगले साल जुलाई में समाप्‍त हो रहा है और फिर उनका एक्‍सटेंशन संभव नहीं है। वह भी मुकेश सहनी की तरह सड़क पर आ जाएंगे। उनकी व्‍यवस्‍था के लिए जीतनराम मांझी नयी संभावना तलाश रहे हैं।


2014 और 2019 के तरह 2024 नहीं होगा। बिहार का राजनीतिक समीकरण और माहौल पूरी तरह बदल गया है। वोटों का ट्रेंड भी बदला है। अभी चुनाव आने में एक साल बाकी है और इस दौरान व्‍यापक फेरबदल होने की उममीद है। वैसे में कोई राजनीतिक भविष्‍यवाणी संभव नहीं है, लेकिन इतना तय है कि 2024 में कुशवाहा, सहनी और मांझी का भविष्‍य भाजपा के साथ ही सुरक्षित होगा। ये भाजपा की दुकान की ही शोभा बनेंगे।

Tags: bjp ke raunak aur rajneeti ke tamatar
Previous Post

महारैली देश को देगी एक नया सन्देश

Next Post

लोकसभा चुनाव के पहले जदयू का बिखराव संभव

admin

admin

Next Post

लोकसभा चुनाव के पहले जदयू का बिखराव संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News