• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अवधेश बाबू की पहल से बची थी झारखंड क्षेत्र के 13 MLC की सदस्‍यता

सत्‍ता पक्ष के साथ अपनापन है तो विपक्ष के साथ भी अपनत्‍व

Birendra Yadav by Birendra Yadav
October 20, 2024
in जाति, झारखण्ड, बिहार
0
अवधेश बाबू की पहल से बची थी झारखंड क्षेत्र के 13 MLC की सदस्‍यता
0
SHARES
91
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अभाव से गुजरी हुई जिदंगी जब सामर्थ्‍य की सीमा तक पहुंचती है तो बहुत हद तक सहज, सुलभ और सहृदय हो जाती है। राजनीतिक पद और कद बढ़ने के साथ व्‍यक्ति की सामाजिक जिम्‍मेवारी और दायित्‍व भी बढ़ता जाता है। करीब रहे लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ती जाती हैं। व्‍यक्ति अपनी मर्यादा में बंधा होता है और आसपास के लोगों की उम्‍मीद असीम होती है। इन सब के बीच समन्‍वय बनाना और सबको भरोसे में बनाये रखना बड़ी चुनौती होती है। इन चुनौतियों के बीच संबंध को प्रगाढ़ बनाये रखने के मर्मज्ञ हैं अवधेश नारायण सिंह। सत्‍ता पक्ष के साथ अपनापन है तो विपक्ष के साथ भी अपनत्‍व। इन्‍हीं गुणों की वजह से वे पिछले 6 बार से विधान परिषद के सदस्‍य निर्वाचित हो रहे हैं और संसदीय जीवन के 31 वर्षों की पारी खेल रहे हैं। 2008 से 2010 तक राज्‍य सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं तो विधान परिषद के आसन पर चार बार विराजमान हुए हैं। दो बार कार्यकारी सभापति और दो बार सभापति की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। फिलहाल वे विधान परिषद के सभापति पद की चौथी पारी संभाल रहे हैं। संभवत: अवधेश नारायण सिंह पहले व्‍यक्ति हैं, जिन्‍हें चार बार सभा‍पति बनने का मौका मिला है।
रविवार को सरकारी आवास पर सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान उपसभापति डॉ रामवचन राय भी मौजूद थे। इससे पहले हुई मुलाकात में उन्‍होंने अपने प्रारंभिक शिक्षा के बारे में बातचीत में बताया था कि किस तरह अभाव के बीच स्‍कूल की पढ़ाई पूरी हुई। इस दौरान उन्‍हें छात्रवृत्ति भी मिलती थी। पढ़ाई का दौर स्‍कूल से कॉलेज तक पहुंचा। बीआईटी सिंदरी से बीएस इंजीनियरिंग (1971) की डिग्री हासिल की और फिर जिदंगी की नयी पारी शुरू की। इस दौरान अपने कारोबार में जुट गये। इसके साथ ही राजनीति का दौर भी चलता रहा। उस समय की लोकप्रिय पत्रिका युवजन से जुड़े और लोकदल का युवा संगठन युवजन सभा में भी सक्रिय रहे। उनके आवास पर राज नारायण, मधु लिमये से लेकर जार्ज फर्नांडीस तक आ चुके थे। इसी बीच उन्‍हें जिला उद्योग पदाधिकारी की नौकरी भी मिली। कई वर्षों तक नौकरी करने के बाद एक बार रांची में दक्षिणी छोटानागपुर के स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से तत्‍कालीन एमएलसी बसंत कुमार लाल के साथ बहस हो गयी। इसके बाद उन्‍होंने नौकरी से इस्‍तीफा देकर उनके ही खिलाफ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। अगला चुनाव भी उसी क्षेत्र से लड़े और 13 वोटों से पराजित हो गये। इसके बाद गोपाल नारायण सिंह (अब पूर्व सांसद) की सलाह पर भाजपा में शामिल हुए और 1993 के विधान परिषद चुनाव में पार्टी ने उन्‍हें टिकट दिया। इस चुनाव में उन्‍होंने बसंत कुमार लाल को पराजित किया। इसके साथ शुरूहुई उनकी विजय यात्रा अभी तक निर्बाध है।
बिहार के बंटवारे से जुड़ी घटना के संबंध में उन्‍होंने बताया कि बंटवारे के विधेयक में प्रावधान था कि बंटवारे के बाद झारखंड क्षेत्र से निर्वाचित सभी 13 एमएलसी की सदस्‍यता समाप्‍त हो जाएगी। 1999 में ही दूसरी बार वे निर्वाचित हुए थे और उसी साल सदस्‍यता समाप्‍त होने की नौबत आ गयी। उन्‍होंने पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत कर गृहमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी से मुलाकात करवाने का आग्रह किया। श्री आडवाणी से मुलाकात के दौरान उन्‍होंने विधेयक के कानूनी पक्ष के बारे में बताकर कहा कि यदि यह मामला कोर्ट में जाएगा तो सरकार को हार का सामना करना पड़ सकता है। अवधेश नारायण सिंह की बात से संतुष्‍ट होकर श्री आडवाणी ने कहा कि आखिर आप क्‍या चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि झारखंड क्षेत्र से जुड़े विधान पार्षदों का कार्यकाल पूरा होने तक उन्‍हें पद पर बनाये रखा जाए। इसके बाद केंद्र सरकार ने विधेयक को संशोधित कर पास करवाया और इन 13 सदस्‍यों की सदस्‍यता कार्यकाल पूरा होने तक बरकरार रखी गयी। 2005 में वे तीसरी बार गया स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद से लगातार निर्वाचित हो रहे हैं। विधान परिषद सभापति की चौथी पारी उन्‍होंने इसी साल शुरू की है।
अवधेश नारायण सिंह ने भाजपा में कई वर्षों तक संगठनात्‍मक पदों की जिम्‍मेवारियों का निर्वाह किया और कार्यकर्ताओं का भरोसा जीता। अपनी 31 वर्षों की संसदीय यात्रा के संबंध में उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने एक सम्‍मानपूर्ण राजनीतिक यात्रा का अवसर प्रदान किया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्‍व और प्रादेशिक नेतृत्‍व ने लगातार उन पर विश्‍वास जताया और बड़ी जिम्‍मेवारी निर्वाह करने का मौका दिया। वे कहते हैं कि हमने भी पार्टी और पार्टी नेताओं के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया। अलग-अलग समय पर विधान परिषद में सत्‍ता और विपक्ष का मुख्‍य सचेतक की जिम्‍मेवारी निर्वाह करने वाले श्री सिंह कहते हैं कि बिहार का सौभाग्‍य है कि नीतीश कुमार जैसे कर्मठ, ईमानदार और संबंधों को निभाने वाले व्‍यक्ति मुख्‍यमंत्री हैं। उनके ही कुशल नेतृत्‍व में बिहार का तेज ग‍ति आर्थिक विकास होने के साथ ही सामाजिक न्‍याय की धारा भी मजबूत हुई है। इसका फायदा पूरे बिहार को मिल रहा है। उन्होंने बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग के प्रति आभार भी जताया।
Tags: BYN Samvad with avadhesh singh
Previous Post

अब लाठी वाले भी कर रहे हैं कलम के भविष्‍य पर परिचर्चा

Next Post

Meilleurs Requirements Bonus De Online Casino En Ligne : Découvrez Des Offres Exclusives

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

Meilleurs Requirements Bonus De Online Casino En Ligne : Découvrez Des Offres Exclusives

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News