• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

चुनाव लड़ने पर समझ में आया एक-एक वोट का महत्‍व

वीरेंद्र यादव का वोट बाजार - ।

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 6, 2023
in बिहार
0
चुनाव लड़ने पर समझ में आया एक-एक वोट का महत्‍व
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दिसंबर 2012 का महीना था। औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की बभनडीहा ग्राम पंचायत में मुखिया का उपचुनाव होना था। मुखिया की हत्‍या के बाद उपचुनाव का कार्यक्रम जारी हुआ था। हम भी इसी प्रखंड यानी डिहरा ग्राम पंचायत के निवासी हैं। इसलिए उसी प्रखंड की दूसरी ग्राम पंचायत में मुखिया का चुनाव लड़ना संभव था। बभनडीहा ग्राम पंचायत में हम पहली बार चुनाव लड़ने के मकसद से गये थे। न पंचायत की समझ और चुनाव का अनुभव।
उपचुनाव को लेकर हम नामांकन के दिन से लेकर मतगणना के दिन तक लगभग 20 दिन ग्राम पंचायत के सभी गांवों में दौरा किया। मतगणना के दिन भी हम काउंटिंग सेंटर पर जमे रहे, आखिरी वोट की गिनती तक। वोटरों की संख्‍या लगभग 4100 थी। हमें कुल 20 वोट आये थे। 20 दिनों का जनसंपर्क और मिले 20 वोट। इससे भी रोचक बात है कि जीत की मार्जिन मात्र 15 वोटों की थी। मतलब मार्जिन से 5 वोट ज्‍यादा मिले।
उस उपचुनाव में हम उम्‍मीदवार नहीं होते तो हमारे हिस्‍से में आए 20 वोटों की वजह से चुनाव परिणाम बदल सकता था, मार्जिन का अंदर घट-बढ़ सकता था। बेमतलब के उम्‍मीदवार भी चुनाव प्रक्रिया के मतलब बदल देते हैं। 20 वोटों का गणित भी हार-जीत का समीकरण बदल देता है। यही है एक-एक वोट का महत्‍व।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज अब पूरी तरह चुनाव को मोड में आ गया है। हमारी हर खबर में चुनाव की झलक नजर आएगी। एकदम अलग तरह की खबर। हर खबर की भाषा, भाव और भंगिमा अनूठी। प्रवाह और प्रभाव भी अलग। लोकसभा चुनाव सामने है। हर राजनीतिक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गया है। उम्‍मीदों का जाल बिछाया जा रहा है, वोट का बाजार सजाया जा रहा है। खबरों के व्‍यापारी वोट बाजार में अपना मॉल खड़ा करने में जुट रहे हैं। हमारे लोकतंत्र में वोट की कोई कीमत नहीं है, लेकिन चुनाव से जुड़ा हर व्‍यक्ति वोट को बेचने और खरीदने के धंधे में जुट जाता है। कीमत का स्‍वरूप अलग-अलग होता है। पैसा, पैरवी, दारू से लेकर अगलगी और पिटाई तक।
हमारी चुनाव प्रक्रिया ने एक दलालतंत्र खड़ा कर दिया है, जो लोकतंत्र की बोली लगता है, वोट की कीमत तय करता है। हम इससे लड़ने या इसका विरोध करने का कोई दावा नहीं करते हैं। लेकिन इस तंत्र से जुड़ी हर सूचना अपने सीमित संसाधनों में पाठकों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
मुखिया उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर हमने चुनाव के सिस्‍टम को समझा है। इसलिए हम किसी अन्‍य पत्रकार की तुलना में ज्‍यादा व्‍यावहारिक और तथ्‍यपरक खबर देंगे। हमारी अंतिम प्रतिबद्धता अपने पाठकों के प्रति है, उनके भरोसे के प्रति है। उसे हम हर हालत में बनाये रखेंगे।
(खबर के साथ अटैच तस्‍वीर मुखिया के उपचुनाव के लिए हमारा आवंटित चुनाव चिह्न मोमबतियां और संबंधित अधिकारी की मुहर है।)
Tags: birendra yadav ka vot bazar 1
Previous Post

फ्लॉप हो गया वीरेंद्र यादव न्‍यूज पाठक उत्‍सव का ‘मेगा शो’

Next Post

भाजपा सासंदों को मिला अभयदान, जदयू के आधे होंगे बेटिकट

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
भाजपा सासंदों को मिला अभयदान, जदयू के आधे होंगे बेटिकट

भाजपा सासंदों को मिला अभयदान, जदयू के आधे होंगे बेटिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News