• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अंदरुनी संसाधनों से हुआ बिहार का ढांचागत बदलाव : महानंद

बजट पर बहस : 7

admin by admin
March 26, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अरवल से विधायक महानंद सिंह ने तृतीय अनुपूरक व्यय विवरण प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के साथ जो रवैया किया है, वह जगजाहिर है। इस बार ही आपने देखा कि किस तरह से मनरेगा में कटौती की गयी। विशेष राज्य का दर्जा देने की बात थी, वह विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। पूरे देश के मामले में यह जो चल रहा है, केंद्र सरकार का जो रवैया है, उस मामले में बिहार सरकार के सामने बहुत बड़ी चुनौती है और राज्य सरकार को अपने अंदरूनी संसाधनों और ढांचागत बदलाव और उसके विकास पर जोर देने की जरूरत है।

महोदय, अभी चर्चा चल रही है गुजरात मॉडल की और उसके बरअक्स बिहार मॉडल की बात चल रही है। जब गुजरात मॉडल की बात हम लोग कहते हैं, तो गुजरात मॉडल पूरे देश में थोपने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह गुजरात मॉडल है क्या? वह गुजराज मॉडल है हत्या, बलात्कार, सामूहिक जनसंहार, वह कॉरपोरेट लूट का मॉडल है। महोदय, वह गुजरात मॉडल है चार लोगों की शासन में भागीदारी और वह चार लोगों में दो लोग बेचने वाले और दो लोग खरीदने वालों का गुजरात मॉडल है। यह गुजरात मॉडल है। गुजरात मॉडल कॉरपोरेट लूट और फांसीवादी अभियान का गठजोड़ है। गुजरात मॉडल, अड़ाणी हिंडनबर्ग का जो खुलासा हुआ है, जो रिपोर्ट सामने आयी, उसमें सरकार की चुप्पी है गुजरात मॉडल। महोदय, यह गुजरात मॉडल सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों की लूट है और गुजरात मॉडल असमानकारी पोर्टल व ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की दयनीय स्थिति बनाने वाला यह गुजरात मॉडल है। महोदय, इतना ही नहीं, एक बिहार की बेटी, जो बिहार के मन मिजाज को बढ़ाने वाली, जब वह का बा लिखती है, गीत गाती है, तो उनके यहां नोटिस भिजवाने वाला यह गुजरात मॉडल है। महोदय, यह गुजरात मॉडल विपक्ष की आवाज को ईडी, सीबीआई के जरिये दबा देने वाला गुजरात मॉडल है और उस गुजरात मॉडल के बरअक्स हमें बिहार मॉडल स्थापित करना है। तो बिहार मॉडल में क्या है? महोदय, आप लोगों ने देखा कि यहां जो नयी सरकार बनी है, यह नयी सरकार बनी है, यह बिहार मॉडल की पहली झलक है। यह बिहार की जनता किसी भी जुल्म और अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल के बरअक्स बिहार मॉडल का नमूना है। जो कल उधर थे, आज इधर आ गये और यह चुनौतियों के साथ इधर आये हैं। तो महागठबंधन की सरकार के सामने बहुत-बड़ी चुनौती है। महोदय, उन चुनौतियों के बारे में मैं कुछ बात कहना चाहता हूं। पहला, यह गुजरात मॉडल, जो सेना को अपमानित करने वाला अग्निपथ को सामने लाया, तो यह बिहार का ही मॉडल था। महोदय, बिहार के नौजवानों ने जो मॉडल पेश किया, सड़क पर उतरे, आंदोलन किया, अपने भविष्य के लिए और सेना को बचाने के लिए उनका आंदोलन था और आज उनको बेवजह जेल में रहना पड़ रहा है। महोदय, यह बिहार मॉडल जब हम खड़ा कर रहे हैं, तो ये गुजरात मॉडल के खिलाफ हमें उन नौजवानों को, जो सेना के भर्ती के सवाल पर, जो अपने भविष्य और देश की रक्षा के सवाल पर वह सड़क पर उतरे थे, देश प्रेम उनके अंदर था, उनको आज जेल में डाला गया है। महोदय, मैं सरकार से मांग करता हूं कि उनके सारे मुकदमें समाप्त करके उनको बा-इज्जत रिहा किया जाय।

Tags: Bihar ka Badlaw
Previous Post

ऊर्जा मंत्री ने बिहार से भूत भगा दिया : रामवृक्ष सदा

Next Post

दूसरा मत ने लूट ली महफिल

admin

admin

Next Post

दूसरा मत ने लूट ली महफिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News