• About
  • Contcat Us
Wednesday, March 11, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

रेलवे की खाली सभी 6 लाख पदों पर बहाली क्यों नहीं, दमन से बाज आए सरकार : कुणाल

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 1, 2024
in बिहार, राजनीति
0
रेलवे की खाली सभी 6 लाख पदों पर बहाली क्यों नहीं, दमन से बाज आए सरकार : कुणाल
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने रेलवे के खाली 6 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बर्बर पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा की है. कहा कि सत्ता हड़प करते ही भाजपा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है.

आगे कहा कि रेलवे के 6 लाख से अधिक पदों पर लंबे समय से कोई बहाली नहीं हुई है. काफी आंदोलन के बाद केंद्र सरकार महज 5600 सीटों पर बहाली निकाल रही है. इससे युवाओं का आक्रोशित होना बिलकुल स्वभाविक है. जबकि इसी मोदी सरकार ने युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. भाजपा का वह वादा कहां गया? हकीकत यह है कि मोदी सरकार ने युवाओं के साथ केवल छल करने और देश को नफरत व हिंसा की आग में झोंकने का काम किया है. देश की जनता इनकी हकीकत अच्छे से पहचान चुकी है और सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी है.

यह भी कहा कि एक तरफ जहा भाजपा ने युवाओं से लगातार छल किया, वहीं बिहार की 17 महीने की महागठबंधन सरकार में हमने अंदर-बाहर के दबाव के जरिए 2 लाख से अधिक स्थायी शिक्षक नियुक्ति करवाई तथा नियोजित शिक्षकों को भी सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने के सवाल पर नीतीश कुमार को झुकने के लिए मजबूर किया. आज नीतीश कुमार कहते हैं कि स्थायी शिक्षकों की बहाली उनका विजन था. पहले भाजपा व जदयू यह बताए कि 17 वर्षों की उनकी सरकार में नियोजन पर शिक्षकों की बहाली क्यों की गई थी? सुशील मोदी ने तो यहां तक बयान दिया था कि भगवान भी आ जाएं तो नियोजित शिक्षकों को स्थायी नहीं बनाया जा सकता. इसलिए भाजपा को रोजगार के सवाल पर बोलने का कोई हक नहीं है.

अब एक बार फिर जब नीतीश कुमार भाजपा के मोहरा बन गए हैं, रेलवे में बहाली की मांग पर आंदोलनरत युवाओं पर लाठियां चलवा रहे हैं. इसे पूरा देश देख रहा है. युवाओं के साथ इस विश्वासघात को भाकपा-माले बर्दाश्त नहीं करेगी.

Previous Post

कांग्रेस का इतिहास पिछड़ा-विरोधी, अब लूटना चाहते हैं जातीय सर्वे का श्रेय  – सुशील कुमार मोदी 

Next Post

आम बजट से सभी वर्गों को समान रूप से मिलेंगे विकास के अवसरः मंगल पांडेय

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

आम बजट से सभी वर्गों को समान रूप से मिलेंगे विकास के अवसरः मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News