• About
  • Contcat Us
Wednesday, March 11, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

अब तक 5 बार आ चुकी है स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस

शिवचंद्र और विजय ने नोटिस पर चर्चा से पहले ही दे दिया था इस्‍तीफा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 12, 2024
in बिहार, राजनीति
0
अब तक 5 बार आ चुकी है स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज यानी 12 फरवरी को विधान सभा में अध्‍यक्ष अवध विहारी चौधरी के राजनीतिक भविष्‍य का फैसला होना है। विधान सभा में सरकार के विश्‍वास मत से पहले अध्‍यक्ष के खिलाफ दी गयी अविश्‍वास की नोटिस पर चर्चा होने की संभावना है। इस संदर्भ में अध्‍यक्ष की भूमिका महत्‍वपूर्ण हो जाएगी। अध्‍यक्ष के पास दो विकल्‍प है। पहला नोटिस हाउस में रखे जाने के पहले ही इस्‍तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं। दूसरा विकल्‍प है कि नोटिस को चर्चा के लिए हाउस में रखें और उसे स्‍वीकार होने के बाद अविश्‍वास प्रस्‍ताव का सामना करते हुए वोटिंग की प्रक्रिया से गुजरें। वोटिंग में यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव पास हो गया तो उनकी कुर्सी स्‍वत: चली जाएगी। यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिर जाता है तो उनकी कुर्सी बरकरार रहेगी। यह भी संयोग है कि आज स्‍पीकर की कुर्सी और मुख्‍यमंत्री की कुर्सी का अंतर्संबंध हो गया है। स्‍पीकर की कुर्सी बच गयी तो मुख्‍यमंत्री को कुर्सी गंवानी होगी और स्‍पीकर की कुर्सी गयी तो मुख्‍यमंत्री की कुर्सी बची रहेगी।

विधान सभा में अब तक पांच स्‍पीकरों को अविश्‍वास की नोटिस का सामना करना पड़ा है। इसमें से दो स्‍पीकर ने नोटिस पर हाउस में चर्चा के पूर्व ही अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। एक मामले में हाउस में नोटिस पर चर्चा के दिन ही नोटिस देने वाले विधायक ने नोटिस वापस लेने की घोषणा की। एक स्‍पीकर पर नोटिस के आलोक में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा भी हुई और मतदान में अविश्‍वास प्रस्‍ताव खारिज हो गया। पांचवीं नोटिस पर आज फैसला होना है।

लगभग डेढ़ साल पहले 24 अगस्‍त, 2022 को स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस पर चर्चा से पहले ही अपने पद से इस्‍तीफे की घोषणा कर दी थी। सरकार बदलने के बाद सत्‍ता पक्ष ने ही 10 अगस्‍त, 2022 को स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास की नोटिस थमाया था। इससे पहले 1989 में स्‍पीकर शिवचंद्र झा के खिलाफ भी अविश्‍वास की नोटिस आयी थी। 11 जनवरी, 1989 को विपक्ष की ओर से अविश्‍वास की नोटिस दी गयी थी। उस समय भी सत्‍ता पक्ष कांग्रेस इनकी कार्यशैली नाराज थी, लेकिन नोटिस विपक्ष की ओर से दिलवायी गयी थी। नोटिस पर चर्चा 25 जनवरी को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही 23 जनवरी,1989 को उन्‍होंने स्‍पीकर पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

8 जून, 1970 स्‍पीकर राम नारायण मंडल के खिलाफ भी अविश्‍वास की नोटिस पर चर्चा होनी थी, लेकिन चर्चा होने से पहले ही नोटिस देने वाले सीतामढ़ी से संसोपा विधायक श्‍याम सुंदर दास ने अपनी नोटिस वापस लेने की घोषणा कर दी। 26 मई, 1970 को उन्‍होंने अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस दी थी।

बिहार के संसदीय इतिहास में पहली और अंतिम बार स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर सदन में चर्चा 7 अप्रैल,1960 को हुई थी। यह अविश्‍वास प्रस्‍ताव चर्चा के बाद हुई वोटिंग में गिर गया था। 7 अप्रैल,1960 को स्‍पीकर विंध्‍येश्‍वरी प्रसाद वर्मा के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा हुई थी। चर्चा के दौरान स्‍पीकर आसन छोड़ कर नीचे बैठ गये थे और उपाध्‍यक्ष प्रभुनाथ सिंह सदन का संचालन कर रहे थे। अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर हुई चर्चा में श्रीकृष्‍ण सिंह, नवल किशोर प्रसाद सिंह, रमाकांत झा, कपिल देव सिंह, रामजनम ओझा, विनोदानंद झा, रामानंद तिवारी, भूपेंद्र नारायण मंडल, कृष्‍णकांत सिंह आदि सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया था। चर्चा के बाद अवश्विास प्रस्‍ताव अस्‍वीकार हो गया था।

पांचवीं बार से पहले स्‍पीकर के खिलाफ दी गयी चार अविश्‍वास की नोटिस में से सिर्फ एक पर हाउस में चर्चा हुई। एक मात्र नोटिस को 1960 में सदन में चर्चा के लिए स्‍वीकार किया गया और वह भी खारिज हो गयी। आज एक बार फिर अविश्‍वास प्रस्‍ताव के संदर्भ में इतिहास में एक नयी कड़ी ज़ुड़ जाएगी।

Previous Post

घोलटनिया मारने के फेर में रीढ़ चटखने का खतरा बढ़ा कौमार्य परीक्षण में सावित्री के सती साबित होने का संकट गहराया

Next Post

मस्‍त रहा तीन घंटे के विश्‍वास का शो, लेकिन मन लज्‍जा गया

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
मस्‍त रहा तीन घंटे के विश्‍वास का शो, लेकिन मन लज्‍जा गया

मस्‍त रहा तीन घंटे के विश्‍वास का शो, लेकिन मन लज्‍जा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News