• About
  • Contcat Us
Wednesday, March 11, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

घोलटनिया मारने के फेर में रीढ़ चटखने का खतरा बढ़ा कौमार्य परीक्षण में सावित्री के सती साबित होने का संकट गहराया

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 11, 2024
in बिहार
0
घोलटनिया मारने के फेर में रीढ़ चटखने का खतरा बढ़ा कौमार्य परीक्षण में सावित्री के सती साबित होने का संकट गहराया
0
SHARES
84
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नीतीश कुमार सरकार को सोमवार को विधान सभा के कुंए (वेल) में कौमार्य परीक्षण (विश्‍वास मत) से गुजरना है। नीतीश कुमार की पहली सरकार 2000 में बनी थी। उस समय भी कुछ विधायकों के अभाव में सरकार ने परीक्षण से पहले ही कौमार्य भंग होने की घोषणा कर राज्‍यपाल को इस्‍तीफा सौंप आया था। इसके बाद नीतीश सरकार हर बार आसानी से बहुमत हासिल करती रही। कई बार घोलटनिया मारने के बाद भी बहुमत का कोई संकट नहीं आया था। पिछले 19-20 वर्षों में पहला अवसर है, जब नीतीश कुमार को सदन में बहुमत बनाये रखने के लिए विधायकों की घेरेबंदी करनी पड़ रही है। पार्टी टूट के संकट से गुजर रही है। घोलटनिया मारने के फेर में रीढ़ चटखने का खतरा बढ़ गया है। 2014 में राज्‍यसभा उपचुनाव के समय जदयू में टूट का संकट गहराया था, लेकिन राजद के सहयोग से संकट से उबर गये थे। लेकिन इस बार ‘मोदी की गारंटी’ के बाद भी नीतीश कुमार बहुमत को लेकर आश्‍वस्‍त नहीं हैं।
12 फरवरी को विधान सभा में सरकार का फ्लोर टेस्‍ट है। उसी दिन सरकार को एक ही दिन में दो बार टेस्‍ट देना है। पहले स्‍पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्‍वास प्रस्‍ताव के नोटिस को सदन में पास करवाना है और इसके बाद सरकार को विश्‍वास मत हासिल करना है। इन दोनों प्रस्‍तावों को लेकर दोनों खेमों में किलेबंदी तेज हो गयी है। किला ढाहने और बचाने के लिए जोर आजमाईश जारी है। दोनों खेमों की ओर से विरोधी खेमे में सेंधमारी का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही किले के अटूट रखने का प्रयास भी जारी है।
इस पूरी प्रकिया में एक शब्‍द है फ्लोर टेस्‍ट। विधान सभा की सदन के सबसे नीचे हिस्‍से को वेल कहा जाता है। वेल मतलब कुआं। विधायक अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भी वेल में आकर हंगामा करते हैं। विधायक एक गरिमामय जिम्‍मेवारी है। इसलिए इनके नाम के साथ माननीय शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन संसद या विधान सभा में विधायकों या सांसदों के आचरण देखकर इनकी तुलना बेंग यानी मेढ़क से भी की जा सकती है।
सोमवार को कुएं में बेंग का खेला होने वाला है। घोड़ों के पैर में नाल ठोकने की कहानी आप लोग सुनते रहे होंगे। पहली बार राजनीतिक दलों की ओर से मेढ़कों के पैर में नाल ठोकने का दावा किया जा रहा है, ताकि विधान सभा में जोड़ की छलांग लगा सकें। सांसद और विधायकों की खरीद-बिक्री को हॉर्स ट्रेडिंग कहा जाता था। दल बदल कानून ने घोड़ों को गदहा बना दिया है। बिहारी गदहों का बाजार पटना, गया से लेकर हैदराबाद में सजाया जा रहा है। नाद में माल के साथ मालपुआ तक परोसा जा रहा है। सोमवार को सभी गहदों को बेंग बनाकर कुंए (वेल) में धकेल दिया जाएगा। एक दिन में दो बार वोट देना है। पहले वोट से स्‍पीकर का भविष्‍य तय होगा और दूसरे वोट से सरकार की किस्‍मत तय होगी।
सोमवार को नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के राजनीतिक भविष्‍य का फैसला होना है। दोनों एक-दूसरे को उल्‍हा करने के प्रयास में हैं। इस लड़ाई में तेजस्‍वी यादव हारते हैं तो यह सामान्‍य राजनीतिक घटनाक्रम में माना जाएगा। यदि नीतीश कुमार हारते हैं तो उनके राजनीतिक कैरियर का पूर्ण विराम माना जाएगा। लेकिन इतना तय है कि नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की लड़ाई में फायदा भाजपा को ही होने वाला है।
https://www.facebook.com/kumarbypatna

Previous Post

एनडीए सरकार के दस साल बेदाग, यूपीए के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल 

Next Post

अब तक 5 बार आ चुकी है स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
अब तक 5 बार आ चुकी है स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस

अब तक 5 बार आ चुकी है स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News