• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

दरक गया सपना, ठहर गये कदम

दरक गया सपना, ठहर गये कदम

Birendra Yadav by Birendra Yadav
July 29, 2023
in बिहार
0
दरक गया सपना, ठहर गये कदम
0
SHARES
505
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
30 जुलाई हमारे लिए खास दिन था। उस दिन हमने सहकारिता परिशिष्‍ट प्रकाशित करने का प्‍लान किया था। बिहार में सहकारिता आंदोलन और सहकारिता को समझने का समग्र प्रयास। लेकिन सब धरा का धरा रह गया। पर्याप्‍त पठनीय सामग्री और भरोसेमंद सूचना के अभाव में वीरेंद्र यादव न्‍यूज का सहकारिता परिशिष्‍ट प्रकाशित करने की योजना को स्‍थगित कर दिया है। इस पर फिर कभी विस्‍तृत काम करने का प्रयास करेंगे।
पिछले 12-15 दिनों से सहकारिता परिशिष्‍ट को लेकर काम कर रहे थे। सामग्री जुटा रहे थे और लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसके लिए हम विधानसभा पुस्‍तकालय भी गये। लेकिन संतोषप्रद जानकारी कहीं नहीं मिली। विधानसभा पुस्‍तकालय में भी सहकारिता पर कोई पुस्‍तक नहीं है। सहकारिता का पूरा आंदोलन तपेश्‍वर सिंह, राजो सिंह और मथुरा प्रसाद सिंह पर आकर थम जा रहा था। वर्तमान में सुनील सिंह, विजय सिंह, विनय शाही और रमेश चंद्र चौबे पर आकर बात समाप्‍त हो जा रही थी। लेकिन पठनीय सामग्री के रूप में कुछ भी हाथ नहीं लग रहा था। इस दौरान एक बात समझ में आयी कि सहकारिता पर काम करने का बड़ा स्‍कोप है। सिस्‍टम में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार से सहकारिता अछूता नहीं है। इसके बावजूद कृषि और ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को सहकारिता गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। पैक्‍स, व्‍यापार मंडल और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक कृषि और कृषि आधारित कारोबार पर असर डाल रहे हैं। धान और गेहूं की खरीद में पैक्‍स का दखल बढ़ा है। फल और सब्जियों की खरीद के लिए सहकारी समितियां है। मछली और गन्‍ने के धंधे में भी सहकारी समितियां सक्रिय हैं। बिहार में कम्‍फेड और सुधा की व्‍यापारिक सफलता सहकारी सरोकार की सफलता है।
बिहार में बिहार स्‍टेट कोऑपरेटिव बैंक की स्‍थापना 1914 में हुई थी। मतलब 110 साल पहले। अंग्रेजी राज में ही सहकारिता के माध्‍यम से लोगों के जीवन-स्‍तर सुधारने की कोशिश शुरू हो गयी थी। यह सिलसिला निरंतर जारी रहा। समय के साथ इसमें राजनीतिक हस्‍तक्षेप भी बढ़ा और फिर राजनीति का केंद्र भी बन गया। जनप्रतिनिधियों की प्रत्‍यक्ष भागीदारी ने इसका लोकतंत्रीकरण भी किया। अब सभी सहकारी संस्‍थाओं के लिए चुनाव होता है। इनका चुनाव कराने के लिए अलग प्राधिकार है।
सहकारिता आंदोलन, सहकारिता का बाजार और सहकारिता के सरोकार के क्षेत्र में कार्य करने की व्‍यापक संभावना है। इससे जुड़ी व्‍यापक सामग्री एकत्र करने के बावजूद हमने सहकारिता परिशिष्‍ट प्रकाशित करने का प्‍लान स्‍थगित कर दिया है। इससे सहकारिता आंदोलन पर विशेषांक प्रकाशित करने का सपना दरक गया, इस दिशा में बढ़ रहा कदम ठहर गया। इस विफलता का जिम्‍मेवार हम ही हैं। हम 12-15 दिनों में एक बड़ा विषय पर परिशिष्‍ट प्‍लान कर लिये थे, जबकि इसके लिए सतत और कई महीनों तक काम करने की जरूरत थी। खैर, इस प्‍लानिंग का एक लाभ हुआ कि सहकारिता, सहकारी संस्‍थाएं और सहकारी बाजार को करीब से समझने का मौका मिला। इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से मिलने और उन्‍हें जानने का अवसर मिला। फिलहाल सहकारिता आंदोलन पर काम करने का सपना दरक जरूर गया है, लेकिन टूटा नहीं है।
Tags: sahakarita visheshank sthagit
Previous Post

49 में 16 पद डकार गये वेतन व पेंशन भोगी माननीय

Next Post

राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’

राज्‍यपाल से मिलने वाले शिष्‍टमंडल में भी पहुंच रहे हैं ‘पति’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News