• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

ओवैसी की पार्टी का प्रवेश द्वार साबित हुआ सीमांचल

वीरेंद्र यादव का वोट बाजार – 5

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 10, 2023
in बिहार
0
ओवैसी की पार्टी का प्रवेश द्वार साबित हुआ सीमांचल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पूर्णिया प्रमंडल के चार जिलों पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं कटिहार में विधान सभा की कुल 24 सीटें हैं और चार लोकसभा क्षेत्रों में विभाजित हैं। आसपास के प्रमंडलों के साथ इनका कोई लेन-देन नहीं है। अररिया जिले में विधान सभा की 6 सीट हैं। इसमें नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट और सिकटी शामिल हैं। इन्‍हीं 6 सीटों को मिलाकर अररिया लोकसभा गठित किया गया है।
किशनगंज लोकसभा सीट में किशनगंज जिले की सभी चार सीट और पूर्णिया जिले की दो विधानसभा सीट शामिल हैं। इस लोकसभा सीट के तहत किशनगंज जिले की बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज और कोचाधामन तथा पूर्णिया जिले के अमौर और बायसी विधान सभा सीट आती है। कटिहार जिले में विधानसभा की 7 सीटें हैं। इसमें से कटिहार लोकसभा सीट के तहत कटिहार, कदबा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी और बरारी विधान सभा सीट आती है। वहीं पूर्णिया जिले में विधान सभा की 7 सीटें हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट के तहत पूर्णिया जिले की कसबा, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा और पूर्णिया तथा कटिहार जिले की कोढ़ा विधान सभा सीट आती है।
पूर्णिया प्रमंडल को सीमांचल भी कहा जाता है। सीमांचल के तीन जिलों कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में मुसलमान वोटरों की संख्‍या अन्‍य क्षेत्रों की तुलना में काफी ज्‍यादा है। किशनगंज लोकसभा सीट पर 1952 से अब तक मुसलमान सांसद ही निर्वाचित होते रहे हैं। इसमें सिर्फ एक बार 1967 प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी के लखनलाल कपूर निर्वाचित हुए थे।
पिछले विधान सभा चुनाव से बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम की संसदीय यात्रा शुरू हो गयी है। 2020 के विधान सभा चुनाव में एआईएमआईएम के 5 विधायक निर्वाचित हुए थे। हालां‍कि इनमें से 4 राजद में शामिल हो गये थे। अभी विधान सभा में एक मात्र विधायक अख्‍तरूल ईमान हैं। पिछले जिन पांच सीटों पर एआईएमआईएम निर्वाचित हुई थी, वे तीन जिलों से आती हैं। अररिया जिले के जोकीहाट, किशनगंज जिले के बहादुरगंज और कोचाधामान तथा पूर्णिया जिले के बायसी और अमौर शामिल हैं। विधान सभा की पांच सीटों पर एआईएमआईएम जीत सबके लिए अप्रत्‍याशित थी, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की शुरुआत थी। 2024 के चुनाव में एआईएमआईएम के पूर्णिया प्रमंडल की सभी चार सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।
सीमांचल एआईएमआईएम के लिए प्रवेश द्वार शामिल हुआ है। उत्‍तर प्रदेश और बिहार में मुसलमानों की बड़ी आबादी है और एआईएमआईएम इन्‍हीं वोटों की राजनीति करती है। एक पार्टी के रूप में आधार विस्‍तार करना उसका संवैधानिक अधिकार है। उस पार्टी की कोशिश है कि मुसलमानों के साथ अन्‍य जातियों में भी अपनी पैठ बनाएं। एआईएमआईएम की कोशिश का प्रत्‍यक्ष लाभ भाजपा को होता हुआ दिखता है। स्‍वभाविक रूप से इसका नुकसान भी किसी को उठाना पड़ रहा होगा। लेकिन अब इतना तय हो गया है कि सीमांचल में एआईएमआईएम एक मजबूत ताकत बन गयी है। उसकी सौदेबाजी की ताकत भी बढ़ गयी है। वैसी स्थिति में महागठबंधन के साथ एआईएमआईएम के समझौते से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।
Tags: birendra yadav ka vote bazar 5
Previous Post

शिशिर बनाए गए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर

Next Post

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव

पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने गरीबी दूर करने के दिये सुझाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News