• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

बिहार की 13 करोड़ जनता है नीतीश कुमार का परिवार: उमेश कुशवाहा

सिर्फ बिहार में होती है 10 रुपए में इंजीनियरिंग की पढ़ाई: अशोक चैधरी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 21, 2024
in बिहार
0
बिहार की 13 करोड़ जनता है नीतीश कुमार का परिवार: उमेश कुशवाहा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पटना के संयुक्त तत्वाधान में बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आज स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित छात्रों का अभिनंदन सह संवाद समारोह का भव्य आयोजन किया। जदयू के विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक श्री ललन सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डाॅ0 नवीन कुमार आर्य, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन सिंह, राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक डाॅ0 एन.पी. प्रियदर्शी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन, पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती कंचन गुप्ता, वरीय नेता श्री अरविन्द निराला सिन्दूरिया, श्री नवीन कुमार उर्फ नगीना चैरसिया, श्री सुरेश कुमार साहू, श्री संतोष गुप्ता, श्री बीरेन्द्र मुन्ना, श्री सुजित पाठक आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर गीत, नृत्य व नाटिका की कई प्रस्तुतियां दीं और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित छात्र-छात्राओं ने अपने उद्गार भी व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने जदयू की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नए बिहार को गढ़ने का काम किया है। खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने बेशुमार और बेमिसाल उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आपने आप में अनोखी योजना है। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि इसके तहत दिए जाने वाले ऋण की गारंटर स्वयं सरकार होती है। इस योजना की मदद से प्रदेश के कमजोर और गरीब परिवार के बेटे-बेटियां उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि केन्द्र की मौजूदा सरकार संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। ऐसे संवेदनशील समय में युवाओं को सजग होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के लिए बिहार की 13 करोड़ जनता उनका परिवार है। वे बिहार की तरक्की के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। हमें ऐसे नेता का हाथ मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि 24 जनवरी को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने महिला सशक्तिकरण का जो सपना देखा था उसे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धरातल पर उतारा है। पहले मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों की भागीदारी 30 प्रतिशत होती थी लेकिन पिछले वर्ष आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में आधे से अधिक लड़कियां शामिल हुईं। श्री नीतीश कुमार ने साइकिल योजना एवं पोशाक योजना के माध्यम से बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया है। 2005 में जब श्री नीतीश कुमार ने बिहार का बागडोर संभाला तो 10.5 प्रतिशत बच्चे स्कूल से बाहर थे लेकिन आज यह आंकड़ा घटकर 0.5 प्रतिशत से भी कम पर आ गया है। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ बिहार की मूलभूत संरचनाओं का विकास किया बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु कल्याणकारी योजनाओं को भी सरजमीं पर उतारा है। श्री अशोक चैधरी ने आगे कहा कि बिहार देश ही नहीं, दुनिया का पहला राज्य है जहां 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। यह शिक्षा के प्रति श्री नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि हमारी सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इसकी घोषणा सात निश्चय के तहत हुई थी। श्री नीतीश कुमार ने शिक्षा पर भरपूर जोर दिया है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। आज राज्य सरकार द्वारा बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत गरीब बच्चों के जीवन को संवारने के लिए ऋण दिया जाता है। श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी कई योजनाएं चलाई हैं। हमारे नेता का स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को शिक्षित किए बगैर समाज का विकास मुमकिन नहीं है। श्री नीतीश कुमार ने ही महिलाओं को पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत और राज्य सरकार की नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।

विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण लिए श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में अनोखा और उल्लेखनीय कार्य किया है। महिलाओं की मांग पर ही श्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया। बालविवाह और दहेजप्रथा को रोकने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कड़े कानून बनाए जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश में दिख रहा है। श्री नीतीश कुमार न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की जरूरत हैं। उन्होंने युवाओं के लिए संभावानाओं के कई द्वार खोले हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार बिहार की हकमारी कर रही है। राजनीतिक साजिश के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है।

 

 

 

 

Previous Post

अवसरवादिता की राजनीति मुख्यमंत्री की पुरानी आदत—विजय कुमार सिन्हा।

Next Post

राजेंद्र बाबू और इंदिरा गाँधी भी कर चुके हैं मंदिरों का उद्घाटन, कांग्रेस ने भुला दिया 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
रिकार्ड नौकरी और रोजगार देने के दावे   झूठे, श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार  -सुशील कुमार मोदी

राजेंद्र बाबू और इंदिरा गाँधी भी कर चुके हैं मंदिरों का उद्घाटन, कांग्रेस ने भुला दिया 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News