• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

मीडिया में गैर सवर्ण समाज कहां है

गैर सवर्ण पत्रकारिता सम्‍मान 2023 से सम्‍मानित हुए बिहार के 12 पत्रकार

admin by admin
May 8, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज और वीरेंद्र यादव फाउंडेशन चेरिटेबुल ट्रस्‍ट के संयुक्‍त तत्‍वावधान में गैर सवर्ण पत्रकारिता सम्‍मान समारोह का आयोजन पटना के जगजीवनराम संसदीय अध्‍ययन और शोध संस्‍थान में किया गया। बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचन्द्र पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो रामबली सिंह, श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद उपेन्द्र प्रसाद विधायक छत्रपति यादव और जगजीवनराम के निदेशक नरेंद्र पाठक ने क्रमशः रामअवधेश सिंह पत्रकारिता सम्‍मान वेद प्रकाश को, राजेंद्र प्रसाद यादव पत्रकारिता सम्‍मान को हेमंत कुमार, कृष्‍ण मुरारी किशन पत्रकारिता सम्‍मान छायाकार जावेद आलम को , सूर्यनारायण चौधरी पत्रकारिता सम्‍मान प्रमोद यादव को, उपेंद्र नाथ वर्मा पत्रकारिता सम्‍मान योगेश च्रक्रवर्ती को, रघनुीराम शास्‍त्री पत्रकारिता सम्‍मान राजीव कुमार को, मधुकर सिंह पत्रकारिता सम्‍मान उपेंद्र कश्‍यप को, प्रभात शांडिल्‍य पत्रकारिता सम्‍मान सन्‍नी कुमार को, गुलाम सरवर पत्रकारिता सम्‍मान अनवार उल्‍लाह को, रवींद्र सिंह लड्डू पत्रकारिता सम्‍मान प्रसिद्ध यादव को, अब्‍दुल कय्यूम अंसारी पत्रकारिता सम्‍मान वकील प्रसाद को और आरएल चंदापुरी पत्रकारिता सम्‍मान से डा.दिनेश पाल को सम्‍मानित किया। सम्मान स्वरूप, प्रशस्ति पत्र, शाल और 4 किताबें प्रत्येक सम्मानित पत्रकारों को भेंट की गई।

इस मौके पर वीरेंद्र यादव न्यूज के गैर सवर्ण मीडिया विशेषांक का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात् मीडिया के सामाजिक सरोकार विषय पर बातचीत हुई। डा. मो. दानिश ने बहुत गहराई और बेबाकी के साथ अम्बेडकर के दौर से लेकर आज तक की की मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस मीडिया में जबतक व्यापक समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित नहीं की जाएगी यह लोकतांत्रिक नहीं हो पाएगा। सम्मानित होने वाले पत्रकारों ने अपने जीवन और पेशे में जाति के कारण हुए कटु अनुभव साझा किए और वैकल्पिक मीडिया विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। इन पत्रकारों ने जाति जनगणना पर कोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने से लेकर बिहार में विभिन्न आयोगों और निकायों की निष्क्रियता के कारण बहुजन समाज पर हो रहे प्रभाव के संबंध में अपनी चिंताएं साझी की।
आयोजन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए पत्रकार वीरेंद्र यादव ने बताया कि गैर सवर्ण समाज के 12 पत्रकारों की याद में आयोजित यह कार्यक्रम मीडिया में गैर सवर्ण पत्रकारों को एक सम्मान जनक जीवन जीने की प्रेरणा दे और वे अपने समाज के सरोकार को डंके की चोट पर उठाते रहें। यही हमारा मूल मकसद है। जगजीवनराम के निदेशक नरेंद्र पाठक ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें पुस्तक भेंट की गई।

कार्यक्रम के आरंभ में मशहूर कवि हीरा डोम की कविता अछूत की शिकायत का पाठ किया गया। इसे बहुत ही सस्वर और प्रभावी रूप में पटना विश्वविद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने संभव किया।
बिहार विधान परिषद के उप सभापति श्री रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि जाति आधारित समाज में भेदभाव का प्रभाव हर दौर में प्रभावी रहा है ।अंबेडकर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी जब राजनीति में कदम रखा तो उन्हें महसूस हुआ इस जाति आधारित समाज में जबतक हम नेहरू, मालवीय सी राजगोपालाचारी नहीं बनेंगे यह समाज हमें प्रतिष्ठा नहीं देगा। फलस्वरूप उन्होंने अपने समाज को संगठित किया जिसने उन्हें सामाजिक राजनीतिक ताकत दी। उन्होंने माना कि समाज में बहुजन समाज में विकास के लिए कभी भी स्थितियां अनुकूल नहीं रहीं। उन्होंने वीरेंद्र यादव की इस पहल की तारीफ की और नियमित रूप से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आग्रह किया।
समारोह को मंच पर आसीन श्याम रजक, उपेंद्र प्रसाद, छत्रपति यादव, कुमुद वर्मा और रामवली सिंह चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इन सभी वक्ताओं ने वीरेंद्र यादव की इस पहल की तारीफ की और धारावाहिकता में इस तरह के कार्यक्रम किये जाने की जरूरत पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन अरुण नारायण ने किया। इस मौके पर श्रीमती अलका वर्मा, अरुण कुशवाहा, प्रो दिलीप कुमार, सुबोध कुमार, विनोद पाल, संतोष यादव, शशिप्रभा, रमाशंकर,कासिफ, महेंद्र यादव, मीरा यादव, मुसाफिर बैठा, हरेंद्र कुमार, गौतम कुमार,प्रमोद यादव, आदि लोगों की उपस्थिति अंतिम समय तक बनी रही।

Tags: bihar journalismbihar newsBYN gair swarngair swarnnews portal biharpatrakar samman samaroh
Previous Post

अतीक के पक्ष में नारा सरकार का तुष्टीकरण

Next Post

निष्फल यात्रा से सीख लें मुख्यमंत्री : विजय कुमार सिन्हा

admin

admin

Next Post

निष्फल यात्रा से सीख लें मुख्यमंत्री : विजय कुमार सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News