• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

भारत की संपन्‍नता कांग्रेस की देन: विजय शंकर

बजट पर बहस : 4

admin by admin
March 26, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
महाराजगंज से विधायक विजय शंकर दुबे ने ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े बजट पर कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के संबंध में जो डिमांड रखा है, उसके साथ राज्य के 50 अन्य विभाग गिलोटिन में शामिल हैं और 31 मार्च को साल का अंत है। 01 अप्रेल से आगे खर्च के लिए 51 विभागों का डिमांड सरकार 2 लाख करोड़ से ऊपर के पैसे के लिए आज सदन में आयी है और सदन में सरकार ने अपनी मांग के साथ अपना लॉजिक, विभागों के नाम डिटेल में दिया है। मैं उसके डिटेल में जाना नहीं चाहता हूं।
महोदय, मैं यह निवेदन करना चाहता हूं कि आज राज्य में महागठबंधन की सरकार जिसके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव हैं, इनके कंधों पर राज्य की जवाबदारी है और यह सरकार अबाध गति से चल रही है। यह औपचारिकता मात्र है कि अपोजीशन में जो भी रहेगा कटौती प्रस्ताव पेश करेगा, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि औपचारिकता भारतीय जनता पार्टी, विपक्षी पार्टियां जरूर निर्वहन करें, लेकिन ईमानदारी से विवेचना तो हो, तथ्यों पर आधरित बात हो। नीतीश कुमार की हुकूमत को, महागठबंधन की हुकूमत को पैसे क्यों नहीं मिलना चाहिए? पैसा अधिक से अधिक मिलना चाहिए। यह बात सत्य है कि नीतीश कुमार के हुकूमत काल में राज्य का विकास हुआ है और सभी सेक्टर में, जितने 51 सेक्टर हैं, कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा। इसकी हम-आप भले यहां विरोध् कर लें, विरोधी पक्ष के सदस्य जनक सिंह आलोचना करें, लेकिन नीतीश कुमार के शासन काल में विकास तेज गति से हुआ है। महोदय, मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी से मैं आता हूं। जब देश में गठबंधन का मत चला, यह बात सत्य है कि भारत में कांग्रेस लम्बे समय तक शासन की, जो आज की उपलब्धि है। केवल हाथ में कटोरा लेकर उदय हुआ मोदी जी का, तो यह भारत यह नहीं था? आज की जो स्थिति है, महोदय, मैं यह निवेदन करना चाहता हूं कि आज जो भारत की संपन्नता है, मनमोहन सिंह की देन है। देश में उदारवादी नीति और उदारीकरण का द्वार खोलने वाला कोई व्यक्ति है तो मनमोहन सिंह, कांग्रेस और सोनिया गांधी । उदारीकरण की वजह से आज देश में संपन्नता आयी है। क्रेडिट कोई ले ले, सत्ता में रहने वाला तो क्रेडिट लेता ही है लेकिन मुल्क में आज जो हमारी स्थिति है, जो हमारी मजबूती है वह कांग्रेस के हुकूमत काल में 10 वर्षों में आज जो स्थिति है, आज कोई नग्न नहीं है, आज कोई भूखा पेट नहीं सोता है, आज कोई महुआ और पकुहा खाकर नींद में नहीं सो जाता है, आज सबके पेट में अनाज है, आज संपन्नता है, कोई नग्न नहीं है। महोदय, इसका श्रेय कांग्रेस को जाता है, सोनिया, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह को जाता है। उदारवादी नीति अगर नहीं अपनायी गयी होती तो भारत में संपन्नता नहीं आती। महोदय, उसके बाद से देश में जितने भी हुकूमत बदले, कोई आदमी उस नीति से अलग नहीं जा सकता। भारत में विकल्प नहीं है, विकल्प सीमित है। भारत जैसे विशाल देश को चलाना और नेतृत्व करना बड़ा कठिन काम है, आज देश में भारतीय जनता पार्टी चाहे जितना प्रचार कर ले, प्रचार ही तो इनके पास है, चाहे जितना प्रचार कर ले लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत जैसे विशाल देश को एक रखना, अक्षुण्ण रखना, यह कांग्रेस की देन है और बड़े लम्बे समय का प्रयास है।
Tags: Congress ki den
Previous Post

महागठबंधन सरकार में तेजी से हो रहा है विकास : शाहीन

Next Post

विकास की योजना सिर्फ कागज पर चल रही: प्रमोद

admin

admin

Next Post

विकास की योजना सिर्फ कागज पर चल रही: प्रमोद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News