• About
  • Contcat Us
Monday, March 9, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

वन नेशन-वन इलेक्शन से राजद कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टियों भयभीत है : अरविन्द सिंह

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 21, 2024
in बिहार, राजनीति
0
वन नेशन-वन इलेक्शन से राजद कांग्रेस परिवारवाद वाली पार्टियों भयभीत है : अरविन्द सिंह
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

पटना, 21 फ़रवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि वन नेशन-वन इलेक्शन से जनता के बीच अपना जनाआधार खो चुके राजद कांग्रेस जैसी वंशवादी और परिवारवादी पार्टियों को डर लग रहा है। क्योंकि यह सभी वंशवादी परिवारवादी भ्रष्टाचारी लोग जानते हैं कि देश में अगर अभी चुनाव हो गए तो यह स्वार्थी घमंडीया राजद कांग्रेस को जनता धूल चटाने का काम करेगी इसीलिए यह सभी बौखलाए हुए हैं।

 

वन नेशन-वन इलेक्शन से देश का अरबों-खरबों रुपया बचेगा। गरीबों का पैसा बार-बार चुनाव में खर्च होता है। वह उनके विकास और तरक्की पर खर्च होगा। इसलिए कुछ लोगों का सीना फट रहा है। घपले-घोटाले की राजनीति करने वाले को डर लग रहा है। जनता का विकास हो जाएगा तो परिवारवाद पर प्रहार होगा। हमेशा देश में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं इससे विकास कार्य बाधित होता है और अगर सारे इलेक्शन एक साथ होंगे तो इससे अरबो खरबो रुपए, समय और संसाधनों की बचत होगी जिसे जनता के हितों के लिए कार्य किए जा सकेंगे इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

 

श्री अरविन्द ने कहा कि यह जो विभिन्न स्तरों पर चुनाव होते हैं राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा का अलग विधानसभा का अलग बाद में पंचायत का चुनाव फिर कभी बीडीसी का चुनाव और फिर कभी म्युनिसिपालिटी का चुनाव यह जो अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं इस कारण से मॉडल कोड आफ कंडक्ट देश में प्रदेश में कहीं ना कहीं लगा ही रहता है इसके कारण प्रशासन और गुड गवर्नेंस पर असर पड़ता है।

 

इसके साथ-साथ जो लोगों के हितों में काम करने की जो गति होती है उसको बहुत बड़ी रुकावट लगती है और एक बार नहीं लगती है किसी भी प्रदेश में काम से कम तीन बार लगती है क्योंकि कोई ना कोई चुनाव होते रहते हैं इसी कारण गुड गवर्नेंस को भी असर पड़ता है। लोगों के कार्यों को भी असर पड़ता है। आर्थिक दृष्टि से भी एक तरीके से ठहराव आ जाता है, इससे फाइनेंशियल बर्डन पार्टियों पर और सरकार पर सब पर पड़ता है और आर्थिक दृष्टि से भ्रष्टाचार का कारण भी बनता है।

 

वहीं दूसरी ओर साथ ही हमारे सिक्योरिटी फोर्सेज जो की इंटरनल और एक्सटर्नल सिक्योरिटी के लिए जिन्हें बॉर्डर पर लगना होता है। जिन्हें इंटरनल सिक्योरिटी के लिए लगा रहना पड़ता है उनकी बड़ी डेप्लॉयमेंट बारंबार राज्यों में इलेक्शन करने के लिए लगती है। इसके साथ-साथ जो हमारा एडमिनिस्ट्रेशन है इसके लिए उन्हें सामिल करते हैं जैसे बड़ी संख्या में टीचर्स लगाए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों के शिक्षा पर असर पड़ता है। वैसे ही बड़ी संख्या में हेल्थ के स्टाफ को चुनाव के ड्यूटी पे लगाते हैं उससे हेल्थ सेक्टर पर असर पड़ता है। और तो और बड़ी संख्या में रिवेन्यू ऑफीसर्स और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर्स को लगाए जाते हैं जिससे उनके इलाके के एडमिनिस्ट्रेशन पर असर पड़ता है।

 

श्री अरविन्द ने कहा कि तो इन सब बातों को देखते हुए लोकसभा , विधानसभा और पंचायतो में एक ही वोटर लिस्ट होना चाहिए और एक ही फोटो आइडेंटिटी कार्ड वोटर लिस्ट का होनी चाहिए जो की लोकसभा विधानसभा और पंचायत के लिए मान्य होना चाहिए।

 

कम से कम लोकसभा विधानसभा का तो एक ही बार चुनाव होना चाहिए जिससे जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े क्योंकि आए दिन कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं और जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे विकास कार्य अवरुद्ध होता है और समय और संसाधनों की काफी बर्बादी होती है।

Previous Post

तेजस्‍वी और राबड़ी देवी के निजी सचिव रहे संजय और भीम सिंह बने राज्‍यसभा सदस्‍य

Next Post

प्रो अमरनाथ सिन्हा ने जय प्रकाश आंदोलन को वैचारिक दिशा दी थी : सुशील मोदी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
प्रो अमरनाथ सिन्हा ने जय प्रकाश आंदोलन को वैचारिक दिशा दी थी : सुशील मोदी

प्रो अमरनाथ सिन्हा ने जय प्रकाश आंदोलन को वैचारिक दिशा दी थी : सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News