• About
  • Contcat Us
Wednesday, March 11, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

भाजपा का अजेय दुर्ग बनता जा रहा है शाहाबाद

वीरेंद्र यादव का वोट बाजार – 3

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 7, 2023
in बिहार
0
भाजपा का अजेय दुर्ग बनता जा रहा है शाहाबाद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पटना प्रमंडल के सोन-गंगा के मैदानी इलाके में फैला है शाहाबाद। पहले शाहाबाद जिला हुआ करता था, अब प्रशासनिक ढांचे में इसका अस्तित्‍व समाप्‍त हो गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन में शाहाबाद अब भी मौजूद है।
शाहाबाद में अब चार जिले भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्‍सर हैं। यहां लोकसभा की साढ़े तीन सीट है। आरा, बक्‍सर और सासाराम लोकसभा सीट पूरी तरह से शाहाबाद की भौगोलिक सीमा में है, लेकिन काराकाट लोकसभा का आधा हिस्‍सा औरंगाबाद जिले में आता है। काराकाट में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। नोखा, डिहरी और काराकाट रोहतास जिले में पड़ता है, जबकि गोह, ओबरा और नवीनगर औरंगाबाद जिले में है। आरा लोकसभा सीट भोजपुर जिले की सभी सात विधान सभा सीटों को मिलाकर गठित की गयी है। बक्‍सर लोकसभा क्षेत्र में बक्‍सर जिले की चार विधान सभा सीट के अलावा कैमूर जिले की रामगढ़ और रोहतास जिले की दिनारा सीट शामिल है, जबकि सासाराम लोकसभा सीट में तीन विधान सभा कैमूर और तीन विधान सभा क्षेत्र रोहतास जिले के शामिल हैं।
बिहार की राजनीतिक वास्‍तविकता है कि 2008 में हुए परिसीमन के बाद राजद की राजनीतिक संभावनाओं पर ग्रहण लग गया है। हालांकि इसमें बड़ी भूमिका गठबंधनों के जातीय समीकरण की रही है। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के साथ राजद शाहाबाद से पूरी तरह साफ हो गया है। शाहाबाद की तीन सीटों सासाराम, आरा और बक्‍सर पर 2014 से भाजपा का कब्‍जा बरकरार है। काराकाट सीट भी भाजपा समर्थित पार्टियों के खाते में जाती रही है। 2009 और 2019 में भाजपा के समर्थन से जदयू के महाबली सिंह की जीत हुई थी, जबकि 2014 में भाजपा के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा (रालोसपा) निर्वाचित हुए थे। 2009 में मीरा कुमार सासाराम से निर्वाचित हुई थीं और लोकसभा की स्‍पीकर भी बनी थीं, लेकिन फिर वे लोकसभा का मुंह नहीं देख सकीं।
शाहाबाद नक्‍सलवाद और समाजवाद की भूमि रही है। नक्‍सलवाद के बड़े-बड़े आंदोलन इसी जमीन पर हुए और समाजवाद की कई धरोहर इसी जमीन से निकले। लेकिन बदलाव की यह जमीन भाजपा के लिए उर्वर साबित हो रही है। भाजपा का अजये दुर्ग बनता दिख रहा है। भाजपा की फसल यहां लहलहा रही है तो इसकी वजह भी है। बिहार की राजनीति में भाजपा जदयू की गर्दन पर सवार होकर राजनीति करती रही है। जदयू के साथ समाजवाद की एक धारा जुड़ी रही है। इसका भरपूर लाभ भाजपा ने उठाया है। जदयू की गर्दन पर सवार होकर भाजपा अपना विस्‍तार करती रही है और जब जरूर पड़ी तो भाजपा ने जदयू की गर्दन मरोड़ने में परहेज नहीं किया।
2024 की राजनीति एक नये माहौल में हो रहा है। 1991 के बाद पहली बार लालू यादव और नीतीश कुमार एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। 2015 में जब दोनों मिलकर एक साथ चुनाव मैदान में थे तो भाजपा हासिये पर पहुंच गयी थी। इस बार फिर लालू-नीतीश एक साथ हैं। इनके साथ कांग्रेस और वामपंथी भी सहयोगी हैं।
वैसी स्थिति में शाहाबाद की जमीन पर संघर्ष काफी रोचक हो जाएगा। भाजपा ने सवर्ण और बनियों के अलावा अन्‍य जातियों में भी पैठ बनाने की पूरी कोशिश की है। लेकिन महागठबंधन की जमीनी स्‍तर पर निष्क्रियता भाजपा के अनुकूल साबित हो सकती है। हालांकि लोकसभा का समय नजदीक आने के साथ ही हर दल और गठबंधन की सक्रियता बढ़ती जा रही है।
Tags: birendra yadav ka vote bajar 3
Previous Post

भाजपा सासंदों को मिला अभयदान, जदयू के आधे होंगे बेटिकट

Next Post

मगध में गोवार और भूमिहार के गढ़ को कहार ने दरकाया

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
मगध में गोवार और भूमिहार के गढ़ को कहार ने दरकाया

मगध में गोवार और भूमिहार के गढ़ को कहार ने दरकाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News