• About
  • Contcat Us
Monday, March 9, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

लोगों का अपार समर्थन मिल रहा : मल्लिक

विरासत बचाओ नमन यात्रा यात्रा

admin by admin
March 4, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान जदयू नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है. पार्टी नेता फज़ल इमाम मल्लिक ने यहाँ यह जानकारी दी. मल्लिक ने बताया कि यात्रा के पांचवें दिन भी जदयू के प्रदेश स्तर से ले कर जिला स्तर के नेताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान किया और राष्ट्रीय लोक जनता दल की सदस्यता ली. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू व दुसरे दलों के नेताओं को रालोजद की सदस्यता दिलाई.

मल्लिक ने बताया की यात्रा के दौरान अभी तक सैंकड़ों जदयू नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ कर रालोजद में शामिल हुए हैं. अगले दो दिनों में यह तादाद और बढ़ेगी. मल्लिक ने बताया कि जदयू के अलावा कोंग्रेस और राजद नेताओं ने भी श्री कुशवाहा की नीतियों और संघर्ष से प्रभावित हो कर रालोजद की सदस्यता ली.

मल्लिक ने बताया कि यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. लोग वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठा रहे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ कर नया दल बनाने के फैसले का स्वागत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा ने 28 फ़रवरी को भितिहरवा के बापू आश्रम से अपनी यात्रा शुरू की थी और इस दौरान वे अब तक दर्जनों जनसभा और नुक्क्ड सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा लोगों को बता रहे हैं कि आप लोगों ने 2005 में सत्ता में बदलाव किया. इससे पहले राज्य में हर तरफ बर्बादी का मंज़र दिखायी देता था. तब आप लोगों ने नीतीश कुमार जी को ताक़त दी और उन्होंने बिहार को इस स्थिति से बाहर निकाला. लेकिन वही नीतीश कुमार अब अपनी विरासत उन लोगों को ही सौंपने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बिहार को अराजक स्थिति में ला खड़ा किया था. ऐसा कर उन्होंने बिहार के दबे-कुचले, शोषित-वंचित, लव-कुश और अति पिछड़े समाज का भी अपमान किया जिन्होंने उन्हें ताक़त दी थी.

मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा ने शनिवार को फारबिसगंज से यात्रा शुरू की और पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए मधेपुरा के मुरही पहुंचे और बीपी मंडल के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. बाद में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इससे पहले वे ललित नारायण मिश्र और कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के स्मारकों पर गए थे और अकीदत के फूल चढ़ाये थे. बाद में श्री कुशवाहा रेणु जी के परिजनों से मिले और उनकी ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया. रविवार को विरासत बचाओ नमन यात्रा सहरसा से शुरू होगी और समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचेगी. कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मारक पर माल्यार्पण के बाद श्री कुशवाहा एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

 

Tags: virasat bachao yatra ko mil raha Samarthan
Previous Post

मुंगेर में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

Next Post

केसवानंद भारती केस के उपरांत न्यायिक समीक्षा की नई संभावनाएं खुलीं

admin

admin

Next Post

केसवानंद भारती केस के उपरांत न्यायिक समीक्षा की नई संभावनाएं खुलीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News