• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अब पंच नहीं होते हैं परमेश्‍वर

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 29, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
अब पंच नहीं होते हैं परमेश्‍वर
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के स्‍कूली पाठ्यक्रमों में एक कहानी होती थी पंच परमेश्‍वर। शीर्षक ही पूरी कहानी बता देती थी। पंच की अवधारणा जब विधान सभा या लोकसभा में पहुंचती है तो वह शब्‍द बन जाता है स्‍पीकर यानी अध्‍यक्ष। लेकिन पंच के स्‍पीकर तक की यात्रा पूरी करते-करते उसकी अंतरात्‍मा बदल जाती है। स्‍कूली पाठ्यक्रम का पंच परमेश्‍वर होता है और विधान सभा अध्‍यक्ष बनते ही वह पार्टी का हितसाधक बन जाता है। अध्‍यक्ष आसन पर बैठता है और पार्टी स्‍पीकर के माथे पर सवार रहती है। स्‍पीकर की हर व्‍यवस्‍था पार्टी के हित से जुड़ी होती है।

बिहार विधान सभा की बात करते हैं, सत्रहवीं विधान सभा की। 2020 में जब तीसरे नंबर की पार्टी जदयू के नेता नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री बनते हैं तो दूसरे नंबर की सत्‍ता में साझेदार पार्टी भाजपा सबसे पहले स्‍पीकर का पद जदयू से छीनती है। क्‍योंकि मुख्‍यमंत्री भाजपा की अनुकंपा पर पदधारक बन रहे थे, इसलिए स्पीकर की कुर्सी हाथ से निकल जाने का मलाल भी नहीं था। अगस्‍त, 2022 में जब नीतीश कुमार राजद के साथ सरकार बनाते हैं तो राजद अध्‍यक्ष पद पर अपना सदस्‍य बनाता है। जनवरी, 2024 में नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाते हैं तो अध्‍यक्ष पद फिर भाजपा अपने कब्‍जे में रखती है। इतना महत्‍वपूर्ण है अध्‍यक्ष की दलीय प्रतिबद्धता। संविधान की आड़ में संविधान की धज्जियां उड़ाने का अधिकार अध्‍यक्ष के पास है और उस पर आमतौर पर कोर्ट भी ज्‍यादा हस्‍तक्षेप नहीं करता है।

सत्रहवीं विधान सभा से पहले हम 15वीं विधान सभा की बात करते हैं। कार्यकाल था 2010-15 और अध्‍यक्ष थे उदय नारायण चौधरी। सरकार के पास प्रचंड बहुतमत था। इतना प्रचंड बहुमत था कि जून, 2013 में नीतीश कुमार ने भाजपा को धकिया कर विपक्ष में धकेल दिया था। उस विधान सभा में अध्‍यक्ष ने कुछ विधायकों के फर्जी हस्‍ताक्षर के आधार पर राजद के एक गुट को अलग मान्‍यता दे दी थी। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मान्‍यता रद भी हो गयी थी। 2014 में राज्‍यसभा उपचुनाव में क्रास वोटिंग जदयू के लगभग 20 विधायकों ने की थी, लेकिन सदस्‍यता मात्र 8 लोगों की खायी गयी थी। उसके आधार अलग बना दिये गये थे, क्‍योंकि मुख्‍यमंत्री ऐसा ही चाहते थे। इन आठ विधायकों को उस कार्यकाल में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया गया था। मतलब यह टर्म का पेंशन भी नहीं मिलता था। हालांकि बाद में सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने सभी बर्खास्‍त सदस्यों को उस टर्म में मिलने वाली सुविधाएं बहाल कर दी थी। बाद में उदय नारायण चौधरी से एक बार हमने इसी मुद्दे पर बातचीत की थी। उन्‍होंने कहा कि अध्‍यक्ष को निर्णय लेने में पार्टी हित का भी ख्‍याल रखना पड़ता है।

हर अध्‍यक्ष को अपनी पार्टी लाइन का ख्‍याल रखना पड़ता है। इसलिए 2020 से बजट सत्र 2022 तक कई बार स्‍पीकर और मुख्‍यमंत्री के बीच सदन में गरमाहट की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गयी थी। 2022 के बजट सत्र में एक दिन तो जदयू ने ही स्‍पीकर विजय कुमार सिन्‍हा का बायकाट कर दिया था। मजबूरन उन्‍हें हाउस स्‍थगित करनी पड़ी थी। विजय कुमार सिन्‍हा ने वीआइपी के तीन विधायकों को भाजपा में शामिल होना था तो कुछ मिनटों में फैसला सुना दिया और जब एआइएमआइएम के चार विधायकों को राजद में शामिल होना था तो तीन दिनों तक खींचते रहे थे।

फिलहाल विधान सभा अध्‍यक्ष नंदकिशोर यादव भाजपा के सदस्‍य हैं। अलग-अलग दिनों में राजद के चार और कांग्रेस के दो विधायक विपक्ष के बजाय सत्‍ता पक्ष में आकर बैठ गये। अध्‍यक्ष के आसन पर होने के दौरान भी ये विपक्ष दलों के 6 सदस्‍य सत्‍ता पक्ष में बैठते हैं। सदन में हर सदस्‍य की दलीय स्थिति के अनुसार बैठने की व्‍यवस्‍था होती है। यह व्‍यवस्‍था खुद अध्‍यक्षीय कार्यालय करता है। तब सवाल उठता है कि क्‍या अध्‍यक्ष अपनी जगह बदलकर बैठने वाले सदस्‍यों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे। यह तो सीधे अध्‍यक्ष यानी आसन की अवमानना है। लेकिन अध्‍यक्ष कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, क्‍योंकि आसन की यह अवमानना स्‍पीकर की पार्टी यानी भाजपा के फेवर में है।

एक व्‍यवस्‍था है दल-बदल कानून। कोई व्‍यक्ति अपने दल को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में चला जाता है तो दल-बदल कानून के तहत उसकी सदस्‍यता समाप्‍त की जा सकती है। इसी विधान सभा में 8 सदस्‍यों की सदस्‍यता इसी कानून तक तहत उदय नारायण चौधरी ने समाप्‍त की थी। फिलहाल राजद ने अपने 4 और कांग्रेस ने अपने दो सदस्‍यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्‍यता समाप्‍त करने का आग्रह अध्‍यक्ष से किया है और इस संबंध में पत्र भी दिया है।

हम यह बताना चाह रहे हैं कि आसन पर बैठने वाले व्‍यक्ति उदय नारायण चौधरी हों, विजय कुमार सिन्‍हा हों या नंदकिशोर यादव हों, ये सभी पार्टी के हित साधक हैं। विधान सभा के आसन पर बैठा व्‍यक्ति पंच नहीं है, इसलिए परमेश्‍वर भी नहीं हो सकता है। उनका कोई भी निर्णय पार्टी या मुख्‍यमंत्री के दिशा-निर्देश के अनुसार ही होगा।

Previous Post

हिम्मत है तो राजद की रैली में विपक्ष  घोषित करे पीएम-प्रत्याशी का नाम  – सुशील कुमार मोदी

Next Post

लाए थे खोरनी समझ के, यह तो लुकवारी निकल गया

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
लाए थे खोरनी समझ के, यह तो लुकवारी निकल गया

लाए थे खोरनी समझ के, यह तो लुकवारी निकल गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News