• About
  • Contcat Us
Tuesday, March 10, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

महागठबंधन सरकार की मंशा ठीक नहीं

सरकार से लेंगे हिसाब : विजय सिन्हा

admin by admin
February 24, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के साढ़े तीन से चार लाख शिक्षक अभ्यर्थी वर्षों से सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे हैं और सरकार उन्हें झांसा पर झांसा दे रही है। ये लाखों शिक्षक अभ्यर्थी अपने आंसू के एक-एक बूंद का हिसाब महागठबंधन की ठग सरकार से आगामी चुनाव में लेंगे।


उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षामंत्री चन्द्रशेखर अक्षम व नाकाबिल है। शिक्षा विभाग की बदहाली बढ़ती जा रही है, न परीक्षा समय पर हो रही है और न परीक्षाफल का प्रकाशन समय पर किया जा रहा है। हर प्रतियोगी परीक्षा में सरकार और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से पर्चा लीक करवा कर बिहार की युवा प्रतिभाओं का अपमान किया जा रहा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि शिक्षक बहाली में अकूत उगाही व कमाई के लिए ही एनडीए सरकार के दौरान बनी बहाली की नियमावली को बदलने का महागठबंन सरकार नाटक कर रही है। सरकार का मकसद इसके जरिए भाई-भतीजावाद करना और बिहार के लाखों एसटीइटी उत्तीर्ण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। सरकार अपने लोगों को चोर दरवाजे से नौकरी देने के इरादे से बहली को विलम्बित और टाल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से शिक्षा मंत्री नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृत होने की हवाबाजी कर रहे थे और आज जब कैबिनेट की बैठक हुई तो उनकी प्राथमिकता महागठबंधन की पूर्णियां में आयोजित रैली हो गई और वे कैबिनेट से अनुपस्थित हो गए। मुख्यमंत्री की मंशा भी ठीक नहीं है। वे भी नहीं चाहते हैं कि शिक्षकों की बहाली हो। जब अभ्यर्थी अपनी वाजिब मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन्हें डंडे से पीट कर खदेड़ दिया जाता हे। अपनी पूरी समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार को किसी शिक्षक अभ्यर्थी से मिलने का एक दिन भी फुर्सत नहीं मिला।


उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव जब विपक्ष में थे पूर्व से नियुक्त संविदा शिक्षकों को नियमित वेतनमान देने का वादा करते नहीं थकते थे। अब सरकार में हैं। अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के उनके वायदे का क्या हुआ? अब एक बार भी संविदा शिक्षकों को नियमित करने और वेतनमान देने की बातें क्यों नहीं कर रहे हैं?

Tags: Mahagathbandhan ki mansha thik nhi
Previous Post

बिहार विधान परिषद् का 203 वां सत्र

Next Post

देश सबसे कठिन दौर में : दीपंकर भट्टाचार्य

admin

admin

Next Post

देश सबसे कठिन दौर में : दीपंकर भट्टाचार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News