• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

8-9 जून को जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान

भाकपा की भाजपा हटाओ देश बचाओ पदयात्रा

admin by admin
May 15, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को शुरू की गई भाजपा हटाओ देश बचाओ पदयात्रा 30 मई तक चलेगी। 8 एवं 9 जून को मधुबनी, सहरसा, बांका और शिवहर को छोड़ कर बाकी जिले के जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान आयोजित किये जायेंगे। जन सत्याग्रह की तैयारी की समीक्षा 21 मई को पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में की जाएगी। पार्टी ने पदयात्रा को व्यापक जन समर्थन देने के लिए बिहार की जनता के प्रति अभार जताया है।


भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि राज्य के सभी 38 जिलों में पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने छूटे हुए गांवों में 30 मई तक पदयात्रा जारी रखने का फैसला लिया है। पदयात्रा के माध्यम से जन समस्याओं को एकत्रित किया जा रहा है। जन सवालों को लेकर आठ और नौ जून को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। पदयात्रा के दौरान सत्याग्रहियों की सूची भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपनी समस्याओं हमारे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष रख रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार की जन विरोधी योजनाओं से जनता तबाह है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा महंगाई आसमान छूने लगी है। गरीबों ने घरेलू गैस पर खाना बनाना छोड़ दिया है। किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल पाता है। मिलता भी तो ऊँची कीमतों पर, किसानों को उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीदी नहीं जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में की गई कटौती का असर गांव में दिखने लगा है। गरीबों और मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को कार्य नहीं मिल रहा है। मनरेगा की मजदूरी बहुत ही कम है। लोग रोजगार के लिए पलायन करने पर मजबूर हैं। कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची हुई है। जनता का कार्य नहीं हो रहा है। केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार देश को फासीवादी रास्ते पर ले जा रही है। मोदी सरकार में संविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भाजपा सरकार भारतीय संविधान के स्थान पर नागपुर से संचालित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संविधान लागू करना चाहती है। जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मोदी सरकार के खिलाफ आम जनता में गुस्सा है। 2024 में भाजपा की विदाई तय है। इसकी शुरुआत कर्नाटक विधानसभा चुनाव से शुरू हो गई है।

Tags: CPI BIHARjail bharo abhiyan
Previous Post

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा : तेजस्वी यादव

Next Post

कांग्रेस पीएम पद का सपना न देखें : मंगल पांडेय

admin

admin

Next Post

कांग्रेस पीएम पद का सपना न देखें : मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News