• About
  • Contcat Us
Tuesday, March 10, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नीतीश के हाथ में ‘सदन में लालू प्रसाद’

मुख्‍यमंत्री के जन्‍मदिन पर लगा रहा शुभकामनाओं का तांता

admin by admin
March 1, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधान मंडल के गलियारे में बुधवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जन्‍मदिन की धूम रही। हर कोई मुख्‍यमंत्री से मिलकर बधाई देना चाह रहा था। विधान सभा और परिषद स्थित सीएम चैंबर में मिलने वालों का तांता लगा रहा। हम 2 बजे से थोड़ी देर पहले विधान सभा स्थित सीएम चैंबर में पहुंचे। मुख्‍यमंत्री को वीरेंद्र यादव न्‍यूज की कॉपी देकर सामने वाली सीट पर बैठ गये। सभी दलों के विधायक आ रहे थे और उन्‍हें शुभकामनाएं दे रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि प्रधानमंत्री की ओर बधाई मिली या नहीं। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ट्विट तो देखे हैं। इसी बीच जन्मदिन पर मिठाई की मांग उठ गयी। इस मांग की पूर्ति का जिम्‍मा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अपने कंधे पर उठाया। थोड़ी देर बाद जन्‍मदिन का डिब्‍बा दोनों सदनों में बांटा गया, लेकिन हम इस अवसर का लाभ नहीं उठा सके। हमने अपने पड़ोसी के डिब्‍बे में ही ‘डाका’ डाल दिया।

मुख्‍यमंत्री से मिलने वाले सभी लोग गुलाब या गुलदस्‍ता देकर शुभकामनाएं दे रहे थे। हमारे सामने संकट था कि जन्‍मदिन के मौके पर सीएम को क्‍या भेंट करें। फिर ध्‍यान में आया कि पुस्‍तक भेंट की जाये, पर कौन सी पुस्‍तक। हमारे पास पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद के भाषणों का संकलन वाली पुस्‍तक उपलब्‍ध है। संजीव चंदन और मार्जिनलाइज्‍ड प्रकाशन द्वारा प्रकाशित और अरुण नारायण द्वारा संपादित पुस्‍तक का नाम है – सदन में लालू प्रसाद: प्रतिनिधि भाषण। इस पुस्‍तक को घर से लाना दूरी के कारण मुश्किल था। इसलिए संजीव चंदन और अरुण नारायण से बातचीत की। इस बातचीत में राह निकली कि जनशक्ति पुस्‍तक दुकान में एक कॉपी उपलब्‍ध है। वहां से पुस्‍तक लेकर विधान सभा वापस आये। राज्‍यपाल के अभिभाषण पर मुख्‍यमंत्री का भाषण चल रहा है। थोड़ी देर बाद उनका संबोधन समाप्‍त हुआ। हम प्रेस दीर्घा से निकलकर सीएम चैंबर के पास पहुंचे। मुख्‍यमंत्री के चैंबर में फिर मिलने और शुभकामना देने का सिलसिला शुरू हुआ। उसी क्रम हम भी सीएम चैंबर में गये। हमने उनके जन्‍मदिन पर पुस्‍तक भेंट की। इस दौरान हमने कहा कि इस पुस्‍तक में लालूजी के विभिन्‍न सदनों में दिये गये भाषणों का संकलन है। आपके भी भाषणों का संकलन प्रकाशित है, उसी तरह यह संकलन भी है। उल्‍लेखनीय है कि विधान मंडल और संसद में नीतीश कुमार द्वारा दिये प्रमुख भाषणों का संकलन और संपादन सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पाठक ने किया है।
लालूजी के भाषणों की पुस्‍तक भेंट करने मकसद यह भी था कि मुख्‍यमंत्री उनके सबसे करीबी सहयोगी रहे हैं। राजनीतिक और वैचारिक मतभेद के बावजूद आड़े वक्‍त में दोनों एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहे हैं।
बुधवार को दिन भर दोनों सदनों की फेरी लगाते रहे। विधान परिषद स्थित उपमुख्‍यमंत्री चैंबर में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव से मुलाकात हुई, जबकि विपक्षी लॉबी में सर्वेश कुमार, राजेंद्र गुप्‍ता, दिलीप जयसवाल, अशोक अग्रवाल, जनक चमार, दिलीप सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी आदि से मुलाकात हुई। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्‍हा अभी अध्‍यक्ष होने के भाव से मुक्‍त नहीं हुए हैं। अभी विपक्ष की भूमिका पूरी तरह आत्‍मसात नहीं कर पाये हैं। यह स्थिति विपक्षी दल के अनुकूल नहीं है। दोनों सदनों में विपक्ष द्वारा हंगामा और बहिष्‍कार का सिलसिला जमता और थमता रहा।

Tags: Happy Birthday CM BIharNitish kumar birthday
Previous Post

नीतीश से तिगुनी राशि तेजस्‍वी के थैले में

Next Post

नॉर्थ-ईस्ट से कांग्रेस का सफाया भाजपा की उपलब्धि

admin

admin

Next Post

नॉर्थ-ईस्ट से कांग्रेस का सफाया भाजपा की उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News