• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

49 में 16 पद डकार गये वेतन व पेंशन भोगी माननीय

राजद व जदयू के 49 कार्यकर्ताओं को मिला एक-एक करोड़ का ‘अनुकंपा पैकेज’

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 27, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
49 में 16 पद डकार गये वेतन व पेंशन भोगी माननीय
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सात साल बाद राजद और जदयू कार्यकर्ताओं की किस्‍तम खुली है, उनके अच्‍छे दिन आये हैं। मई, 2016 में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी आयोगों और बोर्डों के अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष और सदस्‍यों से एक साथ इस्‍तीफा ले लिया था। उस समय भी महागठबंधन की सरकार थी। उसके बाद से तीन सरकार और गठबंधन बदला, लेकिन इन कार्यकर्ताओं की किस्‍मत नहीं बदल रही थी। भाजपा-जदयू सरकार में एकाध आयोगों का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन फिर लटक गया था।
पिछले दो दिनों में सरकार ने सात आयोगों का पुनर्गठन किया है। 7 आयोगों में 49 कार्यकर्ताओं को एडजस्‍ट किया गया है। इन सात में से एक अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन कुछ महीने पहले ही किया गया था। उसका फिर से पुनर्गठन किया गया है। पुर्नगठन के बाद उसमें 4 सदस्‍य बनाये गये हैं। जदयू के उम्‍मीदवार रहे शंभू सुमन को इसका अध्‍यक्ष बनाया गया है। अब तक सदस्‍य की जिम्‍मेवारी निभा रहीं पूर्व विधायक स्‍वीटी सीमा हेम्‍ब्रम हो उपाध्‍यक्ष के रूप में प्रोन्‍नत किया गया है, जबकि इसमें दो और नये सदस्‍य मनोनीत किया गये हैं। इसके अतिरिक्‍त 6 अन्‍य आयोगों के अध्‍यक्ष पूर्व विधायकों को बनाया गया है।
राज्‍य महिला आयोग की अध्‍यक्ष पूर्व सांसद-विधायक अश्‍वमेघ देवी को बनाया गया है। वे कल्‍याणपुर से जदयू की विधायक और उजियारपुर से सांसद रही हैं। महिला आयोग में सदस्‍य के रूप में 7 कार्यकर्ताओं को एडजस्‍ट किया गया है। अल्‍पसंख्‍यक आयोग का अध्‍यक्ष गोपालगंज से राजद के पूर्व विधायक रियाजूल हक राजू को बनाया गया है। इसमें सदस्‍य के रूप में 8 कार्यकर्ताओं को समायोजित किया गया है। अनुसूचित जाति आयोग का अध्‍यक्ष हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार को बनाया गया है। इस आयोग में पूर्व विधायक ललन भूइयां को उपाध्‍यक्ष और पूर्व विधायक श्‍याम बिहारी राम को सदस्‍य बनाया गया है। इसके अलावा 2 अन्‍य कार्यकर्ताओं को भी सदस्‍य बनाया गया है।
महादलित आयोग में राजपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री संतोष निराला को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें पूर्व विधायक अरुण मांझी को उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा तीन अन्‍य सदस्‍यों को शामिल किया गया है। मदरसा शिक्षा बोर्ड और संस्‍कृत शिक्षा बोर्ड में 18 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एडजस्‍ट किया गया है। मदरसा शिक्षा बोर्ड में पूर्व एमएलसी सलीम परवेज को अध्‍यक्ष बनाया गया है, जबकि विधायक महबूब आलम और सैयद रुकनुद्दीन अहमद तथा एमएलसी खालिद अनवर को सदस्‍य बनाया गया है। इसके अलावा 4 अन्‍य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सदस्‍य के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं संस्‍कृत शिक्षा बोर्ड में पूर्व विधायक भोला यादव को अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसके साथ विधायक विनय चौधरी और ललित नारायण मंडल तथा एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा को सदस्‍य बनाया गया है। दोनों बोर्डों की जारी अधिसूचना के अनुसार, इनका कार्यकाल तीन साल या सरकार की इच्‍छा पर निर्भर है।
जिन छह वर्तमान एमएलए व एमएलसी को शिक्षा बोर्ड का सदस्‍य बनाया गया है, उनकी चांदी है। कहावह है न- दोनों हाथ में लड्डू और मुंह कड़ाही में। ये अब वेतन आयोग का लेंगे, जो लगभग 2 लाख निर्धारित है, जबकि भत्‍ता विधान सभा से लेंगे। भत्‍ता लगभग दो लाख प्रतिमाह मिलता है। एमएलसी खालिद अनवर और प्रेमचंद मिश्रा की किस्‍मत से सिकहर टूट गया है। इन दोनों का विधान पार्षद के रूप में कार्यकाल अगले साल जून, 24 में सप्‍ताह हो रहा है। अब एमएलसी का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद भी दो वर्षों तक आयोग के सदस्‍य के वेतन और भत्‍ता उठाते रहेंगे।
आयोगों में मनोनीत सभी अध्‍यक्षों, उपाध्‍यक्षों एवं सदस्‍यों को पूरे तीन साल में लगभग एक-एक करोड़ रुपये वेतन और भत्‍ता के रूप में मिलेंगे। इन पदों के लिए निर्धारित वेतन प्रति पद औसत लगभग 2 लाख रुपये निर्धारित है, कुछ कम या कुछ ज्‍यादा। इनका कार्यकाल तीन साल है। एक साल में 24 लाख तो तीन साल में 72 लाख। वेतन के रूप में मिलेंगे, एकदम ह्वाईट। यात्रा एवं अन्‍य भत्‍ता के रूप में कुछ ह्वाईट और कुछ ब्‍लैक भी मिलेगा। इसे तीन साल में 28 लाख मान ही सकते हैं। इस प्रकार प्रति कार्यकर्ता एक करोड़ रुपये का पैकेज सरकार ने दिया है।
हम इस बहस में नहीं पड़ना चाहते हैं कि इन पदधारकों को पार्टी को मजबूत करने की जिम्‍मेवारी मिलने के बदले कितना अग्रिम भुगतान करना पड़ा होगा या कितना चुनावों में भुगतान करना पड़ेगा। यह बहस ही बेमतलब की है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि सत्‍ता में होने के बाद भी सुखाड़ झेल रहे कार्यकर्ताओं के हिस्‍से में कुछ हरियाली आयी है। इसका स्‍वागत किया ही जाना चाहिए।
Tags: Anukampa Pakage
Previous Post

सामाजिक बदलाव के नायक हैं लालूजी : समीर महासेठ

Next Post

दरक गया सपना, ठहर गये कदम

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
दरक गया सपना, ठहर गये कदम

दरक गया सपना, ठहर गये कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News