• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

Election War Room of BirendraYadavNews.com

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 25, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
Election War Room of  BirendraYadavNews.com
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज और न्‍यूज पोर्टल birendrayadavnews.com अपने पाठकों के लिए चुनाव को लेकर हेल्‍प डेस्‍क शुरू कर रहा है। यह हेल्‍प डेस्‍क सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा। इस अवधि में अवकाश के लिए भी समय निकालना पड़ेगा।

राजनीतिक की प्रचलित भाषा में इस तरह के हेल्‍पडेस्‍क को वार रूम कहा जाता है। राजनीतिक जरूरतों के लिए वार रूम जैसे शब्‍द कहां से प्रचलन में आया, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इस शब्‍द का इस्‍तेमाल खूब किया जाता है। Birendra Yadav News का Election War Room चुनाव से जुड़ी सूचनाएं अपने पाठकों के लिए उपलब्‍ध कराएगा। इसमें अधिकतर सूचनाएं मुफ्त में दी जाएंगी, लेकिन टिकट के दावेदार या उम्‍मीदवारों के लिए जरूरी सूचनाएं पेड होंगी। मतलब उन्‍हें सूचना लेने के बदले शुल्‍क का भुगतान करना होगा। वर्तमान राजनीतिक दौर में किसी भी पार्टी से टिकट की उम्‍मीद रखने वाला दावेदार हमारी तरह भिखारी नहीं होता है। लोकसभा के टिकट का दावेदार अरबपति होता है और कागजों पर झूठा एफिडेविड करोड़पति होने का देता है। ऐसे धन पशुओं से चुनावी आंकड़ों और सूचनाओं की कीमत वसूलना जरूरी है।

हमारी एक पुस्‍तक है राजनीति की जाति। उसकी कीमत अब 15000 (15 हजार) रुपये कर दी गयी है। चुनाव लड़ने की इच्‍छा रखने वाले हर व्‍यक्ति को यह किताब खरीदनी चाहिए। इसमें लोकसभा और विधान सभावार जातीय वोटरों की संख्‍या बतायी गयी है। ये आंकड़ा राज्‍य सरकार द्वारा जारी जातीय आंकड़ों से ज्‍यादा भरोसेमंद और विश्‍वसनीय है।

राजनीति उम्‍मीद का कारोबार है, धंधा है। राजनीति बनियों का व्‍यापार नहीं है, जहां हर निवेश मुनाफे के लिए किया जाता है। एक धनपशु चुनाव में करोड़ों रुपये फूंक देता है, इस उम्‍मीद से कि जीतने के बाद लूट लेंगे, लेकिन इसके लिए भी तैयार रहता है कि हारने पर करोडों डूब सकते हैं। यह जोखिम उठाने का साहस किसी व्‍यापारी में नहीं होता है। इसलिए राजनीति व्‍यापार नहीं है।

हम बात कर थे वार रूम की। birendrayadavnews.com का वार रूम 26 नवंबर की सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा। हमारी कोशिश होगी कि इसे अपने पाठकों के लिए काफी उपयोगी और सूचनात्मक बनाये जाए। एकदम नये संदर्भ और नये एंगल की सूचनाएं पाठकों के लिए संकलित करें और उन तक पहुंचाएं। इस वार रूम के माध्‍यम से हम उम्‍मीदवारों और दावेदारों के संबंध में प्रमोशनल खबर भी प्रसारित और प्रकाशित करेंगे। उनकी प्रोफाइल और उनके दावों के बारे में भी पाठकों को अवगत कराएंगे। हमारा प्रयास सूचनाओं को व्‍यापकता देना है। इस कार्य में हम अपने पाठकों का भी सहयोग लेंगे।

वीरेंद्र यादव न्‍यूज और न्‍यूज पोर्टल birendrayadavnews.com के माध्‍यम से हम लाखों लोगों तक अपनी खबरों को पहुंचाने में सफल हो सके हैं। हमारे अधिकतर पाठक बिहार से जुड़े हुए हैं, बिहार के सरोकार से जुड़े हुए हैं। ये सब देश-दुनिया में हर जगह बैठे हुए हैं। हम इन पाठकों के भरोसे को बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करते हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

हम अपने पाठकों के साथ एक और सूचना साझा करना चाहते हैं। हम इस बार लोकसभा का चुनाव काराकाट से लड़ेंगे। हमें वोट भी नहीं मिलेगा। लेकिन इस बहाने हम अपने पाठकों को चुनाव के विभिन्‍न आयामों से जुड़ी खबरें पढ़ाते रहेंगे। धन्‍यवाद।

 

Tags: 2024 electionBiharnewsBirendraYadavNewsElection War Roomelectionupdate
Previous Post

राजनीति का अहीर फोबिया और महत्‍वाकांक्षाओं की लड़ाई

Next Post

बिहार- उत्तरप्रदेश के लोगों का अपमान असह्य : चंद्रिका

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
बिहार- उत्तरप्रदेश के लोगों का अपमान असह्य : चंद्रिका

बिहार- उत्तरप्रदेश के लोगों का अपमान असह्य : चंद्रिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News