• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अंधेरे में माल पर मुहर लगाने की प्रक्रिया है गिलोटीन

गलियारे में गोवार - 1

admin by admin
March 13, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की बजटीय व्‍यवस्‍था में एक शब्‍द आता है गिलोटीन। फ्रांसीसी भाषा का शब्‍द है Guillotine। हिंदी में इसके लिए मुखबंद शब्‍द का इस्‍तेमाल होता है। 4 मार्च को बिहार विधान सभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हुए निर्णय से संबंधित एक पत्र प्राप्‍त हुआ। इसमें कहा गया था कि 10 मार्च को विधान सभा की बैठक नहीं होगी और इस दिन के जल संसाधन विभाग से संबंधित आय व्‍यय के अनुदान की मांग 24 मार्च को मुखबंद (गिलोटीन) के माध्‍यम से निष्‍पादित किये जाएंगे।


इस सूचना में मेरे लिए गिलोटीन नया शब्‍द था। आम बोलचाल की भाषा में इस शब्‍द का इस्‍तेमाल नहीं के बराबर होता है, लेकिन वित्‍तीय मामलों में इसका इस्‍तेमाल खूब होता है। इसका शाब्दिक अर्थ समझ से परे था। हमने विधायी मामलों के कई जानकार लोगों से गिलोटीन के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी। गिलोटीन के लिए हिंदी में इस्‍तेमाल हो रहे शब्‍द मुखबंद का बजटीय प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। इसका सामान्‍य अर्थ यही था कि बिना बहस के ही सदन में किसी भी अनुदान मांग को स्‍वीकृति प्रदान कर देना। मतलब यह हुआ कि अनुदान मांग के संबंध में विस्‍तृत जानकारी के बिना ही उसे स्‍वीकृति प्रदान कर देना यानी अंधेरे में माल पर मुहर लगा देना।
विधान सभा के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने गिलोटीन का जो शाब्दिक अर्थ बताया, वह आश्‍चर्यजनक था। सामान्‍य भाषा गिलोटीन यानी मुखबंद का आशय है कि बिना बहस के किसी अनुदान मांग को स्‍वीकृति प्रदान करना। लेकिन गिलोटीन का शाब्दिक अर्थ है- ठेहा पर रखकर किसी का गर्दन काटना। शायद गर्दन काटने का भावार्थ ही मुखबंद के रूप में लिया गया हो। इसे छोटा करने के संबंध में देखा जाता है।
Guillotine का हिंदी अर्थ समझने के लिए हमने शब्‍दकोष की सहायता ली। गिलोटीन गर्दन काटने का एक उपकरण है। इसका निर्माण फ्रांस में किया गया था। इसका आविष्‍कार जोसेफ इग्‍नेस गिलोटीन ने किया था। इसी कारण इस मशीन का नाम गिलोटीन रखा गया। इसका इस्‍तेमाल दोषी व्‍यक्ति को मृत्‍युदंड देने के लिए किया जाता था। गर्दन काटने की क्रिया को भी गिलोटीन की कहा जाता है। संसदीय कार्यवाही में गिलोटीन का इस्‍तेमाल समय की कटौती के संदर्भ में किया जाता है। सदन की कार्यवाही के दौरान कम समय में अधिक विषयों को निष्‍पादित करने के लिए स्‍पीकर वित्‍तीय मामलों को गिलोटीन कर देते हैं। मतलब यह है कि किसी विभाग की अनुदान मांग को स्‍पीकर बिना चर्चा के पारित करने की सहूलियत देते हैं और मांग सदन की सहमति से स्‍वीकृ‍त हो जाती है। यही मुखबंद या गिलोटीन है।

Tags: Guillotine
Previous Post

जाति का बंधन न पार्टी की सीमा

Next Post

भाजपा के लिए खतरनाक होने लगा है ‘लालू फोबिया’

admin

admin

Next Post

भाजपा के लिए खतरनाक होने लगा है ‘लालू फोबिया’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News