• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भाजपा के लिए खतरनाक होने लगा है ‘लालू फोबिया’

गलियारे में गोवार - 2

admin by admin
March 13, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पिछले दिनों बिहार के संदर्भ में दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली घटना थी लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों के छापे और दूसरी घटना थी तमिलनाडू में बिहारियों पर हमले की फर्जी खबर। दोनों का सीधा संबंध भाजपा ने नहीं था, लेकिन पीछे से भाजपा फूंक मार रही थी। फूंक मारने के फेर में इस बार भाजपा का मुंह झुलस गया है।


बिहार भाजपा की पूरी राजनीति लालू यादव परिवार के विरोध पर निर्भर है। पिछले तीन दशक का इतिहास है कि भाजपा कभी अपने मुद्दे की राजनीति नहीं की है। उसने बराबर लालू यादव के परिवार की आड़ में राजनीति की है। यही वजह है कि वर्षों सत्‍ता में रहने के बाद भाजपा रीढ़विहीन बनी रही। भाजपा के कुछ नेताओं ने भी रीढ़विहीन बनाये रखने की रणनीति पर काम किया था। आज भाजपा के पास कोई राज्‍यव्‍यापी नेतृत्‍व नहीं है। पार्टी ने जिन नेताओं को बड़े पदों की जिम्‍मेवारी सौंपी है, उनकी पहचान एक जाति के नेता से अधिक कुछ नहीं है।
वैसे स्थिति में भाजपा फर्जी खबर और केंद्रीय एजेंसियों के माध्‍यम से राजनीतिक तूफान की कोशिश कर रही थी। फर्जी खबर का गुब्‍बारा फूट चुका है। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई भी अब मजाक बन गयी है। सीएम नीतीश कुमार ने भी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को भाजपा की राजनीति का हिस्‍सा करार दिया है। बिहार का वर्तमान राजनीतिक परिवेश भाजपा के खिलाफ होता जा रहा है। पिछड़ों एवं दलितों में घुसपैठ की कोशिश विफल होती जा रही है। पिछड़ों और दलितों को भाजपा ने जोड़ने की कई कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। भाजपा सवर्णों और बनियों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। यही भाजपा की असली बेचैनी है।
बिहार में जाति आधारित गणना का असर देश भर में पड़ेगा। जुलाई-अगस्‍त से पहले इसकी रिपोर्ट आ जायेगी। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के आधार पर 15 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान से पिछड़ा और अतिपिछड़ा का आरक्षण कोटा 50-55 प्रतिशत कर सकते हैं। इस प्रकार सवर्ण, एससी और एसटी का आरक्षण कोटा मिलाकर आरक्षण 80 फीसदी तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही तेली, हलवाई जैसी बनिया जातियों को अतिपिछड़ा से निकालने की घोषणा हो सकती है। बिहार सरकार के इस प्रकार के निर्णय का असर देश-व्‍यापी होगा। नीतीश कुमार जाति आधारित गणना और आरक्षण कोटा में वृद्धि को राष्‍ट्रीय मुद्दा बनाकर राष्‍ट्रीय राजनीति कर सकते हैं।
दरअसल भाजपा बिहार में लालू फोबिया से ग्रस्‍त हो गयी है। इससे आगे बढ़ने की ताकत भाजपा के पास नहीं है और कोई मुद्दा भी नहीं है। फर्जी खबर और केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई में फूंक मारने के फेर में भाजपा का मुंह झुलस गया है। वह दलितों और पिछड़ों को यह नहीं समझा पा रही है कि सरकार में रहते हुए उनके लिए क्‍या किया। पिछले तीन दशक से भाजपा अपने कुनबे के साथ लालू यादव परिवार के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन अपने पक्ष में माहौल बनाने में विफल रही है। यही भाजपा की सबसे बड़ी त्रासदी है।

Tags: Laloo Fobia
Previous Post

अंधेरे में माल पर मुहर लगाने की प्रक्रिया है गिलोटीन

Next Post

राजनीतिक सौदे का प्रतिफल है मीना सिंह का भाजपा में जाना

admin

admin

Next Post

राजनीतिक सौदे का प्रतिफल है मीना सिंह का भाजपा में जाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News