• About
  • Contcat Us
Saturday, June 7, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

उत्‍साह का उत्‍सव बन गया लालूजी का दही-चूड़ा भोज

कोहड़ा की सब्‍जी खाकर कर गदगद हो गये मुख्‍यमंत्री

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 16, 2024
in बिहार, राजनीति
0
उत्‍साह का उत्‍सव बन गया लालूजी का दही-चूड़ा भोज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव। कड़ाके की ठंड के बीच अलाव जलाकर कनकनी को कनऐंठी देने का प्रयास कर रहे थे। संक्रांत के मौके पर पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड गुलजार था। सोमवार को एंट्री फॉर आल था मीडिया वालों को छोड़कर। कैमरा और आईडी लेकर चक्‍कर मार रहे पत्रकारों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित था। प्रतिबंध का यह सिलसिला तेजस्‍वी यादव के उत्‍थान के साथ बढ़ता गया है। तेजस्‍वी यादव के राजनीतिक कद बढ़ने के साथ 10 नंबर का दरवाजा आम से खास होता चला गया। राजनीतिक दरबार कुछ खासलोगों के लिए दरबा में तब्‍दील होता चला गया।

सोमवार को भी दरवाजा बंद ही था, लेकिन छोटे से गेट से प्रवेश सुलभ था सुरक्षा जांच के साथ। हम लगभग साढ़े 12 बजे दोपहर 10 नंबर के परिसर में पहुंचे। गेट के अंदर विधायक सुदय यादव और रणविजय साहू परिचितों का स्‍वागत कर रहे थे। रास्‍ते में लोगों से मुलाकात करते हुए मंडप के पास पहुंचे, जहां लालू यादव का ‘सत्‍ता दरबार’ लगा हुआ था। उस मंडप में अब सत्‍ता से जुड़े लोग ही पहुंच पाते हैं। जब हम पहुंचे तो विधान सभा अध्‍यक्ष अवध विहारी चौधरी प्रस्‍थान कर रहे थे। हमारे पहुंचने से कुछ देर पहले ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाकर प्रस्‍थान कर चुके थे। लालू आवास का कोहड़ा की सब्‍जी उन्‍हें ज्‍यादा अच्‍छी लगी और उन्‍होंने तारीफ भी की। मुख्‍यमंत्री अपने पीछे भाव-भंगिमा, पलटी की आशंका और लालू यादव द्वारा स्‍वागत से जुड़ी चर्चा छोड़ जा चुके थे।

इधर हम पत्रकार साथियों के साथ बातचीत में जुटे थे। बातचीत में यह बात भी सामने आयी कि 2017 के बाद पहली बार 10 नंबर में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। संभवत: 2016 में दही-चूड़ा भोज का आयोजन 5 सकुर्लर रोड में आयोजित किया था पत्रकारों के लिए। यह आवास उपमुख्‍यमंत्री के रूप में तेजस्‍वी यादव को आवंटित था। फिलहाल तेजस्वी उसी आवास में रह रहे हैं। कुछ पुराने पत्रकारों ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में लालू यादव खुद घुम-घुम का जायजा लेते थे। दही भी परोसते थे। उस समय खिलाने का काम कार्यकर्ताओं के जिम्‍मे था। लेकिन सोमवार के आयोजन में खिलाने का जिम्‍मा कैटरिंग वाली किसी कंपनी को सौंप दिया गया था। एकाध कार्यकर्ता ही परोसते हुए नजर आये। लेकिन खिलाने का इंतजाम काफी व्‍यवस्थित था।

इसी दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि यह आयोजन कार्यकर्ताओं के उत्‍साह का उत्‍सव बन जाता है। लालू यादव के साथ जुड़े लोग ऐसे आयोजनों में सहभागिता अपना हक और अधिकार समझते हैं। यही कारण है कि न समर्थकों का काफिला थम रहा है, न खिलाने वाले थक रहे हैं। देर शाम तक समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

हम भी कुछ वकील और पत्रकार साथियों के साथ पांत में बैठ गये। दही-चूड़ा के साथ तिलकूट, भूरा और सब्‍जी परोसी गयी। दही परोसने वाले परिचित थे, सो उन्‍होंने पत्‍तल में दही भर दिया। मना करने पर झिड़क भी दिया—अहीर ह आउ तोहरा दही न पचते हव (आप अहीर हैं और आपको दही नहीं पच रहा है)।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: 2024 electionLaloo Prasad YadavLaloo Yadav 50 Yearsnitish kumarRJDrjd bihar
Previous Post

भाजपा के लिए जन सेवा ही परम कर्तव्य, बिहार को कलंकित करने वालों से मुक्ति का लें संकल्प- विजय कुमार सिन्हा,

Next Post

एस.एस.बी. द्वारा निःशुल्क भोजन बैंक का शुभारम्भ

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
एस.एस.बी. द्वारा निःशुल्क भोजन बैंक का शुभारम्भ

एस.एस.बी. द्वारा निःशुल्क भोजन बैंक का शुभारम्भ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

June 5, 2025
सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

June 5, 2025

Recent News

दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

June 5, 2025
सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

June 5, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In