भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी की 34वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानन्द सिंह की 82वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजीव गाँधी जी ने देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी ने देश में सूचना एवं संचार–क्रांति की शुरूआत की। सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिंहा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक–से–अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी।
श्री राजेश राम ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गाँधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार–बार नमन करती है। इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गाँधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया।
श्री राजेश राम ने कहा ने कहा कि सदानन्द बाबू कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अलका लाम्बा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंदन वागची, प्रो0 राम जतन सिन्हा, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक, डा0 अजय सिंह, मोती लाल शर्मा, पूर्व विधायक डा0 अशोक कुमार, प्रेमचन्द्र मिश्रा नरेन्द्र कुमार, वीणा शाही,, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, अजय चैधरी राजेश राठौड़, जमाल अहमद भल्लू, गरीब दास, गुंजन पटेल, उमैर खान, सरवत जहां फातिमा, अनुराग चन्दन, ज्ञान रंजन डा0 संजय यादव, राजेश कुमार सिन्हा पुनम देवी, , चन्द्र प्रकाश सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, ललन यादव, शशि कुमार सिंह, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, मनोज शर्मा,, मो0 शाहनवाज, अरविन्द लाल रजक, अशोक गनन कैलाश पाल, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, कमलदेव नारायण शुक्ला, राज कुमार शर्मा, कुन्दन गुप्ता, बैद्यनाथ शर्मा, यशवंत कुमार चमन, अखिलेश्वर सिंह, अरविन्द चैधरी,, रौशन कुमार सिंह, संजय पाण्डेय, शशि कांत तिवारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह उदय शंकर पटेल, राजकिशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अनिता राम, निरंजन कुमार, विश्वनाथ बैठा, दीपक पटेल, किशोर कुमार, अश्विनी कुमार,राहुल पासवान, उमर सैफुल्ला खान, संजीव कर्मवर, कामरान हुसैन, मोनी पासवान, नदीम अंसारी, हीरा सिंह बग्गा, मुद्रिका सिंह यादव, सुजीत कुमार कसेरा, अरूण पाठक, शम्मी कपूर, डा0 कुमारी सोनी, दौलत इमाम, पंकज कुमार यादव, मो0 अब्दुल बकी, श्रीधर तिवारी, जितेन्द्र पासवान, कुमारी माला, सत्येद्र ओझा, त्रिवेणी सिंह, एस0एम0 शरफ, राम शंकर कुमार, रिया कुमारीउपस्थित थे।