• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

वेल में भाजपा के ‘डूबने’ के लिए जगह कम पड़ गयी

गलियारे में गोवार - 6

admin by admin
March 18, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शुक्रवार को हमने सबसे हार्ड ड्यूटी की। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विधान सभा के प्रेस दीर्घा का चक्‍कर लगाते रहे। करीब साढ़े चार घंटे की कार्यावधि थी। साढ़े चार घंटे की कार्यावधि में 500 शब्‍दों की पठनीय खबर तलाशना मुश्किल हो गया था। हालांकि समाचार माध्‍यमों के लिए सदन की हर घटना खबर होती है। यह पत्रकार और अखबार की जरूरत पर निर्भर करता है।

वीरेंद्र यादव न्‍यूज की खबर का मतलब सूचना नहीं है। हमारे लिए खबर का मतलब शब्‍द, शैली और संवेदना का ‘समावेशी’ विकास है। तीनों के बीच संतुलन बनाकर चलना। हमारी विशेषता है कि हर राजनीतिक पाठक हमें अपना विरोधी मानते हैं।
हम विधान सभा की कार्यवाही की बात कर रहे थे। दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होने से पहले 5 मिनट तक घंटी बजती है। पांच मिनट तक घंटी बजने की परंपरा कब से और क्‍यों शुरू हुई, कोई नहीं बता पाया। आप मान सकते हैं कि ढाई-तीन लाख लोगों का प्रतिनिधि बनने के बाद व्‍यक्ति बहरा हो जाता है। शायद इसीलिए इतनी देर घंटी बजानी पड़ती है। इस पर चर्चा बाद में करेंगे।
शुक्रवार को विपक्ष यानी भाजपा ने पहले सदन की कार्यवाही का बहिष्‍कार किया। इसके बाद विपक्ष सदन में आया। फिर विपक्ष की भूमिका में भी आ गया। थोड़ी देर अपनी सीट पर से कार्यवाही बाधित करने के बाद दूसरी पंक्ति के विधायक वेल में आ गये। विपक्ष अपने तेवर में कार्यवाही बाधित करने की कोशिश कर रहा था तो अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी कार्यवाही को निर्बाध चलाते रहे। भाजपा के सदस्‍य पहले वेल में आये। थोड़ी देर नारेबाजी की। इस बीच पहली पंक्ति के नेता भी वेल में आ गये। वेल में इतनी ज्‍यादा भीड़ हो गयी कि ‘डूबने’ की जगह भी नहीं बची। भगवा रंग की राजनीति करने वाले अधिकतर सदस्‍य हरे रंग के फर्श पर बैठ गये। कुछ सदस्‍य जगह के अभाव में खड़े ही रहे तो एकाध सदस्‍यों ने रिपोर्टर की कुर्सी पर भी कब्‍जा जमाया। श्रेयसी सिंह फर्श पर बैठ गयीं, जबकि अन्‍य महिला सदस्‍य खड़ी रहीं। भागीरथी देवी भी कुर्सी पर बैठ गयीं। इस दौरान भाजपा के सदस्‍य समानांतर सदन चलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी शोर-शराबे के बीच भोजनावकाश हो गया, जबकि दूसरी पाली में कई विभागों के अनुदान मांग पर चर्चा हुई और स्वीकृति प्रदान की गयी।
इन दिनों में विधान सभा सदस्‍यों को मिलने वाली बैग को लेकर खूब चर्चा गरम है। विधान सभा में जिस विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा होती है, उस विभाग से जुड़ा प्रतिवेदन, वार्षिक रिपोर्ट और अन्‍य जरूरी पुस्‍तकें सदस्‍यों के बीच वितरित की जाती है। इस कागजों को बैग में भरकर दिया जाता है। कुछ विभाग तो प्‍लास्टिक फाइल से काम चला लेते हैं तो कई विभाग लेदर का बैग भी देते हैं। इधर, राजनीतिक गलियारे की चर्चा की अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सबसे बढि़या बैग विधायकों को दिया गया है। देखने में सुंदर भी था और महंगा भी।

Tags: bjp in vidhan sabha
Previous Post

गृह मंत्री को देश के सुरक्षा की चिंता नहीं : उमेश कुशवाहा

Next Post

दो दिवसीय खेलों इंडिया महिला रोड़ साइकिलिंग लीग शुरू

admin

admin

Next Post

दो दिवसीय खेलों इंडिया महिला रोड़ साइकिलिंग लीग शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News