• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

महागठबंधन सरकार में तेजी से हो रहा है विकास : शाहीन

बजट पर बहस : 3

admin by admin
March 26, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
विधान सभा में सत्‍तारूढ़ दल राजद के उपमुख्‍य सचेतक अख्‍तरुल इस्‍लाम शाहीन ने बजट पर हुई चर्चा में हिस्‍सा लेते हुए कहा कि अनुपूरक बजट जब भी किसी विभाग के पास जो बजट में प्रावधान किया जाता है, उसमें राशि की कमी हो जाती है तो बजट समाप्ति से पहले सदन से वह मांग करते हैं और कई विभाग खासकर ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, भवन निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन तमाम विभागों ने, जो आवश्यकता थी उस अनुरूप अनुपूरक बजट के रूप में मांगा है। इसका मैं पुरजोर तरीके से समर्थन करता हूं क्योंकि मुझे विश्वास है इस पैसे का पूरा सदुपयोग होगा।
क्योंकि अभी हमने देखा, राज्यपाल जी का अभिभाषण भी सुना और अभी बजट भी मंत्री जी ने जो पेश किया, जो पास किया गया उसको भी सुना, उसको देखने-सुनने से यह लगा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार काम कर रही है और उसमें जो भी राशि की आवश्यकता होती है, तो उसको हमको उपलब्ध कराना चाहिए, पुरजोर समर्थन करना चाहिए। इसीलिये हम इसके पक्ष में बोलने के लिए खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में और अभी की जो महागठबंधन की सरकार है, पूर्व की एनडीए की सरकार की तुलना में बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ने का काम कर रही है। जिस तरह से बजट पेश किया गया है वह एक बहुत ही मजबूत सबसे बेहतर बजट देखने को मिला है। बजट तो हर साल पेश होता है, जब एनडीए साथ में थी तब भी बजट पेश होता था, लेकिन तब के बजट में और अब के बजट में बहुत फर्क नजर आता है। पहले दो-चार-पांच प्रतिशत की वृद्धि बजट में हुआ करती थी, और इस बार लगभग 16-17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है क्यों? क्योंकि नीतीश कुमार एक अनुभवी, तेज-तर्रार और सक्षम नेता हैं और उनके साथ जो अभी आए हैं पूरे देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेता, उप मुख्यमंत्री के रूप में आए हैं और महागठबंधन का समर्थन है इसलिए बिहार का विकास और अद्वितीय विकास होगा, ऐतिहासिक होगा, कीर्तिमान स्थापित करेगा, इस विश्वास के साथ इस बार बजट पेश हुआ है। बजट में आपने कई बार देखा होगा, एनडीए की सरकार भी 15-17 साल चली। कभी किसी बजट में यह नहीं देखा होगा कि चार लाख नौकरी का बजटीय प्रावधन किया गया है। उसके लिए राशि की मांग सदन से की गई, राशि उपलब्ध कराई गई। इस तरह का बजट अद्वितीय है क्योंकि हमारे नेता उप मुख्यमंत्री महागठबंधन ने यह कमिटमेंट किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो हम दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे और जैसे ही गठबंधन हुआ, मुख्यमंत्री ने देखा कि भाई जो महागठबंधन है तेजस्वी जी के नेतृत्व में उन्होंने जनता से कमिटमेंट किया था कि हम दस लाख नौकरी देंगे, उन्होंने उसको सहमति दी और गांधी मैदान से कहा कि हम दस लाख नौकरी देने का काम करेंगे और दस लाख अन्य रोजगार भी देने का काम करेंगे। महोदय, नीतीश कुमार का अनुभव और तेजस्वी यादव का जोश और महागठबंधन का समर्थन निश्चित रूप से बिहार को दस गुना तेजी से आगे ले जाने का काम करेगी और हमने देखा कि कई सदस्य लोग सवाल उठाते हैं। अभी बिहार में तमाम विभागों में बेहतरीन ढंग से काम किया जा रहा है और जैसे नल-जल का काम जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था इस देश में कि 13 करोड़ की आबादी वाला एक गरीब राज्य पूरे 13 करोड़ आबादी को हर घर तक शुद्ध जल उपलब्ध् कराने का संकल्प ले सकती है। उस दिशा में काम कर सकती है।
Tags: teji se ho raha vikash
Previous Post

तेजस्‍वी यादव ने खींच दी संभावनाओं की लकीर

Next Post

भारत की संपन्‍नता कांग्रेस की देन: विजय शंकर

admin

admin

Next Post

भारत की संपन्‍नता कांग्रेस की देन: विजय शंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News