• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

राजनीति का अहीर फोबिया और महत्‍वाकांक्षाओं की लड़ाई

--- वोट बाजार में गोवार 3 ---

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 24, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
राजनीति का अहीर फोबिया और महत्‍वाकांक्षाओं की लड़ाई
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

बिहार की राजनीति जाति के आसपास घुमती है। वृत्‍त की परिधि चाहे जिस रंग, रूप या सरोकार का हो, केंद में जाति ही रहती है। हाल ही राज्‍य सरकार ने जाति आधारित गणना करवाया था। दरअसल यह जाति गणना थी और इसमें ‘आ‍धारित’ शब्‍द जबरिया चेप दिया गया है। सरकार ने बड़े धूमधाम से जाति गणना का जश्‍न मनाया। सचिवालय में प्रेस कॉंफ्रेंस से लेकर विधान सभा की कार्यवाही में जमकर जाति गणना का जयकार हुआ। इसी आधार पर सरकार ने आरक्षण का दायरा 60 फीसदी से बढ़ाकर 75 कर दिया। यही एक काम हुआ, जो जाति गणना के फलितार्थ के रूप में सामने आया। शेष जाति गणना के आंकड़े झूठ के दस्‍तावेज ही लगते हैं। क्‍योंकि किसी भी आंकड़े का जिलावार प्रकाशन नहीं किया गया है। फिर जो आंकड़े एकत्रित किये गये हैं, उनका कोई दस्‍तावेजी प्रमाण नहीं लिये गये थे। हर जिले की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बनावट अलग-अलग है। इसलिए इसकी रिपोर्ट भी अलग-अलग जारी की जानी चाहिए थी। लेकिन सरकार की मंशा सिर्फ माथे की संख्‍या गिनना था, माथे की बनावट से कोई वास्‍ता नहीं था।

जाति गणना की रिपोर्ट के अनुसार, यादवों की संख्‍या सबसे अधिक है 14.26 प्रतिशत। सरकार के इस आंकड़े से सवर्णों को कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि इससे गैरयादव पिछड़े ज्‍यादा परेशान थे। धारणा तो यह भी गढ़ी गयी कि यादव जाति पिछड़ों और अतिपिछड़ों को लेकर ज्‍यादा आक्रामक और अमानवीय हो गयी है। इस धारणा को सवर्णों ने गढ़ा और फिर इसको आगे बढ़वाने में ओबीसी जातियों का इस्‍तेमाल किया गया। सवर्णों द्वारा गढ़ी गयी इस अवधारणा को सबसे अधिक मजबूत ओबीसी जातियों में आयी महत्‍वाकांक्षाओं ने किया। महत्‍वाकांक्षा ने जातीय संख्‍या को यादव फोबिया में बदल दिया।

यादवों के खिलाफ जो अवधारणा गढ़ी गयी, वह संदर्भ में हटकर है। दरअसल यादवों में आयी राजनीतिक उभार और सत्‍ता की चेतना ने ओबीसी की बड़ी आबादी को प्रेरित किया। वर्षों तक सवर्णों की सत्‍ता और सामाजिक आधिपत्‍य में रहने वाली ओबीसी जातियों के अंदर सवर्णों की सत्‍ता को चुनौती देने का साहस नहीं था। वे सवर्णों के सामाजिक प्रभुत्‍व को सहज रूप से स्‍वीकार कर लेते थे। सवर्णों के सामाजिक और राजनीतिक सत्‍ता के खिलाफ अकेले यादव जाति मजबूती से लड़ रही थी। उनकी लड़ाई से उत्‍साहित होकर कोईरी और कुर्मी जाति के लोग भी आगे आने लगे। इसका विस्‍तार अन्‍य ओबीसी जातियों में भी होने लगा।

1990 में लालू यादव सत्‍ता में आते हैं। सत्‍ता शीर्ष से सवर्णों का आधिपत्‍य समाप्‍त होता है। एक यादव के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद पिछड़ी और अतिपिछड़ी जातियों में खलबली मच जाती है। उनके सत्‍ता सरोकार और महत्‍वाकांक्षाओं को नयी जमीन मिलती है, नयी उम्‍मीद जगती है। ओबीसी के लोग सवर्णों के साथ अपनी तुलना करने की सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन यादवों के साथ मुकाबला करने का उनका आत्‍मबल बढ़ा। उन्‍हें लगा कि यादव का बेटा सीएम बन सकता है, तो हमारा बेटा सीएम क्‍यों नहीं बन सकता है। इसी दौर में उन जातियों के बीच से नेता भी पैदा होने लगते हैं। ऐसे नेताओं की समाज में स्‍वीकार्यता भी बढ़ी। यादवों के साथ अन्‍य ओबीसी जातियों की महत्‍वाकांक्षाओं का टकराव शुरू हुआ। वे सब यादवों के खिलाफ नहीं थे, बल्कि यादवों के बराबर खड़ा होना चाहते थे।

इन महत्‍वाकांक्षाओं को इसी वर्ग से आने वाले और तत्‍कालीन सांसद नीतीश कुमार ने पहचाना। उन्‍होंने लालू यादव के खिलाफ बगावत की शुरुआत की। नीतीश ने यादवों के खिलाफ अन्‍य गैरयादव पिछड़ी जातियों की गोलबंदी शुरू की। यादवों का भय दिखाना शुरू किया। उनका यह फार्मूला चल निकला। ओबीसी में यादवों से बराबरी के भाव को नीतीश कुमार ने नफरत में बदल दिया। ओबीसी जातियों में यादवों के खिलाफ नफरत का भाव जितना बड़ा होता गया, नीतीश कुमार का कद उतना ही बढ़ता गया।

इसी भावनात्‍मक लड़ाई का लाभ सवर्णों ने उठाया। इन जातियों ने यादवों को खलनायक बनाने का अभियान शुरू किया और नीतीश कुमार उनके साथ खड़े रहे। परिणाम यह हुआ कि जब जाति गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो सवर्णों से ज्‍यादा ओबीसी जातियां यादवों के खिलाफ मुखर थीं। राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के कमजोर होने के बाद यादवों के खिलाफ ओबीसी में नफरत का भाव कम हुआ है, लेकिन महत्‍वाकांक्षाओं की लड़ाई तेज हो गयी है। यह एक स्‍वस्‍थ और आवश्‍यक लड़ाई है। यह जितना तेज होगी, समाज को उतना ही लाभ होगा। आरक्षण के दायरे के विस्‍तार के बाद हकमारी का आरोप भी निराधार साबित होगा। ओबीसी जातियों को यादव फोबिया से उबरना चाहिए और महत्‍वाकांक्षाओं की लड़ाई सकारात्‍मक दिशा में ले जाना चाहिए। इससे संपूर्ण बिहार और समस्‍त समाज को लाभ होगा।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: biharbihar newsbirendra yadav newsReservation
Previous Post

उपराष्‍ट्रपति का पार्टी विशेष के लिए कठपुतली बन जाना सूई को तलवार बनाने के कौशल को ‘जाट कला’ कहते हैं

Next Post

Election War Room of BirendraYadavNews.com

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
Election War Room of  BirendraYadavNews.com

Election War Room of BirendraYadavNews.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News