• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

पाठक के सरोकार के आगे हार गये हम

अब पाठकों के लिए उपलब्‍ध है अपने मूल रूप में डाटा के साथ

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 30, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
पाठक के सरोकार के आगे हार गये हम
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
घटना 20 अप्रैल के आसपास की है। हम रोहतास जिले के राजपुर में आयोजित वीरेंद्र यादव न्‍यूज के पैक्‍स एवं मुखिया डायरेक्‍टरी के लोकार्पण (तिथि : 26 अप्रैल, 25) को लेकर आसपास के प्रखंडों में जनसंपर्क कर रहे थे। एक दिन हम नोखा से बिक्रमगंज की ओर जा रहे थे। रास्‍ते में संझौली के पास एक स्‍कूल नजर आया। उनके द्वार पर लिखा था- कुर्मी क्षत्रिय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय संझौली। नाम पढ़कर स्‍कूल देखने की इच्‍छा हुई। हमने फटफटिया मुड़ाया और स्‍कूल के पास पहुंचे। गाड़ी को खड़ाकर स्‍कूल परिसर में पहुंचे। स्‍कूल बंद हो रहा था। स्‍कूल में कुछ शिक्षक ही बचे हुए थे। हम स्‍कूल का भवन देखते हुए प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे। वहां एक व्‍यक्ति बैठे हुए थे। बातचीत में उन्‍होंने बताया कि वे स्‍कूल के प्रिंसिपल हैं धर्मेंद्र कुमार। हम उनके सामने बैठ गये। बात नये सिरे से शुरू हुई। हमने अपना परिचय बताते हुए वीरेंद्र यादव न्‍यूज की कॉपी उनकी ओर बढ़ाया। उन्‍होंने कॉपी देखने के बाद कहा कि आप पत्रिका वाले वीरेंद्र यादव हैं। जिसमें चुनावी डाटा बहुत रहता है। हमने कहा – जी। पत्रिका के संबंध में और जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि पिछले विधान सभा चुनाव में आपने पत्रिका में विधान सभावार जातीय वोटरों की संख्‍या प्रकाशित की थी। उसको हमने अपने मोबाईल में सेव रखा है। फिर उन्‍होंने मोबाईल में सुरक्षित रखे गये डाटा को दिखाया। यह डाटा आपका ही है न। हमने फिर हामी भरी। थोड़ी देर बातचीत के बाद हम वहां से आगे बढ़ लिये। स्‍कूल छोड़ने से पहले प्राचार्य धर्मेंद्र जी के साथ एक तस्‍वीर भी उतारी।
यह छोटी सी मुलाकात अनायास थी। स्‍कूल का नाम पढ़कर उसके बारे में जानने की रुचि हुई। जानने की इस लालसा ने एक जानकार से मुलाकात करवा दी। दो अपरिचित व्‍यक्ति को जोड़ने की कड़ी का काम कर गया चुनावी व जातीय डाटा। दरअसल यह एक पाठक का सरोकार था। तथ्‍यों के प्रति पाठक की गहरी रुचि थी और सबसे बड़ी बात यह थी कि तथ्‍यों की सार्वभौमिकता, आंकड़ों की उपयोगिता और पाठके के साथ सीधा जुड़ाव।
पिछले विधान सभा चुनाव में वोटरों के जातीय आंकड़ों को प्रकाशित करने के पांच साल बाद हमने फिर वीरेंद्र यादव न्‍यूज के मई अंक में विधान सभावार जातीय वोटरों की संख्‍या प्रकाशित की है। यह पिछली बार की तुलना में ज्‍यादा व्‍यापक, ज्‍यादा शोधपूर्ण और ज्‍यादा उपयोगी है। इन आंकड़ों की उपयोगिता को देखते हुए हमने यह तय किया था कि इस बार मई अंक प्रिंट नहीं करवाएंगे और सीधे पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट 2’ में समाहित कर बेचेंगे। इस पुस्‍तक की आत्‍मा इसी डाटा में समाहित है। इसलिए लोग खरीदेंगे भी। लोग खरीद भी रहे हैं। हमने जो पीडीएफ फाईल अपने पाठकों के लिए जारी किया था, उसके हर पन्‍ने में कुछ प्रमुख जातियों का डाटा ढक दिया था। किताब बेचने की यह रणनी‍ति थी।
