• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

प्रकृति के महान चितेरे और मानवतावादी कवि थे सुमित्रानन्दन पंत 

जयंती पर पत्रिका 'दूसरा मत' के ग़ज़ल विशेषांक का हुआ लोकार्पण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 21, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
प्रकृति के महान चितेरे और मानवतावादी कवि थे सुमित्रानन्दन पंत 
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हिन्दी काव्य-साहित्य में छायावाद-युग के प्रमुख स्तंभ के रप में परिगणित महकवि सुमित्रानन्दन पंत प्रकृति के महान चितेरे और मानवतावादी कवि थे। उनकी रचनाओं के विराट विस्तार में प्रकृति का चित्ताकर्षक चित्रण तो है ही, समाज की पीड़ा के साथ मानवतावादी समाजवाद भी है, जो प्रगतिवाद के रास्ते से अध्यात्म-वाद पर संपन्न और संपूर्ण होता है।
यह बातें मंगलवार को बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में पंत-जयंती और कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि, पंत जी की रचना-प्रक्रिया को समझने के लिए, उनके जीवन के चार काल-खंडों का अलग-अलग अध्ययन करना आवश्यक है। कवि अपने यौवन में प्रेम और प्रकृति तथा उनके उदात्त सौंदर्य के चितेरे के रूप में दिखाई देते हैं। इसके पश्चात उन पर, साम्यवाद के जनक मार्क्स और प्रगतिवाद का प्रभाव दिखता है। फिर वे महात्मा-गाँधी से प्रभावित होकर सेवा और मानवता-वादी दृष्टिकोण के ध्वज-वाहक दिखते हैं। और, जीवन के चौथेपन में उन पर महर्षि अरविन्दो का प्रभाव पड़ता है, जिसमें उनकी आध्यात्मिक-चेतना उर्द्धगामी होती दिखाई देती है। उन्हें भारत सरकार के पद्म-भूषण अलंकरण, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वे साहित्य सम्मेलन की सर्वोच्च मानद उपाधि  ‘विद्या-वाचस्पति’ से भी विभूषित हुए थे।
इस अवसर पर पाक्षिक पत्रिका ‘दूसरा मत’ के विशेष ग़ज़ल-अंक का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका के इस अंक में अनेक शायरों की ग़ज़लें भी प्रकाशित हुई हैं और शायरी की इस खूबसूरत विधा पर अनेक विद्वानों के आलेख भी सम्मिलित किए गए हैं। पत्रिका के संपादक और शायर ए आर आज़ाद ने पत्रिका के साहित्यिक अवदानों पर चर्चा की।
इसके पूर्व अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए सम्मेलन के साहित्यमंत्री भगवती प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि यों तो हिन्दी काव्य के इतिहास में अनेक आन्दोलन हुए, किंतु छायावाद को हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग कहा जाता है। इस युग ने काव्य की दिशा बदल दी। पंत जी इस युग के गौरव स्तम्भ हैं। सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, डा मधु वर्मा, प्रो रत्नेश्वर सिंह, बच्चा ठाकुर तथा विभा रानी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर आयोजित कवि-सम्मेलन का आरंभ चंदा मिश्र ने वाणी-वंदना से किया। वरिष्ठ शायर आरपी घायल, गीतिधारा के चर्चित कवि आचार्य विजय गुंजन, ओम् प्रकाश पाण्डेय ‘प्रकाश’, चंद्रिका ठाकुर ‘देशदीप’, राजेश दूबे, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, कुमार अनुपम, शायरा शमा कौसर ‘शमा’, डा वीणा, डा प्रतिभा रानी, सुधा पाण्डेय, उत्तरा सिंह, सदानन्द प्रसाद, ईं अशोक कुमार, रौली कुमारी, सुनीता रंजन, शंकर शरण आर्य, प्रेम प्रकाश, श्रुत कीर्ति अग्रवाल, आर्चना भारती नागेन्द्र, बिन्देश्वर प्रसाद गुप्त, भास्कर त्रिपाठी आदि कवियों और कवयित्रियों ने भी काव्य-पाठ किया। मंच का संचालन कवि ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्ण रंजन सिंह ने किया।
इस अवसर पर, वरिष्ठ व्यंग्यकार बाँके बिहारी साव, प्रवीर कुमार पंकज, इंदु भूषण सहाय, डा चन्द्रशेखर आज़ाद, वीरेन्द्र यादव, दुःख दमन सिंह, नन्दन कुमार मीत तथा सुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में कविगण और सुधी श्रोता उपस्थित थे।
Tags: doosara mat ke gajal visheshank ka lokarpan
Previous Post

अर्द्धसैनिक बलों को भी सेना की तरह मिले सम्‍मान

Next Post

राजीव गाँधी  प्रेम और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राजीव गाँधी  प्रेम और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे 

राजीव गाँधी  प्रेम और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News