
उक्त जानकारी देते हुए राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि बिहार और झारखंड सहित अन्य सभी राज्यों में पार्टी के प्राथमिक (बूथ) और पंचायत ईकाइयों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे के अनुमोदन के पश्चात आज सभी राज्यों में प्रखंड डेलीगेटों की अन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई0 अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान एवं झारखंड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिधारी यादव, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मो कयामुद्दीन सहीत अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन पदाधिकारीयों द्वारा अपने-अपने राज्यों में प्रखंड डेलीगेटों की सूची आज जारी कर दी गई है। प्रखंड डेलिगेट हीं प्रखंड ईकाइयों और जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव करते हैं।
श्री गगन ने दावा किया कि राजद हीं एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका सांगठनिक चुनाव पार्टी संविधान के अनुसार पुरे पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से कराया जाता है।