• About
  • Contcat Us
Monday, March 9, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

तेजस्‍वी और राबड़ी देवी के निजी सचिव रहे संजय और भीम सिंह बने राज्‍यसभा सदस्‍य

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 20, 2024
in बिहार, राजनीति
0
तेजस्‍वी और राबड़ी देवी के निजी सचिव रहे संजय और भीम सिंह बने राज्‍यसभा सदस्‍य
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

आदमी का हर कदम अनिश्चितताओं से भरा है, संभावनाओं से भरा है, उम्‍मीदों से लबालब है। अगले कदम पर किस्‍मत कौन-सी पलटी मारेगी, कोई नहीं जानता है। बिहार से राज्‍यसभा के लिए 6 सदस्‍यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। छह सीट के लिए 6 व्‍यक्तियों ने नामांकन किया था और सभी राज्‍य सभा की देहरी तक पहुंच गये। इनका शपथग्रहण अप्रैल महीने में होगा।

छह में से 4 सदस्‍यों का सीधा संबंध लालू यादव के दरबार से रहा है। कांग्रेस के अखिलेश सिंह की राजनीतिक यात्रा लालू यादव के सान्निघ्‍य में शुरू हुई थी। वे पहले राजद के विधायक बने और फिर सांसद बने। केंद्र और राज्‍य सरकार में मंत्री भी रहे। अखिलेश सिंह दूसरी बार राज्‍यसभा के लिए चुने गये हैं। राजद के मनोज झा भी लालू दरबार की उपज हैं और दूसरी बार राज्‍यसभा पहुंचे हैं। भाजपा की धर्मशीला देवी और जदयू के संजय झा का संबंध भाजपा से रहा है। हालांकि संजय झा काफी पहले भाजपा को छोड़कर जदयू में शामिल हो गये थे। ये दोनों पहली बार राज्‍यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

संजय यादव और डॉ भीम सिंह की राजनीतिक यात्रा निजी सचिव के रूप में शुरू हुई थी। ये दोनों लालू यादव के राजनीतिक बागान में सींचे गये पौधे हैं। भीम सिंह छात्र राजनीति से आये हैं और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्‍य के रूप में राजनीतिक ब्रेक मिला। इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी निजी सचिव रहे। वे निजी सचिव रहते राजद के विधान परिषद चुने गये थे। इसके बाद बीच में पाला बदलकर जदयू में चले गये। वहां मंत्री भी बनाये गये। बाद में जदयू को छोड़कर भाजपा का दामन थामा और इस बार राज्‍यसभा पहुंच गये। संजय यादव राजद नेता तेजस्‍वी यादव के निजी सचिव रहे हैं। वे 2015 में तेजस्‍वी यादव के उपमुख्‍यमंत्री बनने के बाद से ही उनके निजी सचिव रहे हैं। अब राज्‍यसभा के लिए चुने गये हैं।

बड़े नेताओं के निजी सहायकों की राजनीति में किस्‍मत खुलती रहती है। पूर्व मुख्‍यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के निजी सचिव रहे यशवंत सिन्‍हा भी राज्‍यसभा सदस्‍य बने थे। वे विधायक और लोकसभा सांसद भी रहे थे। उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री की जिम्‍मेवारी का भी निर्वाह किया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निजी सचिव आरसीपी सिंह को राज्‍यसभा का सदस्‍य बनाया था। वे 12 साल सांसद रहे और केंद्र में मंत्री भी रहे। सासंद ललन सिंह, पूर्व मंत्री अब्‍दुलबारी सिद्दीकी और पूर्व विधायक भोला यादव भी अपनी राजनीतिक यात्रा में निजी सचिव की जिम्‍मेवारी का निर्वाह कर चुके हैं। इस प्रसंग में एक रोचक तथ्‍य यह भी है कि भीम सिंह ने एमएलसी बनने के जब राबड़ी देवी के पीएस का पद छोड़ा था तो हमें अपनी जगह पर रखवाना चाहते थे, लेकिन इस संदर्भ में लालू यादव से एक मुलाकात के बाद बात आगे नहीं बढ़ पायी थी। उस समय हम हिंदुस्‍तान में काम कर रहे थे।

https://www.facebook.com/kumarbypatna

Previous Post

नौकरी देने की शेखी बघारने के बजाय लालू-राबड़ी राज की हकीकत बताएँ तेजस्वी – सुशील कुमार मोदी

Next Post

वन नेशन-वन इलेक्शन से राजद कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टियों भयभीत है : अरविन्द सिंह

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
वन नेशन-वन इलेक्शन से राजद कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टियों भयभीत है : अरविन्द सिंह

वन नेशन-वन इलेक्शन से राजद कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टियों भयभीत है : अरविन्द सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News