पुस्‍तक बेचने की यह रणनीति कहीं न कहीं हमें कचोट रही थी, अपमानित कर रही थी। एक साथी मुकेश जी ने इस रणनीति को पाठकों के साथ अन्‍याय बताया। इसी संदर्भ में कुर्मी क्षत्रिय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र जी के डाटा सुरक्षित रखने की जानकारी यह बताने के लिए काफी थी कि पत्रिका में दी गयी सूचना, खबर या डाटा का पाठक के साथ अपना सरोकार होता है, जुड़ाव होता है। यह भी कह सकते हैं कि पत्रिका में मूल रूप से प्रकाशित हर डाटा पर पाठक का अधिकार होता है। उस अधिकार से हम अपने पाठकों को वंचित नहीं कर सकते हैं।
इसी संदर्भ में पाठकों के साथ हम यह साझा करना चाहते हैं कि आपके सरोकार, जुड़ाव और अधिकार का सम्‍मान करते हुए हमने अपना मई अंक (जिसमें विधान सभावार जातीय वोटरों का डाटा प्रकाशित है।) प्रिंट करवा दिया है और अब पाठकों के लिए उपलब्‍ध है अपने मूल रूप में डाटा के साथ। पत्रिका के डिजिटल एडिशन में भी अब पूरा डाटा उपलब्‍ध है। ढके हुए डाटा को ओपेन कर दिया है। यह डाटा हमारी पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट 2 (कीमत 5500 रुपये) में भी समाहित है। इस पुस्‍तक में चुनाव लड़ने वाले व्‍यक्ति के लिए जरूरी डाटा उपलब्‍ध है। पिछले 5 सालों का वीरेंद्र यादव न्‍यूज का सभी अंक एक साथ प्रिंट है। इस पुस्‍तक में वह हर डाटा उपलब्‍ध है, जो एक टिकट के दावेदार के लिए जरूरी है।
एक संपादक जब दुकानदार बनता है तो उसे कई तरह के अंतर्विरोधों का सामना करना पड़ता है। खबरों का सरोकार और खबरों का बाजार दो अलग-अलग चीज है। इसे एक साथ साधना मुश्किल है। पत्रिका के मई अंक को हम इसलिए नहीं प्रिंट करवा रहे थे कि जब जातीय डाटा लोगों को मिल ही जाएगा तो 5500 रुपये में पुस्‍तक खरीदेगा कौन। इस अवधारणा को आप खबरों का बाजार कह सकते हैं। लेकिन खबरों का अपना सरोकार भी है, खबर पाठकों का अधिकार भी है। यही खबर पाठकों को जोड़ती और बांधे भी रखती है। खबरों पर पहला अधिकार पाठकों का है और उस अधिकार को बाधित या सीमित नहीं कर सकते हैं। पाठकों को उससे वंचित नहीं कर सकते हैं। इसलिए अंतत: पत्रिका का मई अंक अब आपके हाथों में है। हम यह स्‍वीकार करते हैं कि अपने पाठकों के अधिकार और सरोकार के आगे हम हार गये।
Tags: pathak ka sarokar se har gaye ham
Previous Post

कायस्‍थों की प्रतीकात्‍मक पहचान है पटना

Next Post

मोदी को शाहाबाद और मगध में बदलनी होगी गोवार पॉलिसी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
मोदी को शाहाबाद और मगध में बदलनी होगी गोवार पॉलिसी

मोदी को शाहाबाद और मगध में बदलनी होगी गोवार पॉलिसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News