• About
  • Contcat Us
Sunday, June 8, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

वंश के विष को ‘शहद’ बनाने में जुटे सम्राट चौधरी

भाजपा के साथ हुए पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन

Birendra Yadav by Birendra Yadav
October 11, 2023
in बिहार
0
वंश के विष को ‘शहद’ बनाने में जुटे सम्राट चौधरी
0
SHARES
115
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बुधवार को काफी दिनों बाद हम किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम कवरेज करने गये थे। कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित था। जेपी जयंती पर आयोजित था मिलन समारोह। जदयू के विधान पार्षद रहे डॉ रणवीर नंदन की घर वापसी थी। 12 साल पहले भाजपा छोड़कर जदयू में गये थे। बुधवार को वापस भाजपा के साथ हो गये। माना यह भी जा रहा है कि भाजपा उन्‍हें पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद का विकल्‍प के रूप में देख रही है। राजद प्रमुख लालू यादव कहते भी हैं कि हमारे हमउम्र (70 प्‍लस) साथियों को राजनीति से संन्‍यास ले लेना चाहिए। उनकी यह सलाह अपनी पार्टी के नेताओं के लिए है, लेकिन यह सलाह भाजपा नेताओं पर भी लागू हो सकती है। खैर।
रणवीर नंदन का मिलन समारोह बापू सभागार में आयोजित किया गया था। इसलिए आयोजन की महत्‍ता स्‍वाभाविक रूप से बढ़ गयी थी। इस मिलन समारोह में प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी के साथ तीन सांसद राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद और संजय जयसवाल मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्‍हा और हरी सहनी भी उपस्थित थे। पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया और ऋतुराज सिन्‍हा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए रणवीर नंदन ने कहा कि राधामोहन सिंह और रविशंकर प्रसाद की प्रेरणा से राजनीति में कदम रखा था और आज फिर उनके ही सान्निध्‍य में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्‍होंने पार्टी के प्रति आस्‍था व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अब भाजपा उनके लिए सर्वस्‍व है।
सम्राट चौधरी और रणवीर नंदन कभी साथ-साथ विधान परिषद में जदयू के सदस्‍य थे। अब दोनों भाजपा में साथ-साथ हैं। रणवीर नंदन को पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कराने के बाद सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित किया। सम्राट चौधरी के पूर्व कई वक्‍ताओं ने राजद के वंशवाद को निशाने पर रखा, लेकिन सम्राट चौधरी इस मुद्दे पर मौन हो गये। रविशंकर प्रसाद और ऋतुराज सिन्‍हा अपने पिता की विरासत की राजनीति कर रहे हैं। इसके बावजूद वे दोनों वंशवाद को जहर बता रहे थे। इसके विपरीत सम्राट चौधरी वंशवाद को विष बताने का दंश नहीं झेलना चाहते हैं।
सम्राट चौधरी और तेजस्‍वी यादव बिहार के दो राजनीतिक खेमा (धारा नहीं) के प्रमुख चेहरे हैं। दोनों अपने पिता की विरासत पर राजनीति कर रहे हैं। संभवत: इसलिए सम्राट चौधरी ने वंश की बात नहीं की। भाजपा के कोई भी नेता जब वंश की बात करते हैं तो सम्राट चौधरी की वंशबेल को भी झकझोरते हैं। इस असहज स्थि‍ति को सामान्‍य बनाये रखने की कोशिश में श्री चौधरी भाजपा का कर्ज उतारने का भरोसा दिलाते हैं। वे भ्रष्‍टाचार के बहाने लालू यादव को घेरने की कोशिश जरूर करते हैं, लेकिन निशाने पर सीएम नीतीश कुमार रहते हैं। भाजपा अध्‍यक्ष ने कुर्मी-कोईरी विवाद को सुलगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कुर्सी लव-कुश ने दी थी, लेकिन सत्‍ता नीतीश कुमार के हिस्‍से आयी। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका भाजपा की ही थी। अगले चुनावों में जनता उन्हेंं नकार देगी।

Tags: ranvir-nandan-bjp-me-shamil
Previous Post

सवर्णों की तरह यादवों को भी मिले 10 फीसदी विशेष आरक्षण

Next Post

कमाई में बदला MY, आंचल दरकने का खतरा बढ़ा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
कमाई में बदला MY, आंचल दरकने का खतरा बढ़ा

कमाई में बदला MY, आंचल दरकने का खतरा बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In