• About
  • Contcat Us
Tuesday, March 10, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण

20 लाख नौकरी की जगह सरकार बरसा रही है लाठियां : विजय सिन्हा

admin by admin
February 24, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नौकरी की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) के अभ्यर्थियों पर हुई लाठीचार्ज की तीखी निन्दा करते हुए कहा है कि युवाओं को रोजगार देने के सरकार के जुमले की पोल रोज खुल रही है। 20 लाख नौकरियां देने की जगह सरकार युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। महाठगबन्धन की सरकार तानाशाह हो गई है जो लाठी के बूते युवकों की आवाज को दबाना चाहती है।

उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी के वीरचंद पटेल पथ पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। सैकड़ों अभ्यर्थी बहाली की मांग को लेकर जेडीयू और आरजेडी कार्यालय समेत सभी राजनीतिक दलों के दफ्तरों के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर BTSC के सैकड़ों अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे थे। कई महीने बीत जाने के बाद जब सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंची तो गुरुवार को अभ्यर्थी पटना के जेडीयू और आरजेडी समेत वीरचंद पटेल पथ में मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। सरकार का कोई जिम्मेवार पदाधिकारी या मंत्री इन अभ्यर्थियों से मिलने तक नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग अपने भाई-भतीजों की सेटिंग , बहाली के नाम पर उगाही करने के लिये 4-4 वर्षों तक परीक्षा होने के बाद परीक्षाफल प्रकाशित नहीं कर रहे है, या फिर परीक्षा को कैंसिल कर रहे है।

दूसरी ओर सरकार हर प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक करा कर बिहार के युवाओं की प्रतिभा का हनन व अपमान कर रही है। सरकार बताएं कि बिहार में क्या एक भी परीक्षा कदाचाररहित हो पाया है? क्या सरकार इसकी सीबीआई से जांच कराएगी? क्या सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों व परीक्षा सेटरों की मिलीभगत से पर्चा आउट नहीं होता है? क्या राजनीतिक संरक्षण में पैसों की उगाही नहीं होती है?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार युवाओं पर लाठियां चलवा कर, वाजिब मांग करने और अपनी मांग के लिए आवाज उठाने वालों पर एफआईआर करवा कर उन्हें भयभीत कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। एक ओर तेजस्वी यादव कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का झांसा देते हैं, दूसरी ओर पूर्व से पूरी की गई बहाली प्रक्रियाओं को रद्द करने का षड्यंत्र किया जा रहा है ताकि अपने लोगों से लेन-देन करके उन्हें नौकरी दी जा सके। तेजस्वी यादव के पिताजी भी नौकरी देने के लिए अकूत बेनामी सम्पत्ति लिखवा चुके हैं। तेजस्वी भी उसी रास्ते पर जा रहे हैं।

नीतीश सरकार युवाओं को ठग व उनके साथ छल कर रही है। सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ कर बिहार को बर्बादी की ओर धकेल रही है। लाखों युवाओं के सपनों को कुचलने वाली सरकार कभी सलामत नहीं रह सकती है। सरकार अपनी गलत नीतियों व कार्ययोजनाओं से युवाओं के साथ जो व्यवहार कर रही है, उससे युवाओं में आक्रोश का पनपना स्वाभाविक है। युवाओं का यह आक्रोश एक दिन दवानल बनेगा और यह निक्कमी सरकार उसमें भष्म हो जाएगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि कुर्सी की लड़ाई में सरकार अपनी आखरी सांसे गिन रही है। नीतीश कुमार अपनी कुर्सी खिसकते देख कर बिहार को बर्बाद करने पर तुले हुए है। इसीलिए प्रदेश के भविष्य नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार की सारी भर्ती एजेंसियां अक्षम अधिकारियों के हवाले हैं। बोर्ड, आयोगों में भ्रष्टाचार चरम पर है। नतीजतन न समय पर परीक्षा हो पा रही है और न परीक्षा परिणाम निकाले जा रहे हैं। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से लम्बे अरसे के बाद परीक्षा परिणाम रद्द करने से नाराज युवकों ने सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। सरकार को इन छात्रों से सहानुभूति रखते हुए इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।

Tags: Lathicharge durbhagyapurna
Previous Post

समय पर उत्तर उपलबध कराने का दिया निर्देश

Next Post

बिहार का बजट कैसा हो : 1

admin

admin

Next Post

बिहार का बजट कैसा हो : 1

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News